द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल

द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल (अंग्रेज़ी: The Ruins of Holyrood Chapel; हिन्दी: होलीरूड पूजास्थल के खंडहर) फ़्रांसीसी चित्रकार लुई डेगुए द्वारा 1824 में निर्मित होलीरूड ऐबी की तैल चित्रकारी है। इस चित्रकारी का आकार 211 × 256.3 वर्ग सेमी (83.1 × 100.9 वर्ग इंच) है और लिवरपूल, इंग्लैंड में वॉकर आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की गई है। इस संग्राहलय ने इसे 1864 में प्राप्त किया।

The Ruins of Holyrood Chapel
द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल
द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल
कलाकार लुई डेगुए (Louis Daguerre)
वर्ष ल. 1824
प्रकार कैनवास पर तेल
परिमाप 211 cm × 256.3 cm (83 इंच × 100.9 इंच)
स्थान वाकर आर्ट गैलरी, लिवरपूल, इंग्लैंड

पृष्ठभूमि

द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल 
1990 के लगभग होलीरूड महल का दृश्य। ऐबी बायीं ओर स्थित है।

होलीरूड ऐबी, होलिरूड महल के निकट स्थित है जिसका निर्माण जेम्स चतुर्थ ने 1501 में करवाया था, जो एडिनबरा, स्कॉटलैण्ड में स्थित है, जो ब्रिटेन की राजशाही का आधिकारिक निवास स्थान बन गया था।

नाटकों के लिए मंच डिजाइनर का कार्य करने वाले डेगुए प्रकाश एवं छाया की विषमता तथा त्रिविम प्रदर्श से आकृष्ठ थे। हालाँकि यह ज्ञात नहीं है कि डेगुए व्यक्तिगत रूप से ऐबी में गये थे लेकिन 1824 के आसपास पेरिस में उन्होंने कई अन्य त्रिविम प्रदर्शों सहित होलीरूड ऐबी के त्रिविम प्रदर्श का निर्माण एवं प्रदर्शन किया था। यह त्रिविम प्रदर्श माप में 70 फीट (21 मी॰) चौड़ा था।

डेगुए को वास्तविक-जीवन के खण्डहरों ने प्रभावित किया और उन्होंने होलीरूड एबी के खण्डहरों को प्रेरणास्रोत मानते हुए समान शीर्षक के साथ दो चित्रकारियाँ (पेंटिंग्स) की। डेगुए ऐबी खण्डहर के आन्तरिक में प्रकाश कैसे टकराता है, उसका अध्ययन करके, उसके त्रिविम प्रदर्श की नकल करने में सक्षम थे।

वर्णन

इस चित्रकारी में एक चाँदनी रात को होलीरूड ऐबी के खंडहर को दिखाया गया है, जो उस समय ऐबी के पर्यटकों के लिए लोकप्रिय आकर्षण (वास्तविक जीवन में) का केन्द्र था। खंडहर का दृष्टिकोण और पैमाना दीवारों को कैनवास पर उतारते समय थोड़ा परिवर्तित हो गया।

सन्दर्भ

    ग्रन्थसूची

  • Clarke, Deborah (2010). The Palace of Holyroodhouse: Official Souvenir Guide. Royal Collection Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-905686-01-8.

    टिप्पणी

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाइंग्लैण्डतैलचित्रणलिवरपूलहिन्दी भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

शिक्षण विधियाँफ्लिपकार्टसमुदायबहुजन समाज पार्टीघनानन्दहिन्दू धर्मडिम्पल यादवएशियाकोई मिल गयाधर्ममध्यकालीन भारतजनजातिकर्णरवि तेजाजय श्री कृष्णामानव दाँतगुप्त राजवंशभक्ति कालगाँवगुर्जरबुध (ग्रह)बारहखड़ीब्रह्मचर्यजन गण मनसंयुक्त राज्य अमेरिकाजर्मनी का एकीकरणपृथ्वी की आतंरिक संरचनालोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)नागार्जुनकन्हैया कुमारभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यविश्व मलेरिया दिवसअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानसुकन्या समृद्धिप्राचीन भारतसाथ निभाना साथियामुहम्मद बिन तुग़लक़दर्शनशास्त्रयशस्वी जायसवालसमानताभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारत का उच्चतम न्यायालयकेन्द्र-शासित प्रदेशभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रशक्ति पीठदेवों के देव... महादेववाराणसीदूधजनसंख्या वृद्धिनिर्वाचन आयोगसम्भोगशेयर बाज़ारअष्टांग योगनमस्ते सदा वत्सलेअपवाह तन्त्रभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीकलाएजाज़ खानसमान नागरिक संहिताराजपूतसच्चर कमिटीओम नमो भगवते वासुदेवायहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीअनुसंधानबैंकप्रयागराजसातवाहनभारत के विभिन्न नाममारवाड़ीपत्रकारिताहिन्दूभारत में जाति व्यवस्थाअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय संविधान का इतिहासशिव पुराणजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीपर्यावरण🡆 More