उदायिभद्र: भारतीय सम्राट

उदायिन ने एक शासक जिन्होंने 461 ई•पू• में अजातशत्रु की हत्या करके मगध की गद्दी पर बैठा था। उदायिन ने पाटलिपुत्र /कुसुमपुर की स्थापना की तथा अपनी राजधानी बनायी, जो गंगा और सोन नदियों के संगम पर स्थित थी ।

उदायिभद्र
उदायिभद्र: भारतीय सम्राट
Sculpture of Udayin
Ruler of Magadha
3rd Haryanka Maharaja
शासनावधिल. 460
पूर्ववर्तीअजातशत्रु
उत्तरवर्तीAnuruddha
निधन444 BC
DynastyHaryanka
पिताअजातशत्रु
माताVajira

उदायिभद्र मगध महाजनपद के शक्तिशाली राजा अजातशत्रु का पुत्र और उत्तराधिकारी। उसका उल्लेख उदायिन्, उदायी अथवा उदयिन और उदयभद्र जैसे कई नामों से मिलता है। बौद्ध अनुश्रुति के अनुसार उदायिभद्र अपने पिता अजातशत्रु की ही तरह स्वयं भी पितृघाती था और पिता को मारकर गद्दी पर बैठा था। उस अनुश्रुति का तो यहाँ तक कथन है कि आजतशत्रु से लेकर चार पीढ़ियों तक मगध साम्राज्य में उत्तराधिकारियों द्वार अपने पूर्ववर्तियों के मारे जाने की परंपरा ही चल गई थी। परंतु जैन अनुश्रुति उदयभद्र को पितृघाती नहीं मानती। कथाकोश में उसे कुणिक (अजातशत्रु) और पद्मावती का पुत्र बताया गया है। परिशिष्टपर्वन् और त्रिषष्ठिशलाकापुरुषचरित् जैसे कुछ अन्य जैन ग्रंथों में यह कहा गया है कि अपने पिता के समय में उदायिभद्र चंपा का राज्यपाल (गवर्नर) रह चुका था और अपने पिता की मृत्यु पर उसे सहज शोक हुआ था। तदुपरांत सामंतों और मंत्रियों ने उससे मगध की राजगद्दी पर बैठने का आग्रह किया और उसे स्वीकार कर वह चंपा छोड़कर मगध की राजधानी गया।

राजा की हैसियत से उदायिभद्र का सबसे मुख्य कार्य था मगध की नई राजधानी पाटलिपुत्र का विकास करना। परिशिष्टपर्वन् की सूचना है कि उसी ने सबसे पहले मगध की राजधानी राजगृह से हटाकर गंगा और सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र बसाकर वहाँ स्थापित की। इस बात का समर्थन वायुपुराण से भी होता है। उसका कथन है कि उदयभद्र ने अपने शासन के चौथे वर्ष में कुसुमपुर नामक नगर बसाया। कुसुमपुर अथवा पुष्पपुर पाटलिपुत्र के ही अन्य नाम थे। परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि वहाँ के दुर्ग का विकासकार्य अजातशत्रु के समय में ही प्रारंभ हो चुका था।

सन्दर्भ

Tags:

पाटलिपुत्रमगध महाजनपद

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ऋषभ पंतभक्ति कालमानव लिंग का आकारपुनर्जागरणपंचायतएनिमल (2023 फ़िल्म)हल्दीघाटी का युद्धसुकन्या समृद्धिलाल क़िलासूर्यऋग्वेदसोनू निगमरामायणजनजातिदिल तो पागल हैभाषासामाजिक परिवर्तनसंस्कृत भाषाप्रेमचंदअक्षय खन्नामहामृत्युञ्जय मन्त्रऋतुराज गायकवाड़गुप्त राजवंशपवन सिंहये रिश्ता क्या कहलाता हैअक्षांश रेखाएँतेरे नामझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रविज्ञानममता बनर्जीजैव विविधताकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डपतञ्जलि योगसूत्रराशियाँयज्ञभारत की आधिकारिक भाषाएँउज्जैनओजोन परतमारवाड़ीशिव पुराणभारत का विभाजनगोगाजीसर्वेक्षणहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्डअनुसंधानलेडी गोडिवानाटकचन्द्रशेखर आज़ादमीशोआतंकवादअकबरअर्थशास्त्र (ग्रन्थ)सुन्दरकाण्डबद और बदनाम (1984 फ़िल्म)जर्मनी का एकीकरणविवाह (2006 फ़िल्म)खारे पानी का सागरकोठारी आयोगकन्हैया कुमारविश्व के सभी देशराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005पश्चिम बंगालइन्दौरसंयुक्त राज्य अमेरिकाराष्ट्रीय योग्यता परीक्षावाक्य और वाक्य के भेदनमस्ते सदा वत्सलेहिन्दू धर्म का इतिहाससंजु सैमसनबरगदराजनीतिक दर्शनभारत में इस्लामप्रबन्धनहिन्दू धर्मआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासअग्न्याशयकार्ल मार्क्सराष्ट्रवाद🡆 More