पंचायत एक भारतीय हिंदी भाषा की हास्य नाटक वेबसीरीज है, जिसे द वायरल फीवर ने बनाया है। यह प्राइम वीडियो पर प्रसारित होता है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता राजवार शामिल हैं। इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं। यह कहानी इंजीनियरिंग किये हुए लड़के की है जो बेहतर नौकरी की तलाश में ग्राम पंचायत का सचिव बनकर उत्तर प्रदेश के फुलेरा गाँव में जाता है।
पंचायत | |
---|---|
शैली | हास्य नाटक |
लेखक | चंदन कुमार |
निर्देशक | दीपक कुमार मिश्रा |
अभिनीत |
|
द्वारा संगीत | अनुराग सैकिया |
उद्गम देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिंदी |
सीजन कि संख्या | 2 |
एपिसोड कि संख्या | 16 |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता | समीर सक्सेना |
छायांकन | अमिताभ सिंह |
संपादक | अमित कुलकर्णी |
प्रसारण अवधि | 20–45 मिनट |
निर्माता कंपनी | द वायरल फेवर |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | प्राइम वीडियो |
प्रकाशित | 3 अप्रैल 2020 वर्तमान | –
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में स्थित एक वास्तविक पंचायत कार्यालय है वहाँ इस सीरीज की शूटिंग की गई थी। सीहोर जिला भोपाल से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। तथा महोदिया सीहोर जिली मुख्यालय से 10 किमी. दूर स्थित है। इसका म्यूजिक और ट्रैक अनुराग सैकिया द्वारा रचित है तथा छायांकन और संपादन क्रमशः अमिताभ सिंह और अमित कुलकर्णी द्वारा किया गया था।
पंचायत का प्रीमियर 3 अप्रैल 2020 को प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया गया था। इस सीरीज को समीक्षकों से ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके अलावा अभिनेताओं के प्रदर्शन, पटकथा, निर्देशन और प्रमुख तकनीकी पहलुओं की प्रशंसा की गई, तथा टीवीएफ की भी सराहना की गई, पिछली परियोजनाओं की तुलना में इसके निर्माता द्वारा एक ग्रामीण गांव का सेट तैयार किया गया, जो ज्यादातर शहरी वातावरण पर आधारित है। फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स के उद्घाटन समारोह में, इस वेब सीरीज़ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को छोड़कर सर्वाधिक पुरस्कार जीते। इसके अलावा लेखक चंदन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी, पटकथा और संवाद के लिए भी नामांकित किया गया था, हालांकि चयन नहीं हुआ।
इसका दूसरा सीज़न 20 मई 2022 को रिलीज़ होने वाला था। लेकिन, सभी एपिसोड वास्तविक रिलीज़ की तारीख से दो दिन पहले रिलीज़ किए गए थे। इस सीज़न में अभिषेक त्रिपाठी सम्मिलित प्रवेश परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ गांव की राजनीति और घटनाक्रम में ज्यादा रूचि लेते दिखाई दे रहे हैं।
सीरीज़ के सीज़न 3 के लिए शूटिंग किया जा रहा है।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article पंचायत (टीवी सीरीज), which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.