पुत्ताण्डु

पुत्ताण्डु (तमिल: புத்தாண்டு), जिसे पुथुरूषम या तमिल नव वर्ष भी कहा जाता है, तमिल कैलेंडर पर वर्ष का पहला दिन है। तमिल तारीख को तमिल महीने चिधिराई के पहले दिन के रूप में, लन्नीसरोल हिंदू कैलेंडर के सौर चक्र के साथ स्थापित किया गया है। इसलिए यह हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर के 14 अप्रैल या उसके आस पास ही मनाया जाता हैं। यह दिन हिंदुओं के द्वारा पारंपरिक तौर पर नए साल के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इसके नाम अलग अलग होते हैं जिसे केरल में विशु एवं मध्य और उत्तर भारत में वैसाखी जैसे अन्य नामों से जाना जाता है।

पुत्ताण्डु
तमिल नव वर्ष
पुत्ताण्डु
पुत्ताण्डु के लिए तमिल नव वर्ष की सजावट
अनुयायी तमिल लोग
प्रकार धार्मिक, सामाजिक
उद्देश्य तमिल नव वर्ष
उत्सव दावत देना, उपहार भेजना, दूसरों के घरों और मंदिरों में जाना
तिथि तमिल कालदर्शक में चित्तेराय का पहला दिन
समान पर्व Vaisakhi, Vishu (Kerala), Thingyan

इस दिन, तमिल लोग "पुट्टू वतुत्काका!" कहकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं जो हिंदी के "नया साल मुबारक हो" के बराबर है। इस दिन ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं एवं लोग अपने घर-द्वार की साफ सफाई करते हैं। एक थाली भी सजाते हैं जिसमे फलों, फूलों और अन्य शुभ वस्तुएं राखी जाती हैं।

पुत्ताण्डु तमिलनाडु और पोंडिचेरी के बाहर रहने वाले तमिल हिंदुओं के द्वारा भी मनाया जाता है, जैसे श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर, रीयूनियन, मॉरीशस और अन्य देशों में भी जहाँ तमिल लोग प्रवासी के तौर पर रहते हैं।

उद्गभव और महत्व

तमिल नव वर्ष वसंत विषुव के बाद होता है एवं आम तौर पर ग्रेगोरी कैलेंडर के 14 अप्रैल को होता है। यह दिन पारंपरिक तौर पर तमिल कैलेंडर के पहले दिन के तौर पर मनाया जाता है और तमिलनाडु और श्रीलंका दोनों जगहों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इसी दिन असम, पश्चिम बंगाल, केरल, मणिपुर, त्रिपुरा, बिहार, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में कई हिंदुओं और साथ ही नेपाल में हिंदुओं द्वारा पारंपरिक नए साल के रूप में मनाया जाता है। बांग्लादेश। श्रीलंका, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड के कई बौद्ध समुदाय एवं श्रीलंका का सिंहली समुदाय भी इस दिन को अपने नए साल के रूप में उसी दिन भी मनाता हैं,

समारोह

तमिल लोग पुत्ताण्डु को पारंपरिक हिंदू नया साल के रूप में मनाते हैं, जिसे पुथुरूषम भी कहा जाता है,। यह तमिल सौर कैलेंडर का पहला महीना चित्राई का महीना है और पुत्ताण्डु आमतौर पर 14 अप्रैल को ही पड़ता है। दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में, त्योहार को चित्तारीय विशु कहा जाता है। घर के प्रवेश द्वार पर इस दिन सभी लोग बहुत ही आकर्षक रंगोली बनाकर नए वर्ष का स्वागत करते है।

विवाद

जब २००८ में जब द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (द्रमुक) की तमिलनाडु में सरकार थी तब उन्होंने घोषित किया था कि तमिल नए साल को तमिल थाई महीने के पहले दिन ((14 जनवरी) पोंगल के फसल त्योहार के साथ मनाया जाएगा। 29 जनवरी 2008 को डीएमके विधानसभा सदस्यों और तमिलनाडु सरकार द्वारा तमिलनाडु नया साल (घोषणा बिल 2008) राज्य कानून के रूप में अधिनियमित किया गया था। डीएमके की बहुमत वाली सरकार का यह कानून बाद में 23 अगस्त 2011 को एआईएडीएमके की बहुमत वाली सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में एक अलग कानून बनाकर रद्द कर दिया गया। हालाकि तमिलनाडु के कई लोगों ने DMK सरकार के कानून को नजरअंदाज कर दिया था जो त्योहार की तारीख को बदलने से सम्बंधित था, और अप्रैल के मध्य में ही अपने पारंपरिक पुत्ताण्डु नए साल के त्यौहार को मनाते रहे।

संबंधित त्यौहार

पुत्ताण्डु का त्यौहार अन्य जगहों पर मनाया जाता है लेकिन इनके नाम अलग है जो हैं:

  1. केरल में विशु
  2. आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में उगाडी
  3. मध्य और उत्तरी भारत में वैसाखी
  4. ओडिशा में विष्णु संक्रांति
  5. असम में रोंगली बीहु

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

पुत्ताण्डु उद्गभव और महत्वपुत्ताण्डु समारोहपुत्ताण्डु विवादपुत्ताण्डु संबंधित त्यौहारपुत्ताण्डु इन्हें भी देखेंपुत्ताण्डु सन्दर्भपुत्ताण्डुतमिल

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

यदुवंशसांवरिया जी मंदिरवैश्वीकरणफेसबुकमुंबई इंडियंसधन-निष्कासन सिद्धान्तगर्भाशयगोदान (उपन्यास)यशस्वी जायसवालधर्मवृन्दावनभारत-चीन सम्बन्धभारतीय वायुसेनामदारबाड़मेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहैदराबादशेखर सुमनबारहखड़ी2024 भारतीय आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की सूचीमहिला सशक्तीकरणसंसाधनसमावेशी शिक्षागुप्त राजवंशफ़तेहपुर सीकरीबुध (ग्रह)संयुक्त राष्ट्रबैंकआज़ाद हिन्द फ़ौजब्रह्मचर्यमानव संसाधनस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)भारत के रेल मंत्रीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीभारतीय संसदपानीपत का प्रथम युद्धबुर्ज ख़लीफ़ाभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यभाषासूर्यनई शिक्षा नीति 2020किशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनेपोलियन बोनापार्टमनोविज्ञानदुर्गासनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)प्रकाश राजभारत के चार धामआत्महत्याप्राथमिक चिकित्सासहजनभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हवर्णमालाभारत की भाषाएँअसदुद्दीन ओवैसीसनातन धर्म के संस्कारहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसलमान ख़ानउपनिवेशवादहनुमान जयंतीभारत सरकारबाल विकासशिवजल प्रदूषणस्वदेशी आन्दोलनविनायक दामोदर सावरकरगुर्जरविवाहसमाजशास्त्रऋतुराज गायकवाड़जगन्नाथ मन्दिर, पुरीरागिनी खन्नाजैव विविधतासंयुक्त व्यंजनराममनोहर लोहियामुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)विष्णु सहस्रनामकैलास पर्वतनितिन गडकरीमकर राशि🡆 More