डिज्नी चैनल भारत बच्चो के लिए उच्च कोटी के कार्यक्रम एवं चलचित्र प्रसारित करने वाला एक भारतीय टीवी चैनल है। भारत मे इस ने 2004 मे प्रसारण शुरू किया। इसका उद्देश्य बच्चो और उनके परिवार का मनोरंजन है। यह चैनल केबल और उपग्रह प्रणाली दोनों पर उपलब्ध है। यह डिज्नी इंडिया का ही एक उपक्रम है। इस नेटवर्क का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र मे स्थित है। यह भारत का एक मात्र कार्टून चैनल है जिसकी GRP 5 वर्षों मे 200 से ऊपर हो चुकी है। वर्तमान मे यह 4 भाषाओं मे उपलब्ध है। हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू।
देश | India |
---|---|
प्रसारण क्षेत्र | भारतीय उपमहाद्वीप |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
प्रोग्रामिंग | |
भाषाएँ | हिन्दी अंग्रेजी तमिल तेलुगू |
चित्र प्रारूप | 480आई (एसडीटीवी) |
स्वामित्व | |
स्वामित्व | डिज़्नी-यूटीवी टेलीविजन समूह |
बंधु चैनल | डिज्नी एक्स डी (भारत) डिज्नी जूनियर (भारत) हंगामा टीवी |
कड़ियाँ | |
वेबसाइट | Official Website |
उपलब्धता | |
लौकिक | |
टाटा स्काई | चैनल 605 |
डिश टीवी | चैनल 523 |
बिगटीवी | चैनल 603 |
एयरटेल डिजिटल टीवी | चैनल 360 |
वीडियोकॉन डी2एच | चैनल 505 |
हेथवे | चैनल 411/64/305 |
डिजिटल सेट टॉप बॉक्स मेंx | चैनल 328 |
जीटीपीएल सेट टॉप बॉक्स | चैनल 362 |
डिज्नी चैनल ने भारत मे 2004 मे प्रसारण करना शुरू किया था। यह चैनल 5 से 14 वर्ष के बच्चो में बहुत प्रसिद्ध है। यह लोकल केबल टीवी के अतिरिक्त उपग्रह संचालित सेवाओं पर भी उपलब्ध है। टाटा स्काय पर चैनल संख्या 605, डिश टीवी पर चैनल संख्या 523, बिग टीवी पर चैनल संख्या 603 और एयरटेल टीवी पर चैनल संख्या 360 पर उपलब्ध है। डिजिटल केबल सेवाओं मे यह चैनल डेन डिजिटल पर चैनल संख्या 407 पर तथा हैथवे केबल पर चैनल संख्या 410 पर उपलब्ध है।
वर्तमान में डिज्नी चैनल के 3 अन्य समानान्तर चैनल उपलब्ध हैं। डिज्नी एक्स डी (भारत), डिज़्नी जूनियर (भारत) और हंगामा टीवी।
साँचा:यह भी देखें
डिज्नी चैनल ने भारत मे खूब ख्याति पायी है। यह 5 से 17 वर्ष के बच्चों मे बहुत लोकप्रिय था। इस के कार्यक्रम जैसे लिज़ी म्क्गवायर, दैट्स सो रेवन, सूईट लाइफ औफ़ जैक ऐंड कोडी, हैनह मोंटैना, विजर्ड्स औफ़ वेवर्ली प्लेस, जोनस, एवं भारतीय कार्यक्रम जैसे विकि और वेताल, अगड़म बगड़म तिगडम, धूम मचाओ धूम, ब्रेक टाइम मस्ती टाइम, क्या मस्त है लाइफ और ईशान चैनल पर बहुत लोकप्रिय थे। डिज्नी चैनल भारत ने अपना पहला लाइव एक्शन शो 2006 मे विकि और वेताल नाम से शुरू किया। इस की प्रसिद्धि के पश्चात डिज्नी चैनल ने अन्य कार्यक्रम शुरू किए। क्या मस्त है लाइफ, ईशान इस के उदाहरण हैं। सितंबर 2006 मे हाई स्कूल म्यूजिकल हिन्दी मे दिखाई गयी। दिसम्बर 2007 मे हाई स्कूल मुजीकल 2 भी हिन्दी मे दिखाई गयी। दोनों ही फिल्मों मे हिन्दी गीत थे जो काफी लोकप्रिय हुये। दिसम्बर 2008 मे कैंप रॉक और अक्टूबर 2010 मे कैंप रॉक 2 का प्रसारण किया गया। (इस वर्षों मे अन्य अनेक फिल्मे और कार्यक्रम भी दिखाये गए।) 2010 मे डिज्नी ने प्रसारण तमिल और तेलुगू भाषाओं मे भी आरंभ कर दिया।
डिज्नी चैनल वर्तमान मे किशोर बच्चों को प्रभावित करने मे असफल हो रहा है। अमेरीकन कार्यक्रमों के भारतीय संस्करणों के कारण डिज्नी चैनल भारत की अनेक बार आलोचना की जाती रही है। 2011 मे डिज्नी चैनल भारत ने पहली बार किसी अमेरीकन ओरिजनल कार्यक्रम का भारतीय संस्करण प्रस्तुत किया। बेस्ट ऑफ लक निक्की अमेरिका के बहूविख्यात कार्यक्रम गुड लक चार्ली का ही भारतीय संस्करण है। यह कार्यक्रम भारतीय परिवारों मे काफी प्रसिद्ध हुआ और इसी कारण डिज्नी ने अन्य अमेरीकन कार्यक्रमों के भारतीय संस्करण बनाने शुरू कर दिये हैं। शेक इट अप का ओरिजनल संस्करण भारत मे 2011 मे प्रस्तुत किया जाना तय था परंतु इस के भारतीय संस्करण के निर्माण हेतु इस को रोक दिया गया। इसी कार्यक्रम का भारतीय संस्करण मार्च 2013 मे डिज्नी चैनल ने प्रस्तुत किया। 2011 मे अनेक अमेरिकन कार्यक्रमों को चैनल के मुख्य भाग से हटा दिया गया और उनका प्रसारण मध्यरात्रि के बाद अथवा बिना किसी सूचना के रात्रि मे किया जाने लगा। 2011 मे डिज्नी चैनल ने विजर्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस का भारतीय संस्करण उतारने की घोषणा की किन्तु इसे बाद मे स्थगित कर दिया गया। इस के स्थान पर डिज्नी चैनल ने भारत मे बनी हुयी अपनी पहली आरिजिनल मूवी का प्रसारण किया। लक लक की बात डिज्नी चैनल पर 2012 मे प्रसारित की गयी जो कि 2001 मे बनी एक अमेरिकन डिज्नी आरिजिनल मूवी का ही भारतीय संस्करण है। चूंकि अमेरिकन कार्यक्रमों के भारतीय संस्करण भारतीय परिवारों मे काफी लोकप्रिय है इसी कारण डिज्नी चैनल भारत इसी तरह के कार्यक्रमों का निर्माण जारी रखेगा।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article डिज़्नी चैनल (भारत), which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.