अब्बास प्रथम

अब्बास प्रथम (फ़ारसी: شاه عباس بزرگ) ईरान के 5वाँ सफ़वी शाह (राजा) थे और इन्हें आम तौर पर फ़ारसी इतिहास और सफ़वी वंश के सबसे महान शासकों के रूप में से एक माना जाता है। वह शाह मोहम्मद खुदाबंदा के तीसरे बेटे थे।

अब्बास प्रथम
अब्बास प्रथम

जीवनी

यद्यपि अब्बास ईरान की सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक शक्ति के शीर्ष की अध्यक्षता किये लेकिन वह सफ़वी साम्राज्य के लिए कठिन समय के दौरान सिंहासन पर आए थे। अपने कमजोर इरादों वाले पिता के राज में देश सेना के विभिन्न गुटों के बीच कलह से ग्रस्त था, जिसने अब्बास की माँ और बड़े भाई को मार डाला था। इस बीच, ईरान के दुश्मन उस्मानी साम्राज्य और उज़्बेक ने इस राजनीतिक अराजकता का फायदा उठाते हुए कई क्षेत्रों पे कब्ज़ा कर लिया। 1588 में, क़ज़िलबश सेना के नेताओं में से एक, मुर्शिद क़ोली ख़ान ने एक तख्तापलट में शाह मोहम्मद को हटा दिया और 16 वर्षीय अब्बास को सिंहासन पर बिठाया। लेकिन अब्बास कोई कठपुतली नहीं था और जल्द ही उसने अपने लिए सत्ता छीन ली।

उनके नेतृत्व में ईरान ने ग़ुलाम प्रणाली विकसित की जहां हजारों सर्कसियन, जॉर्जियाई और आर्मीनियाई दास-सैनिक नागरिक प्रशासन और सेना में शामिल हो गए। ईरानी समाज में इन नव निर्मित परतों की मदद से (उनके पूर्ववर्तियों द्वारा शुरू की गई प्रणाली लेकिन उनके शासन के दौरान काफी विस्तार किया गया) अब्बास नागरिक प्रशासन, शाही घराने और सेना में क़ज़िलबश की शक्ति को रोकने में कामयाब रहे। इन कार्रवाइयों के साथ ही ईरानी सेना के उनके सुधारों ने उन्हें उस्मानी साम्राज्य और उज़बेकों से लड़ने के लिए सक्षम किया।

इससे ईरान के खोए हुए प्रांतों को फिर से वापस लेने में सहायता मिली। 1603-1618 के उस्मानी युद्ध के अंत तक अब्बास ने ट्रांसकेशिया और दागेस्तान पर कब्जा कर लिया था। साथ ही साथ पूर्वी अनातोलिया और मेसोपोटामिया के जिलों पर कब्जा कर लिया था जो 1555 में खो गए थे। उन्होंने पुर्तगाली और मुगलों से भी भूमि वापस ले ली और दागेस्तान के पारंपरिक क्षेत्रों से परे उत्तरी काकेशस में ईरानी शासन और प्रभाव का विस्तार किया। अब्बास एक महान इमारत निर्माता थे और अपने राज्य की राजधानी कज़्वीन से इस्फ़हान तक ले गए।

सन्दर्भ

साँचा:सफ़वी वंश

Tags:

फारसी भाषासफ़वी वंश

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मध्य प्रदेशईसाई धर्मदेवों के देव... महादेवसंथाल विद्रोहचन्द्रशेखर आज़ादयोगभागवत पुराणशैक्षिक मनोविज्ञानविश्व स्वास्थ्य संगठनअगले भारतीय आम चुनाव, 2024बिज्जूसिख धर्मराज्यपाल (भारत)उर्फी जावेदभाषाविज्ञानअयोध्याआज़ाद हिन्द फ़ौजफूलन देवीगुड़ी पड़वाबीबी का मक़बराशास्त्रीय नृत्यहिन्दू धर्मप्रकाश-संश्लेषणतेजस्वी यादवतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरपृथ्वी का इतिहासव्यवसायअखण्ड भारतमहामृत्युञ्जय मन्त्रब्रिटिश राज का इतिहासशिवलिंगराज्ययोगी आदित्यनाथसर्वनामविक्रम संवतआंबेडकर जयंतीभीमराव आम्बेडकरजलियाँवाला बाग हत्याकांडहम्पीविवाहबाल गंगाधर तिलकमानव दाँतदिल्लीमानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणाजवाहरलाल नेहरूधन-निष्कासन सिद्धान्तक़ुतुब मीनाररोनी तालुकदारआयुर्वेदमुख्‍तार अंसारीसंघ सूचीमहावीरकैलास पर्वतदेव सूर्य मंदिरलोक साहित्यकर्णख़रीफ़ की फ़सलऋग्वेदकंप्यूटरपत्रकारिताविज्ञानकबीरकूष्माण्डाजैविक खेतीबजरंग दलफिरोज़ गांधीसिंधु घाटी सभ्यतासमाजशास्त्रप्लासी का पहला युद्धउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022वैद्यनाथ मन्दिर, देवघरविषाणुभारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षकअजंता गुफाएँवायु प्रदूषणकामाख्या मन्दिरचाणक्यनीतिधर्ममस्तिष्क🡆 More