गोविन्द बल्लभ पन्त

पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त या जी॰बी॰ पन्त (जन्म १ सितम्बर १८८७ - ७ मार्च १९६१) प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमन्त्री थे। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमन्त्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था।

पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त
गोविन्द बल्लभ पन्त

भारत के गृह मन्त्री
पद बहाल
10 जनवरी 1955 – 7 मार्च 1961
प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु
पूर्वा धिकारी कैलाश नाथ काटजू
उत्तरा धिकारी लाल बहादुर शास्त्री

पद बहाल
26 जनवरी 1950 – 27 दिसम्बर 1954
राज्यपाल होमी मोदी
कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
पूर्वा धिकारी पद सृजित
उत्तरा धिकारी सम्पूर्णानन्द

संयुक्त प्रान्त के दूसरे मुख्यमन्त्री
पद बहाल
17 जुलाई 1937 – 2 नवम्बर 1939
पूर्वा धिकारी मुहम्मद अहमद सइद खान
उत्तरा धिकारी रिक्त
पद बहाल
1 अप्रैल 1946 – 25 जनवरी 1950
पूर्वा धिकारी रिक्त
उत्तरा धिकारी पद खत्म किया गया

जन्म 10 सितम्बर 1887
ग्राम खूण्ट, अल्मोड़ा जिला, उत्तर-पश्चिमी प्रान्त, ब्रिटिश भारत
(वर्तमान में उत्तराखण्ड, भारत)
मृत्यु 7 मार्च 1961(1961-03-07) (उम्र 73)
नई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बच्चे कृष्ण चन्द्र पन्त, लक्ष्मी और पुष्पा
शैक्षिक सम्बद्धता इलाहाबाद विश्वविद्यालय
पेशा वकालत
धर्म हिन्दू
गोविन्द बल्लभ पन्त
नैनीताल में गोविन्द वल्लभ पन्त की प्रतिमा

प्रारम्भिक जीवन

इनका जन्म १ सितम्बर १८८७ को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित गाँव खूंट में एक कुमाऊनी पर्वतीय ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनकी माँ का नाम गोविन्दी बाई और पिता का नाम मनोरथ पन्त था। बचपन में ही पिता की मृत्यु हो जाने के कारण उनकी परवरिश उनके नाना श्री बद्री दत्त जोशी ने की। १९०५ में उन्होंने अल्मोड़ा छोड़ दिया और इलाहाबाद चले गये। म्योर सेन्ट्रल कॉलेज में वे गणित, साहित्य और राजनीति विषयों के अच्छे विद्यार्थियों में सबसे तेज थे। अध्ययन के साथ-साथ वे कांग्रेस के स्वयंसेवक का कार्य भी करते थे। १९०७ में बी०ए० और १९०९ में कानून की डिग्री सर्वोच्च अंकों के साथ हासिल की। इसके उपलक्ष्य में उन्हें कॉलेज की ओर से "लैम्सडेन अवार्ड" दिया गया।

१९१० में उन्होंने अल्मोड़ा आकर वकालत शूरू कर दी। वकालत के सिलसिले में वे पहले रानीखेत गये फिर काशीपुर में जाकर प्रेम सभा नाम से एक संस्था का गठन किया जिसका उद्देश्य शिक्षा और साहित्य के प्रति जनता में जागरुकता उत्पन्न करना था। इस संस्था का कार्य इतना व्यापक था कि ब्रिटिश स्कूलों ने काशीपुर से अपना बोरिया बिस्तर बाँधने में ही खैरियत समझी।

स्वतन्त्रता संघर्ष में

दिसम्बर १९२१ में वे गान्धी जी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन के रास्ते खुली राजनीति में उतर आये।

९ अगस्त १९२५ को काकोरी काण्ड करके उत्तर प्रदेश के कुछ नवयुवकों ने सरकारी खजाना लूट लिया तो उनके मुकदमें की पैरवी के लिये अन्य वकीलों के साथ पन्त जी ने जी-जान से सहयोग किया। उस समय वे नैनीताल से स्वराज पार्टी के टिकट पर लेजिस्लेटिव कौन्सिल के सदस्य भी थे। १९२७ में राम प्रसाद 'बिस्मिल' व उनके तीन अन्य साथियों को फाँसी के फन्दे से बचाने के लिये उन्होंने पण्डित मदन मोहन मालवीय के साथ वायसराय को पत्र भी लिखा किन्तु गान्धी जी का समर्थन न मिल पाने से वे उस मिशन में कामयाब न हो सके। १९२८ के साइमन कमीशन के बहिष्कार और १९३० के नमक सत्याग्रह में भी उन्होंने भाग लिया और मई १९३० में देहरादून जेल की हवा भी खायी।

मुख्यमन्त्री कार्यकाल

१७ जुलाई १९३७ से लेकर २ नवम्बर १९३९ तक वे ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रान्त अथवा यू०पी० के पहले मुख्य मन्त्री बने। इसके बाद दोबारा उन्हें यही दायित्व फिर सौंपा गया और वे १ अप्रैल १९४६ से १५ अगस्त १९४७ तक संयुक्त प्रान्त (यू०पी०) के मुख्य मन्त्री रहे। जब भारतवर्ष का अपना संविधान बन गया और संयुक्त प्रान्त का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया तो फिर से तीसरी बार उन्हें ही इस पद के लिये सर्व सम्मति से उपयुक्त पाया गया। इस प्रकार स्वतन्त्र भारत के नवनामित राज्य के भी वे २६ जनवरी १९५० से लेकर २७ दिसम्बर १९५४ तक मुख्य मन्त्री रहे।


गृह मन्त्री कार्यकाल

सरदार पटेल की मृत्यु के बाद उन्हें गृह मन्त्रालय, भारत सरकार के प्रमुख का दायित्व दिया गया। भारत के गृह मन्त्री रूप में उनका कार्यकाल सन१९५५ से लेकर १९६१ में उनकी मृत्यु होने तक रहा।


== आलोचनाएँँ

मृत्यु

७ मार्च १९६१ को हृदयाघात से जूझते हुए उनकी मृत्यु हो गयी। उस समय वे भारत सरकार में केन्द्रीय गृह मन्त्री थे। उनके निधन ।


गोविन्द बल्लभ पन्त सामाजिक विज्ञान संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश

प गोविन्द गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज काशीपुर ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)

==प

रिवार==

इन्हें भी दे

सन्दर्भ


बाहरी कड़ियाँ

Tags:

गोविन्द बल्लभ पन्त प्रारम्भिक जीवनगोविन्द बल्लभ पन्त स्वतन्त्रता संघर्ष मेंगोविन्द बल्लभ पन्त मुख्यमन्त्री कार्यकालगोविन्द बल्लभ पन्त गृह मन्त्री कार्यकालगोविन्द बल्लभ पन्त मृत्युगोविन्द बल्लभ पन्त इन्हें भी देगोविन्द बल्लभ पन्त सन्दर्भगोविन्द बल्लभ पन्त बाहरी कड़ियाँगोविन्द बल्लभ पन्तउत्तर प्रदेशभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीभारत रत्‍नमुख्यमन्त्री (भारत)राजनेताहिन्दी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्रकाश-संश्लेषणराजनाथ सिंहपलाशएशियारानी लक्ष्मीबाईकलानिधि मारनरहना है तेरे दिल मेंधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)जयप्रकाश नारायणविटामिन बी१२समानताब्रह्माण्डमहाजनपदमानक विचलनबिहारमधुवरुण गांधीरविदासमहिपाल लोमरोरभारत में लैंगिक असमानतागाँवभारतीय खानापारिभाषिक शब्दावलीकल्कि 2898 एडीधूमावतीवन्दे मातरम्चमारकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहिन्दी साहित्य का इतिहासदैनिक भास्करअक्षांश रेखाएँनोटा (भारत)दशावतारकाशी विश्वनाथ मन्दिरसैम पित्रोडासनातन धर्म के संस्कारभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीभारतीय संविधान का इतिहासनीतीश कुमारश्वसन तंत्रराशी खन्नासाक्षात्कारपानीपत का तृतीय युद्धरविन्द्र सिंह भाटीमानव का विकासभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीरक्षा खडसेगणेशकैलास पर्वतअर्थशास्त्रपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रजियोईस्ट इण्डिया कम्पनीजगन्नाथ मन्दिर, पुरीअफ़ीमभारतीय अर्थव्यवस्थाब्राह्मणबाल विकासउत्तर प्रदेश के मंडलराष्ट्रभाषाप्रीति ज़िंटाझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीबारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररक्षाबन्धनविराट कोहलीभारत रत्‍नकहो ना प्यार हैवाल्मीकिमायावतीभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हनीति आयोगभारत के राजनीतिक दलों की सूचीमलिक मोहम्मद जायसीस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)जम्मू और कश्मीरतापमानबारहखड़ीगलसुआमुसलमान🡆 More