क़ाफ़िया: कुलदीप बिश्नोई

क़ाफ़िया किसी शेर में रदीफ़ से पहले आने वाले तुकांत को कहा जाता है। किसी भी ग़ज़ल के लिए सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है। ग़ज़ल के हर शेर के दूसरे मिसरे में क़ाफ़िया होना आव्य्श्यक है जबकि पहले शेर के दोनों मिसरों में इसका होना आव्य्श्यक है।

जब भी कोई शेर कहना चाहता है तो उसके लिए सबसे ज़रूरी चीज़ होती है क़ाफ़िया, रदीफ़ और छंद। क़ाफ़िया किसी भी मिसरे या पंक्ति में रदीफ़ के ठीक पहले आता है।[1] रदीफ़ हर शेर के दूसरे मिसरे में बार-बार आने वाले शब्द या शब्दों के समूह को कहा जाता है जबकि क़ाफ़िया उसके ठीक पहले आने वाले शब्द के तुकांत से समझा जा सकता है। शकेब जलाली के इस शेर से समझते हैं-

आ के पत्थर तो मिरे सहन में दो चार गिरे,

जितने उस पेड़ के फल थे पस-ए-दीवार गिरे

इस शेर में 'गिरे' रदीफ़ है और उसके पहले आने वाले 'चार' और 'दीवार' क़ाफ़िया हैं।

किसी ग़ज़ल के पहले शेर को मतला कहा जाता है और मतले की पहली दो लाइनों में क़ाफ़िया मिलाना ज़रूरी होता है। बाक़ी के सभी शेर के आख़िरी लाइन में क़ाफ़िया मिलाना ज़रूरी है। किसी भी ग़ज़ल को कहने के लिए रदीफ़ एक बार मिल जाए तो बस मिल जाए लेकिन मुश्किल आती है क़ाफ़िए ढूंढने में, कई बार किसी शेर को मुकम्मल करने के लिए क़ाफ़िया बिठाना पेंचीदगी का काम होता है।

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भागवत पुराणसाम्यवादप्रशांत किशोरभारत का ध्वजमहुआचन्द्रगुप्त मौर्यराजेन्द्र प्रसादअसहयोग आन्दोलनकर्णभारत की संस्कृतिस्वामी विवेकानन्दराजा राममोहन रायराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023द्वितीय विश्वयुद्धवीर्यआयुष शर्माबिहारी (साहित्यकार)गरुड़ पुराणरविन्द्र सिंह भाटीफाॅरइवर लिवींग प्रोडक्ट इंटरनेशनलविवाहलोक प्रशासनभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय राष्ट्रवादराजनीतिसकल घरेलू उत्पादहरे कृष्ण (मंत्र)अटल बिहारी वाजपेयीरामविलास पासवाननवरोहणबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीहम आपके हैं कौनसरस्वती देवीसाथ निभाना साथियासर्व शिक्षा अभियानमराठा साम्राज्यबारहखड़ीदहेज प्रथासंयुक्त व्यंजनअशोकआरती सिंहवस्तु एवं सेवा कर (भारत)रामायणभारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूचीसमाजवादी पार्टीभारत में महिलाएँनेतृत्वबिहार के जिलेइस्लाम के पैग़म्बरजवाहरलाल नेहरूयोनिलोक साहित्यउधम सिंहप्लासी का पहला युद्धये रिश्ता क्या कहलाता हैसंस्कृतिगुरु गोबिन्द सिंहरीति कालजॉनी सिन्सलोकतंत्रभोपाल गैस काण्डनाटकनेपालजाटवपर्यावरण संरक्षणबुर्ज ख़लीफ़ाराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीवन्दे मातरम्अनुवादकश्यप (जाति)विद्यापतिभारतीय संसदरोहित शर्माजैन धर्मपंजाब (भारत)राज्य सभारवि तेजाहनुमान🡆 More