ऑक

आक (Auk ; ऑक) बत्तक के समान, छोटा, समुद्रीय, टिट्टिभ (Charadriiformes / कारैड्रिइफ़ॉर्मीज़) वर्ग का पक्षी है। इसका शरीर गठा हुआ, पंख छोटे और सँकरे, १२ से १८ परों की छोटी नाप तथा शरीर के पिछले भाग में आपस में झिल्ली से जुड़े, कुल तीन अँगुलियोंवाले, पैर होते हैं। पैरों की स्थिति शरीर के पिछले भाग में होने के कारण आक भूमि पर सीधे होकर चलता है। साधारणत: इसके शरीर के ऊपरी भाग का रंग काला और निचले का श्वेत होता है। यह अंध महासागर तथा प्रशांत महासागरों के उत्तरी भागों और ध्रुव महासागरों में पाया जाता है।

ऑक
ऑक

आक अनेक जातियों के होते हैं। इनका निवास अंध तथा प्रशांत महासागरों के उत्तरी भागों और ध्रुव महासागरों मे सीमित है। वर्ष के अधिक भाग को ये तट के पासवाले समुद्र में बिताते हैं। केवल शीत ऋतु में ये दक्षिण की ओर चले जाते हैं। इनका भोजन मुख्यत: मछली तथा कठिनि (क्रस्टेशियन) वर्ग के जीव, जैसे केकड़े झींगा, महाचिंगट (लॉब्स्टर) इत्यादि होते हैं। इन्हें ये जल में गोता मारकर पकड़ते हैं। टापुओं और समुद्रतटीय पहाड़ियों में ये संतानोत्पति के लिए बस जाते हैं। इनकी प्राय: सब जातियाँ घोंसला नहीं बनातीं तथा एक जाति को छोड़कर बाकी सब जातियों के आक वर्ष में केवल एक अंडा देते हैं। अंडे से बाहर निकलने पर बच्चे काले रोएँदार परों से ढके रहते हैं। समुद्र में तो आक मौन रहते हैं, पर संतानोत्पति के लिए बसे उपनिवेशों में ये विचित्र प्रकार के स्वर निकालते हैं।

भीमकाय आक ३० इंच लंबा होता है। परों के लिए अंधाधुंध शिकार किए जाने के कारण इसकी जाति १९वीं सदी में लुप्त हो गई।

Tags:

अटलांटिक महासागरप्रशान्त महासागरबतख

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ईशा अम्बानीमहाराष्ट्रबिहार जाति आधारित गणना 2023भजन लाल शर्मामौलिक कर्तव्यइन्दिरा गांधीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023साँची का स्तूपसम्प्रभुताअंग्रेज़ी भाषारामधारी सिंह 'दिनकर'मुग़ल शासकों की सूचीभारतीय मसालों की सूचीभारत सरकाररबीन्द्रनाथ ठाकुरअपामार्गक्षत्रियबृहस्पति (ग्रह)औरंगाबाद (बिहार) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रविटामिन बी१२बिरसा मुंडामुकेश कुमारगेहूँचित्रकूट धामहिन्दुस्तान (समाचार पत्र)खतनाराशियाँउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरकीअरस्तुसूर्यकुमार यादवराहुल गांधीहेमा मालिनीसामाजिक परिवर्तनअभिषेक शर्मासमाजमहाजनपदभारतीय क्रिकेट टीममेवाड़ की शासक वंशावलीमेरठ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभूगोलप्रीति ज़िंटागोधरा काण्डराजनीति विज्ञानऐश्वर्या राय बच्चनप्रशांत किशोरताजमहलबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय दर्शनसमाजवाद२९ मार्चलोकतंत्रशाह जहाँवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलवाराणसीराष्ट्रीय शिक्षा नीतिराजस्थान के जिलेनव वर्षमूल अधिकार (भारत)विज्ञापनबृहदांत्र कैन्सरसमासभोपाल गैस काण्डभारत में इस्लामआदमस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)पार्वतीवेदबारहखड़ीअनुच्छेद ३७०आदिवासी (भारतीय)पर्यावरण संरक्षणसमाजशास्त्रवाल्मीकिवृष राशिशेर शाह सूरीविश्व व्यापार संगठनबवासीर🡆 More