1989 फ़िल्म चाँदनी: 1989 की यश चोपड़ा की फ़िल्म

चाँदनी 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।

चाँदनी

चाँदनी का पोस्टर
निर्देशक यश चोपड़ा
लेखक सागर सरहदी (संवाद)
पटकथा उमेश कलबाघ
अरुण कौल
कहानी कामना चन्द्र
निर्माता यश चोपड़ा
अभिनेता श्री देवी,
विनोद खन्ना,
ऋषि कपूर,
वहीदा रहमान
संगीतकार शिव-हरि
प्रदर्शन तिथियाँ
14 सितम्बर, 1989
देश 1989 फ़िल्म चाँदनी: संक्षेप, मुख्य कलाकार, संगीत भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप

रोहित (ऋषि कपूर) अपने रिश्तेदार की शादी में चाँदनी (श्री देवी) से मिलता है और उसी दौरान उससे प्यार करने लगता है। कई समय बाद वो भी उससे प्यार करने लगती है। उसके बाद उन दोनों की शादी तय हो जाती है। उसका परिवार इस रिश्ते के विरुद्ध रहता है। लेकिन रोहित इसकी परवाह नहीं करता है। एक दिन वह चाँदनी को अपने घर के ऊपर छत में रहने के लिए कहता है। उसके बाद उसके इंतेजार करते समय वो अचानक हेलीकाप्टर से वहाँ आ जाता है और उसके ऊपर फूलों का बरसात करता है। सब कुछ अचानक शांत हो जाता है।

उसके कुछ ही समय बाद चाँदनी के पास फोन आता है। फोन पर रोहित बताता है कि वो अस्पताल में भर्ती है। उसके हेलीकाप्टर से गिरने के कारण उसे चोट लग जाती है। इस चोट के बाद उसके दायें ओर लकवा हो जाता है। इसके बाद रोहित चाँदनी को अपने से दूर करना चाहता है। रोहित की यादों को मिटाने के लिए चाँदनी मुंबई चले जाती है।

यहाँ वो ललित (विनोद खन्ना) के कंपनी में काम करने लगती है। ललित को भी चाँदनी से प्यार हो जाता है। वो उससे शादी की बात करता है और बाद में चाँदनी उसकी बात मान जाती है। ललित कुछ काम से स्विट्ज़रलैंड जाता है। यहाँ उसकी मुलाक़ात रोहित से होती है, जो अपना इलाज कराने आए रहता है। वो दोनों अपने प्यार की कहानी सुनानते हैं, लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता है कि वो दोनों एक ही लड़की के बारे में बात कर रहे हैं।

रोहित इलाज के बाद वापस भारत आ जाता है और चाँदनी से शाम को मिलता है। वह मिलते साथ उसके साथ नाचता है और शादी के बारे में पूछता है। चाँदनी यह कह कर उसे मना कर देती है कि वो किसी और से शादी के लिए हाँ कह चुकी है।

रोहित क्रोधित हो जाता है और चाँदनी पूछती है कि वो उसके जगह में क्या कर रहा है। इसके बाद रोहित चला जाता है। ललित और रोहित दोनों स्विट्ज़रलैंड में अच्छे दोस्त बने होते हैं, इस कारण ललित अपने शादी में रोहित को भी न्योता भेज देता है।

ललित के सामने रोहित और चाँदनी अंजान होने का नाटक करते हैं। शादी के दिन रोहित बहुत ज्यादा पी लेता है और उसके बाद ललित को एहसास होता है कि वह रोहित से प्यार करती है।

मुख्य कलाकार

संगीत

फिल्म में संगीत प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा तथा बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने साथ मिलकर शिव-हरि नाम से दिया है। इससे पहले वे यश चोपड़ा के साथ सिलसिला, फासले तथा विजय में काम कर चुके थे। आनंद बक्शी ने फिल्म के गीत लिखे हैं। फिल्म में कुल १० गीत हैं, जिन्हें लता मंगेशकर, सुरेश वाडेकर, तथा विनोद राठौड़ इत्यादि गायकों ने गाया है। खुद श्रीदेवी ने फिल्म के शीर्षक गीत के लिए गायन किया।

फिल्म के संगीत को विनाइल रिकॉर्ड तथा कैसेट पर पर एच एम वी ने १९८९ में जारी किया। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया था। प्लेनेट बॉलीवुड ने अपनी १०० सर्वश्रेष्ठ फिल्म एल्बमों की सूची में चाँदनी को ७२वे स्थान पर रखा। कुल बिक्री के आधार पर यह एल्बम अस्सी के दशक में १६वें स्थान पर रही।

समीक्षक शाहिद खान ने फिल्म को १० में से ७.५ अंक देते हुए आनंद बख्शी के बोलों के प्रशंशा की। १९९० के फिल्मफेयर पुरस्कारों में शिव-हरि, आनंद बख्शी तथा सुरेश वाडेकर को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, सर्वश्रेष्ठ गीतकार तथा सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियाँ"लता मंगेशकर०५:३४
2."लगी आज सावन की"सुरेश वाडेकर एवं अनुपमा देशपाण्डे०३:२५
3."चाँदनी ओ मेरी चाँदनी"श्रीदेवी एवं जॉली मुख़र्जी०४:३२
4."आ मेरी जान"लता मंगेशकर०४:२१
5."पर्वत से काली घटा टकराये"आशा भोसले एवं विनोद राठौड़०४:२२
6."मितवा"लता मंगेशकर एवं बबला मेहता०४:३१
7."मैं ससुराल नहीं जाऊँगीं"पामेला चोपड़ा०४:०६
8."मेहबूबा"लता मंगेशकर एवं विनोद राठौड़०४:५३
9."तू मुझे सुना"सुरेश वाडेकर एवं नितिन मुकेश०४:३०
10."डांस म्यूजिक"-०३:१६

नामांकन और पुरस्कार

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

1989 फ़िल्म चाँदनी संक्षेप1989 फ़िल्म चाँदनी मुख्य कलाकार1989 फ़िल्म चाँदनी संगीत1989 फ़िल्म चाँदनी नामांकन और पुरस्कार1989 फ़िल्म चाँदनी सन्दर्भ1989 फ़िल्म चाँदनी बाहरी कड़ियाँ1989 फ़िल्म चाँदनीहिन्दी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ओम नमो भगवते वासुदेवायभारतीय क्रिकेट टीमशाहरुख़ ख़ानकारकमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशविधान परिषदसौर मण्डलशाह जहाँरूसरविन्द्र सिंह भाटीराशियाँभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)दार्जिलिंगअक्षय कुमारसुकन्या समृद्धिउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022छत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकल्याण, महाराष्ट्रकरीना कपूरभारत छोड़ो आन्दोलनबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरसकल घरेलू उत्पादराष्ट्रभाषामुहम्मद बिन तुग़लक़नदीम-श्रवणहिमाचल प्रदेशशिवाजीसैम मानेकशॉराजपूतहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालदेवों के देव... महादेवस्वराज पार्टीराजस्थान विधान सभायोगदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनउत्तर प्रदेश विधान सभाप्राणायामरहना है तेरे दिल मेंगोगाजीलखनऊअधिगमसमान नागरिक संहिताजय श्री कृष्णाशिक्षण विधियाँजीमेलमहाभारतयूट्यूबगुरु गोबिन्द सिंहभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीसर्व शिक्षा अभियानपाठ्यचर्याबाल गंगाधर तिलकसत्य नारायण व्रत कथासूचना प्रौद्योगिकीप्राकृतिक संसाधनवाल्मीकिअरिजीत सिंहसनातन धर्मसंयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्थाचोल राजवंशईस्ट इण्डिया कम्पनीयादवएचडीएफसी बैंकविश्व के सभी देशआत्महत्याए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामबीकानेररश्मिका मंदानाद्विवेदी युगवीर्यध्रुव राठीब्रह्माण्डसर्वनामहिन्दी नाटकपुराणजय श्री रामभारत में महिलाएँ🡆 More