अशोक सुंदरी

अशोक सुंदरी (संस्कृत: अशोकसुन्दरी) यह एक हिन्दू देवकन्या हैं, जिनका वर्णन भगवान शिव और पार्वती की बेटी के रूप में किया गया है। वह आम तौर पर मुख्य शास्त्रों में शिव के पुत्री के रूप में वर्णित नहीं हैं, उनकी कथा पद्मपुराण में अंकित है। राजा नहुष की पत्नी हैं। जिनके ६ पुत्र और १०० पुत्रियां हैं । माता पार्वती के अकेलेपन को दूर करने हेतु कल्पवृक्ष नामक पेड़ के द्वारा ही अशोक सुंदरी की रचना हुई थी। अ+शोक अर्थात् सुख, माता पार्वती को सुखी करने हेतु ही उनका निर्माण हुआ था और वह अत्यंत सुंदर थीं इसी कारण इन्हें सुंदरी कहा गया। यें भगवान शिव और माता पार्वती बेटी हैं यें भगवान कार्तिकेय से छोटी किन्तु गणेशजी ,मनसा देवी, देवी ज्योति और भगवान अय्यपा से बड़ी हैं । महर्षि जरत्कारू और अश्विनी कुमार नासत्य इनके बहनोई हैं। महर्षि आस्तिक की मौसी हैं । देवसैना , वल्ली और ऋद्धि , सिद्धि की ननंद तथा संतोषी माता , क्षेम और लाभ की बुआ हैं इनके परिवार में निम्नलिखित सदस्य है:

अशोक सुंदरी
कल्पना, सपने और सुंदरता की देवी
अशोक सुंदरी
अशोकसुंदरी का एक चित्र
संबंध देवी
जीवनसाथी नहुष
माता-पिता
भाई-बहन गणेश ( छोटे भाई ) , कार्तिकेय ( बड़े भाई ),अय्यपा ( छोटे भाई ) ,मनसा देवी( छोटी बहन ) और देवी ज्योति ( छोटी बहन )
संतान याति ययाति सयाति अयाति वियाति कृति और १०० पुत्रियां
सवारी कमल
शास्त्र पद्मपुराण

दिव्य चरित्र

अशोक सुंदरी के जन्म की कथा पद्म पुराण में बताई गई है जो नहुष नामक राजा के चरित्र वर्णन की इकाई है। एक बार माता पार्वती द्वारा विश्व में सबसे सुंदर उद्यान लाने के आग्रह से भगवान शिव पार्वती को नंदनवन ले गये, वहाँ माता को कल्पवृक्ष से लगाव हो गया और उन्होने उस वृक्ष को ले लिया। कल्पवृक्ष मनोकामना पूर्ण करने वाला वृक्ष है, पार्वती ने अपने अकेलेपन को दूर करने हेतु उस वृक्ष से यह वर माँगा कि उन्हे एक कन्या प्राप्त हो, तब कल्पवृक्ष द्वारा अशोक सुंदरी का जन्म हुआ। माता पार्वती ने उस कन्या को वरदान दिया कि उसका विवाह देवराज इंद्र जितने शक्तिशाली यूवक से होगा। एक बार अशोक सुंदरी अपने दासियों के संग नंदनवन में विचरण कर रहीं थीं तभी वहाँ हुंड नामक राक्षस का प्रवेश हुआ जो अशोक सुंदरी के सुंदरता से मोहित हो गया तथा विवाह का प्रस्ताव किया, तब उस कन्या ने भविष्य में उसके पूर्वनियत विवाह के संदर्भ में बताया। राक्षस ने कहा कि वह नहूष को मार डालेगा तब अशोक सुंदरी ने राक्षस को शाप दिया कि उसकी मृत्यु नहूष के हाथों होगी। उस राक्षस ने नहुष का अपहरण कर लिया जिससे नहूष को हुंड की एक दासी ने बचाया। महर्षि वशिष्ठ के आश्रम में नहूष बड़ा हुआ तथा आगे जाकर उसने हुंड का वध किया।

बाद में नहूष तथा अशोक सुंदरी का विवाह हुआ तथा वह ययाति जैसे वीर पुत्र तथा सौ रूपवती कन्याओं की माता बनीं। इंद्र के अभाव में नहूष को ही आस्थायी रूप से इंद्र बनाया गया, उसके घमंड के कारण उसे शाप मिला तथा इसीसे उसका पतन हुआ। बादमें इंद्र ने अपनी गद्दी पुन: ग्रहण की।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

अशोक सुंदरी दिव्य चरित्रअशोक सुंदरी इन्हें भी देखेंअशोक सुंदरी सन्दर्भअशोक सुंदरी बाहरी कड़ियाँअशोक सुंदरीकल्पवृक्षक्षेमजरत्कारुनहुषनासत्यपद्म पुराणपार्वतीलाभशिवसंतोषी माता

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

लिंग (व्याकरण)जैव विविधताक्रिकेटइस्लाम का इतिहासदर्शनशास्त्रहनु माननारीवादपर्यावरण संरक्षणआयुष शर्माड्रीम11दैनिक जागरणज्ञाननामराजेश खन्नाजय श्री कृष्णादिल सेतापमानकरनीति आयोगऋतुराज गायकवाड़ईमेलअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतप्राथमिक चिकित्साअग्न्याशयसालासर बालाजीसनातन धर्मभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'पृथ्वी का इतिहासउत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीवाल्मीकिभगत सिंहबैंकराजस्थानहिन्दू धर्म का इतिहासब्राह्मणआँगनवाडीहर हर महादेव (2022 फिल्म)बीकानेरहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमलेरियामध्य प्रदेशमानव दाँतअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससामाजिक परिवर्तनगूगलमहाभारतलोकसभा अध्यक्षसमुदायअपवाह तन्त्रराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीरामआसनसॉफ्टवेयरहिन्दू धर्मरूसअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धबृहस्पति (ग्रह)भारत का विभाजनभारत की जनगणनाभोपाल गैस काण्डसुमित्रानन्दन पन्तराजीव गांधीमूल अधिकार (भारत)जैन धर्मशिक्षकसमुद्रगुप्तनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रओम जय जगदीश हरेजवान (फ़िल्म)सैम पित्रोडामानव भूगोलअमरनाथद्वितीय विश्वयुद्धदमन और दीवदिव्या भारतीविज्ञानबिरसा मुंडा🡆 More