फ़ैज़ाबाद: उत्तर प्रदेश का एक शहर

फ़ैज़ाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले में स्थित एक शहर है। यह सरयू नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और अयोध्या नगर निगम द्वारा प्रशासित है। भगवान राम, राममनोहर लोहिया, कुंवर नारायण, राम प्रकाश द्विवेदी , प्रसिद्ध अवधी लोक गायक दिवाकर द्विवेदी आदि की यह जन्मभूमि है। इस शहर को अवध के नवाब द्वारा बसाया गया था। यह 6 नवंबर 2018 तक फैजाबाद जिला (अब अयोध्या जिला) और फ़ैज़ाबाद मंडल (अब अयोध्या मंडल) का मुख्यालय था, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के रूप में फैजाबाद जिले (अब अयोध्या जिले) का नाम बदलने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी थी।

फ़ैज़ाबाद
शहर
फ़ैज़ाबाद: इतिहास, यातायात और परिवहन, कृषि और खनिज
फ़ैज़ाबाद: इतिहास, यातायात और परिवहन, कृषि और खनिज
फ़ैज़ाबाद: इतिहास, यातायात और परिवहन, कृषि और खनिज
तिलक हॉल, गुलाब बाड़ी, बहु बेगम मकबरा
फ़ैज़ाबाद is located in उत्तर प्रदेश
फ़ैज़ाबाद
फ़ैज़ाबाद
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°46′23″N 82°08′46″E / 26.773°N 82.146°E / 26.773; 82.146 82°08′46″E / 26.773°N 82.146°E / 26.773; 82.146
देशफ़ैज़ाबाद: इतिहास, यातायात और परिवहन, कृषि और खनिज भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
जिलाअयोध्या जिला
शासन
 • प्रणालीनगर निगम
 • सभाअयोध्या नगर निगम
 • महापौरऋषिकेश उपाध्याय, (भाजपा)
क्षेत्र16.02 किमी2 (6.19 वर्गमील)
ऊँचाई97 मी (318 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,65,228
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, अवधी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड224001
दूरभाष कोड+91-5278
वाहन पंजीकरणUP-42
लिंगानुपात998/1000 /
विश्वविद्यालयडॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय

इतिहास

अयोध्या का इतिहास अत्यन्त गौरवपूर्ण एवं समृद्ध है। यह प्रभु श्रीराम की जन्म एवं कर्मस्थली है। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली रामजन्मभूमि अयोध्या जनपद में स्थित है। राम भरत मिलाप के पश्चात भरत खड़ाऊँ लेकर अयोध्या मुख्यालय से 15 किमी॰ दक्षिण सुलतानपुर रोड रोड पर स्थित भरतकुण्ड नामक स्थान पर चौदह वर्ष तक रहे। यहाँ पतित पावनी माँ सरयू नदी रूप में अवतरित होकर सदियोँ से मानव कल्याण करती है। अयोध्या शहर के में फ़ैज़ाबाद शहर की स्थापना अवध के पहले नबाव सआदत अली खान ने 1730 में की थी। उन्होंने इसे अपनी राजधानी बनाई, और अयोध्या का नाम बदलकर फ़ैज़ाबाद कर दिया लेकिन वह यहाँ बहुत कम समय व्यतीत कर पाए। तीसरे नवाब शुजाउद्दौला यहाँ रहते थे और उन्होंने नदी के तट पर 1764 में एक दुर्ग का निर्माण करवाया था; उनका और उनकी बेगम का मक़बरा इसी शहर में स्थित है। 1775 में अवध की राजधानी को लखनऊ ले जाया गया। 19वीं शताब्दी में फ़ैज़ाबाद का पतन हो गया।

यातायात और परिवहन

अयोध्या सड़क और रेल मार्ग द्वारा लखनऊ, प्रयागराज (भूतपूर्व प्रयाग), वाराणसी (भूतपूर्व काशी), सुल्तानपुर (भूतपूर्व कुशभवनपुर), जौनपुर और उत्तर भारत के अन्य शहरों से भलीभाँति जुड़ा हुआ है।

वायु मार्ग

अयोध्या का निकटतम हवाई अड्डा अयोध्या में है। एयरपोर्ट से अयोध्या लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा अयोध्या स्थित पूर्व परिणाम में भी हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविधालय, अयोध्या के समीप स्थित है। इस हवाई अड्डे के नाम श्रीरामलला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है लेकिन अभी यह हवाई अड्डा चालू नहीं हुआ है जबकि प्रस्तावित हो गया है अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने को।

रेल मार्ग

रेल मार्ग द्वारा दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज (प्रयाग), सुल्तानपुर और जौनपुर से अयोध्या आसानी से पहुँचा जा सकता है।

सड़क मार्ग

अयोध्या सड़क मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर और अन्य जगहों से अयोध्या आसानी से पहुँचा जा सकता है।

कृषि और खनिज

अयोध्या सरयू नदी के दक्षिणी तट के किनारे जलोढ़ मैदान के उपजाऊ हिस्से पर बसा हुआ है। यहाँ प्रमुख फ़सलें धान, गन्ना, गेहूँ और तिलहन हैं। अयोध्या के दक्षिण-पूर्व में स्थित टांडा शहर में निर्यात के लिए हथकरघा वस्त्र का निर्माण होता है। तथा अम्बेडकर नगर ज़िले के राजेसुल्तानपुर से तम्बाकु सस्ती दरो पर प्राप्त हो जाता है, सोहावल के पास पनबिजली उत्पादन केंद्र है।

उद्योग और व्यापार

अयोध्या शहर के उद्योगों में चीनी प्रसंस्करण और तिलहन की पेराई शामिल है तथा यह कृषि उत्पादों का व्यापारिक केंद्र भी है।

पर्यटन

ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। कलकत्ता क़िला, नागेश्‍वर मंदिर, राम जन्मभूमि, सीता की रसोई, अयोध्या तीर्थ, गुरुद्वारा ब्रह्मकुण्ड और गुप्तार घाट , गुलाब बाड़ी ,तथा बहुबेगम का मकबरा , यहां के प्रमुख एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से हैं। छावनी छेत्र से लगा हुआ गुप्तार घाट में अवस्थित श्री अनादि पंचमुखी महादेव मन्दिर नगरवासियों की आस्था का केन्द्र हैI

चित्रदीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

फ़ैज़ाबाद इतिहासफ़ैज़ाबाद यातायात और परिवहनफ़ैज़ाबाद कृषि और खनिजफ़ैज़ाबाद उद्योग और व्यापारफ़ैज़ाबाद पर्यटनफ़ैज़ाबाद चित्रदीर्घाफ़ैज़ाबाद इन्हें भी देखेंफ़ैज़ाबाद सन्दर्भफ़ैज़ाबादअयोध्याअयोध्या जिलाअयोध्या मंडलउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारकुँवर नारायणभारतयोगी आदित्यनाथरामराम प्रकाश द्विवेदीराममनोहर लोहियासरयू नदी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023हिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तउत्तर प्रदेश के ज़िलेरजत पाटीदारभक्ति आन्दोलनशाह जहाँअरुणाचल प्रदेशराष्ट्रीय मतदाता दिवसएडोल्फ़ हिटलरबंगाली साहित्यमानव भूगोलसमान नागरिक संहितामराठा साम्राज्यभारतीय स्टेट बैंकमुम्बईउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रक्षत्रियआर्य समाजऋषभ पंतसोनू निगमये जवानी है दीवानीप्रिया रायचुप चुप केगयारैयतवाड़ीचुनावरिले रोसौवमुग़ल शासकों की सूचीसंस्कृत भाषाआंबेडकर जयंतीनागार्जुनशशांक सिंहईरानऋग्वेदगुट निरपेक्ष आंदोलनहिन्दू वर्ण व्यवस्थाबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीफलों की सूचीसांवरिया जी मंदिरभारत का विभाजनआल्हालता मंगेशकरराम मंदिर, अयोध्याख़रबूज़ामुद्रा (करंसी)प्राथमिक चिकित्साजयशंकर प्रसादराधाकन्हैया कुमारमहाजनपदप्रबन्धनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरबद्रीनाथ मन्दिररमनदीप सिंह (क्रिकेटर)बिरसा मुंडाआज़ाद हिन्द फ़ौजहर हर महादेव (2022 फिल्म)अजंता गुफाएँशिवाजीरासायनिक तत्वों की सूचीदक्षिणबंगाल का विभाजन (1905)शब्दस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)रायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रचाणक्यशेयर बाज़ारव्यंजन वर्णसांख्यिकीभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीसट्टाभैरवलाल क़िलाराशी खन्नास्वास्थ्यसत्य नारायण व्रत कथा🡆 More