एयर इंडिया उड़ान 101: एयर इंडिया विमान

एयर इंडिया उड़ान 101 (अंग्रेज़ी: Air India Flight 101) बॉम्बे से लंदन के लिए निर्धारित एयर इंडिया की यात्री उड़ान थी जो दुर्घटनावश 24 जनवरी 1966 को फ़्रांस में मोंट ब्लाँक पहाड़ से टकरा गई थी। दुर्घटना में कर्मीदल के 11 सदस्यों के साथ-साथ सभी 106 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। इसी विमान दुर्घटना में भारतीय परमाणु वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु हुई थी।

एयर इंडिया उड़ान 101
एयर इंडिया उड़ान 101: एयर इंडिया विमान
एयर इंडिया बोईंग 707
दुर्घटना सारांश
तिथि 24 जनवरी 1966
स्थल मोंट ब्लाँक, फ़्रांस
यात्री 106
कर्मीदल 11
क्षति 0
हताहत 117 (सभी)
उत्तरजीवी 0
यान का प्रकार बोईंग 707-437
यान का नाम कंचनजंगा
संचालक एयर इंडिया
पंजीकरण संख्या VT-DMN
उड़ान उद्गम सहर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, बॉम्बे, भारत
प्रथम विराम दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, दिल्ली, भारत
द्वितीय विराम बेरुत अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, बेरुत, लेबनान
अंतिम विराम जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जिनेवा, स्विट्जरलैंड
गंतव्य हीथ्रो विमानक्षेत्र, लंदन, यूनाइटेड किंगडम

दुर्घटना

एयर इंडिया फ़्लाइट 101 बॉम्बे (अब मुम्बई) से लंदन के लिए निर्धारित यात्री उड़ान थी और दुर्घटना वाले दिन बोईंग 707 द्वारा संचालित की जा रही थी। इसका पंजीकरण वी॰टी॰-डी॰एम॰एन॰ (VT-DMN) और नाम कंचनजंगा था। बॉम्बे से उड़ान भरने के पश्चात यह अपने दो निर्धारित ठहरावों, दिल्ली और बेरूत, में रुकने के बाद जिनेवा की तरफ़ जा रही थी। जहाज के पायलट को ऐसा लगा कि वह मोंट ब्लाँक को पार कर चुका है और इसी गलतफ़हमी में उसने जहाज की ऊँचाई कम करनी शुरू कर दी और मोंट ब्लाँक से विमान की टक्कर हो गई। विमान विध्वंस हो गया और सभी 106 यात्रियों और 11 चालक दल के सदस्यों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यात्रियों में भारतीय वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष होमी जहांगीर भाभा भी शामिल थे, जिनका निधन इसी दुर्घटना में हुआ था।

जाँच

दुर्घटना की जाँच में गठित कमीशन ने पाया कि विमान के पायलट की गलती के कारण यह दुर्घटना हुई। उसने मोंट ब्लाँक से अपनी दूरी का गलत आकलन लगाया और रडार नियंत्रक को यह सूचना दी। नियंत्रक ने विमान की पहाड़ से सही दूरी माप कर के पायलट को सूचित किया। पायलट ने सूचित की गई जानकारी को ग़लत समझा और अनुमान लगाया कि वह मोंट ब्लाँक चोटी को पीछे छोड़ चुका है और उसने विमान की ऊँचाई कम करनी शुरू कर दी व विमान की चोटी से सीधी टक्कर हुई।

एयर इंडिया उड़ान 101: एयर इंडिया विमान 


सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाएअर इंडियाफ़्रान्समुम्बईलंदनहोमी जहांगीर भाभा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

शाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)लक्ष्मीपृथ्वी का वायुमण्डलआशिकी 2मध्य प्रदेशस्वस्तिवाचनमुंबई इंडियंसलिंग (व्याकरण)वैज्ञानिक विधिसातवाहनकिशोर अपराधकृषिक़ुतुब मीनारगलसुआप्रेमचंदविष्णु सहस्रनामबुध (ग्रह)पुनर्जागरणभीमराव आम्बेडकरसाईबर अपराधजीवन कौशलकैलास पर्वतभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीकश्मीरा शाहवन संसाधनभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनरघुराज प्रताप सिंहगूगलआत्महत्याभुवनेश्वर कुमारविद्यालयमहावीरतमन्ना भाटियासंगठनभारत में आरक्षणविल जैक्सभारतीय शिक्षा का इतिहासजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारतीय रुपयागुरु गोबिन्द सिंहविक्रमादित्यबाल विकासशुक्रकलानिधि मारनये रिश्ता क्या कहलाता हैचन्द्रशेखर आज़ादप्रदूषणबड़े मियाँ छोटे मियाँतुलसीदाससम्भोगराधाशिव की आरतीआर्थिक विकासयदुवंशपश्चिम बंगालउत्तर प्रदेशशिरडी साईं बाबाचन्द्रगुप्त मौर्यक्रिकेटआर्य समाजहरे कृष्ण (मंत्र)तारक मेहता का उल्टा चश्मामहाभारतविज्ञानख़िलाफ़त आन्दोलनअमित शाहमहामृत्युञ्जय मन्त्रमतदानमानवाधिकारक्रिया (व्याकरण)लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूचीभीलएडोल्फ़ हिटलरक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीमेवाड़ की शासक वंशावलीनामनीति आयोगप्लेटो🡆 More