द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट अमेरिकी फ़िल्म है जो 25 दिसम्बर 2013 में जारी हुई थी। यह 2007 के इसी नाम के एक संस्मरण पर आधारित है। यह न्यूयॉर्क शहर में एक शेयर ब्रोकर के रूप में काम कर रहे व्यक्ति का जीवन दिखाती है। उसकी कंपनी वॉल स्ट्रीट पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी में लगी हुई थी। इसी से इस कंपनी का पतन हुआ। लियोनार्डो डिकैप्रियो मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जोनाह हिल उनके दोस्त और व्यापारिक भागीदार बने है। मार्गो रॉबी उनकी दूसरी पत्नी बनी है जबकि काइल चैंडलर ने एफबीआई एजेंट पैट्रिक डेनहम की भूमिका निभाई है।
द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट | |
---|---|
थिएट्रिकल रिलीज पोस्टर | |
निर्देशक | मार्टिन स्कोर्सेसे |
पटकथा | टेरेंस विंटर |
आधारित | द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट द्वारा जॉर्डन बेलफोर्ट |
निर्माता |
|
अभिनेता |
|
छायाकार | रोड्रिगो प्रीतो |
संपादक | थेल्मा शूनमेकर |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | पैरामाउंट पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई | 180 मिनट |
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
भाषा | अंग्रेज़ी |
लागत | $100 मिलियन |
कुल कारोबार | $406.9 मिलियन |
इस फ़िल्म का फिल्मांकन 2012 के अंत में न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। इसे पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा 25 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया था। इसने दुनिया भर में $40.6 करोड़ की कमाई की और एक बड़ी व्यावसायिक सफलता बनके उभरी। फ़िल्म में नायक द्वारा धोखे खाये पीड़ितों के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई जाती है। साथ ही इसमें स्पष्ट यौन सामग्री, अत्यधिक गाली-गलौज, नशीली दवाओं के उपयोग का चित्रण दिखाया गया है। इसमें उत्पादन के दौरान जानवरों का उपयोग भी किया गया है। यह सब इस फ़िल्म को विवादास्पद बनाती है। डिकैप्रियो को इस फ़िल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में सर्वश्रेठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.