गाहड़वाल वंश: मूल

गाहड़वाल राजवंश भारतीय उपमहाद्वीप की एक राजपूत शक्ति थी, जिसने ११वीं और १२वीं शताब्दी के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के वर्तमान भारतीय राज्यों के कुछ हिस्सों पर शासन किया था। उनकी राजधानी वाराणसी में स्थित थी, और एक संक्षिप्त अवधि के लिए उन्होंने कान्यकुब्ज (आधुनिक कन्नौज) पर भी शासन किया। गहड़वाल शासकों को 'काशी नरेश' के रूप में भी जाना जाता था, क्योंकि बनारस इनके राज्य की पूर्वी सीमा के निकट था।

इस राजवंश के पहले सम्राट, चंद्रदेव ने कलचुरी के पतन के बाद १०९० ई में एक संप्रभु राज्य की स्थापना की। चंद्रदेव ने प्रतिहार शासक को हराकर कन्नौज पर अपना आधिपत्य स्थापित किया और 1100 तक शासन किया। चन्द्रदेव ने महाराजाधिराज की उपाधि भी धारण की।

चन्द्रदेव का उत्तराधिकारी मदनचन्द्र या मदनपाल था। मदनचंद्र का उत्तराधिकारी गोविन्दचन्द्र (1114 से 1154) एक महत्वकांशी शासक था। उसने पालों से मगध को जीता तथा मालवा पर अधिकार किया। उसने इस वंश का यश चरमोत्कर्ष तक पहुँचाया।

गोविन्द चंद्र के पुत्र विजयचन्द्र (1156 से 1170 ईस्वी) ने गहड़वाल साम्राज्य को सुरक्षित बनाया। जयचन्द (1170 से 1193) इस वंश का अंतिम शक्तिशाली शासक था। दिल्ली पर आधिपत्य के लिए चौहान और गाहड़वालों की शत्रुता चल रही थी, जिस पर अंततः चौहानों का कब्जा हो गया।

जिन शासकों ने शासन किया उनके नाम इस प्रकार है:-

  • गोविन्द चन्द्र (1114 से 1154 ई.),
  • विजय चन्द्र (1155 से 1170 ई.),
  • जयचन्द्र (1170 से 1193 ई.)।

दिल्ली विजय के बाद कुतुबुद्दीन ऐबक तथा मोहम्मद गोरी ने जयचंद पर आक्रमण किया ११९३ ईस्वी में चन्दावर के युद्ध में जयचन्द पराजित हो गया और उसे मार डाला गया। जयचन्द ने देवगिरि के यादव, गुजरात के सोलंकी और तुर्की को कई बार हराया। अपनी विजय के उपलक्ष्य में उसने राजसूय यज्ञ किया। उसके राजकवि तथा संस्कृत के प्रख्यात कवि श्रीहर्ष ने इसके शासनकाल में नैषधीयचरित एवं खंडनखाद्य की रचना की। उसका पुत्र हरीश खोये हुए क्षेत्र को फिर से मुक्त कराने में असफल रहा। इल्तुतमिश ने यहां स्थाई रूप से १२२५ ईस्वी में सत्ता स्थापित कर ली।

सन्दर्भ

Tags:

कन्नौजभारतीय उपमहाद्वीपराजपूतवाराणसी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गणितअक्षय तृतीयारूसी क्रांतिसमाजवादी पार्टीचंद्रशेखर आज़ाद रावणलिपिभाषाबाल विकासचिपको आन्दोलनसोमनाथ मन्दिरसनातन धर्म के संस्कारवाक्य और वाक्य के भेदश्रीरामरक्षास्तोत्रम्बिहार विधान सभासिख धर्मपर्यायवाचीबड़े मियाँ छोटे मियाँरामेश्वरम तीर्थमिथुन चक्रवर्तीभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनमैथिलीशरण गुप्तरघुराज प्रताप सिंहस्वच्छ भारत अभियानराधा कृष्ण (धारावाहिक)PHहिन्दी भाषा का इतिहासराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीदुर्गाहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीअष्टांग योगमानव का पाचक तंत्रभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशप्रयोजनमूलक हिन्दीमैंने प्यार कियाजयशंकर प्रसादबोइंग 747मध्याह्न भोजन योजनाराजा राममोहन रायदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेकिशोर अपराधभारतीय आम चुनाव, 2019मलिक मोहम्मद जायसीराष्ट्रीय शिक्षा नीतिमेइजी पुनर्स्थापनजनसंख्या वृद्धिआशिकीबृजभूषण शरण सिंहमुसलमानबाल गंगाधर तिलकस्वास्थ्यपारिभाषिक शब्दावलीहर हर महादेव (2022 फिल्म)पवन सिंहहिन्दी नाटकबौद्ध धर्मबालकाण्डनीति आयोगअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)अजंता गुफाएँतारक मेहता का उल्टा चश्माधूमावतीस्वास्थ्य शिक्षाराजीव गांधीसंयुक्त राज्य अमेरिकाभारत की नदी प्रणालियाँबांग्लादेशनितिन गडकरीहरे कृष्ण (मंत्र)ॐ नमः शिवायदलितकालभैरवाष्टकनाटकभारत की जनगणना २०११रीति कालभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलविश्व के सभी देशदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025🡆 More