.भारत

.in (वर्तमान में .भारत भी) भारत का इण्टरनेट का शीर्ष-स्तर डोमेन (सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰) देश कोड है। डोमेन का संचालन आईएनरजिस्ट्री द्वारा नेशनल इंटरनेट एक्साचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) के प्राधिकरण के अन्तर्गत होता है। आइएनरजिस्ट्री को भारत सरकार द्वारा नियत किया गया।

वर्ष 2005 तक, .in डोमेन की उदारीकृत नीति के अन्तर्गत, .in के द्वितीय स्तर के असीमित पंजीकरण किये जा सकते हैं। पहले से निर्धारित एवं उपलब्ध क्षेत्रों में भी असीमित पंजीकरण अनुमत हैं:

  • .in (सभी के लिए उपलब्ध; भारत में व्यक्तिगत, कम्पनियों द्वारा और संगठनों द्वारा काम में लिया जाता है। )
  • .co.in (मूल रूप से बैंको, पंजीकृत कम्पनियों और पंजीकृत व्यापार सामग्री के लिए)
  • .firm.in (मूल रूप से दुकानों, भागीदारी, सम्पर्क कार्यालयों, एकल स्वामित्व)
  • .net.in (मूल रूप से अन्तर्जाल सेवा प्रदाता के लिए)
  • .org.in (मूल रूप से लाभ-निरपेक्ष संस्थानों के लिए)
  • .gen.in (मुख्य रूप से सामान्य/विविध कार्यों के लिए)
  • .ind.in (व्यक्तिगत)

छः क्षेत्र को भारत में अर्हता प्राप्त संस्थानों के लिए आरक्षित रखा गया है:

  • .ac.in (अकादमिक संस्थान)
  • .edu.in (शैक्षिक संस्थान)
  • .res.in (भारतीय शोध संस्थान)
  • .ernet.in (पुराना, शिक्षण और शोध संस्थानों दोनों के लिए)
  • .gov.in (भारतीय सरकार)
  • .mil.in (भारतीय सेना)

पंजीकरण में छूट देने से पहले भारत में 1992 से 2004 तक केवल 7000 नामों का ही .in डोमेन के साथ पंजीयन हुआ।मार्च 2010 के आँकड़ों के अनुसार, यह संख्या 6,10,000 डोमेन नामों से भी ऊपर पहुँच चुका था। जिनमें से 60% नाम भारत से थे बाकी डोमेन देश के बाहर से थे। अक्टूबर 2011 के आँकड़ों के अनुसार यह संख्या दस लाख से भी ऊपर पहुँच चुकी थी। यह डोमेन लघु-डोमेन के लिए लोकप्रिय है।

डोमेन .nic.in राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केन्द्रों के लिए आरक्षित है लेकिन वास्तविकता में अधिकतर भारतीय अभिकरणों के डोमेन का अन्त .nic.in पर होता है।

अन्तरराष्ट्रीयकृत डोमेन नाम और देश कोड

भारत अन्तरराष्ट्रीयकृत डोमेन नाम आरम्भ करने की योजना बना रहा है। जो भारत की सभी 22 स्थानीय भाषाओं में हों। ये अन्तरराष्ट्रीयकृत डोमेन नाम भारत के सात नये शीर्ष डोमेनों के साथ प्रयुक्त किये जा सकेंगे।

ये शीर्ष डोमेन निम्नलिखित हैं:

  • .भारत (देवनागरी), निम्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे:
मूल देवनागरी कड़ियाँ

भारत
कम्पनी.भारत
विद्या.भारत
सरकार.भारत
  • .இந்தியா (तमिल), 2015 से उपलब्ध।

अन्य सभी अभी तक उपलब्ध नहीं हैं (नवम्बर 2015 केअनुसार):

सन्दर्भ

Tags:

अंतरजालदेशीय कोड उच्चतम डोमेनभारतशीर्ष-स्तर डोमेन

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यभारत निर्वाचन आयोगआदिकालराजस्थानचाणक्यभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगोदान (उपन्यास)पर्यावरणबाघखेलपृथ्वी दिवसभूल भुलैया 2पाठ्यक्रमशिव पुराणशिवाजीचुप चुप केश्रीमद्भगवद्गीताइडेन गार्डेंसविक्रमादित्यप्राकृतिक संसाधनयीशुराम तेरी गंगा मैलीधन-निष्कासन सिद्धान्तआतंकवादइस्लाम का इतिहासबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रशिवराज सिंह चौहानभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीअखण्ड भारतशिक्षण विधियाँक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीलालू प्रसाद यादवगाँवहेमा मालिनीस्त्री जननांगप्राचीन भारतसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)प्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तबाल गंगाधर तिलकभारत की संस्कृतिइंस्टाग्रामहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालरायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रलोक सभाअनुसंधानशुंग राजवंशशोभा कारनदलाजेखाटूश्यामजीक्षत्रियहनुमान चालीसानारीवादनीम करौली बाबाक्रिकेटबहुजन समाज पार्टीराजीव दीक्षितसांख्यिकीमेंहदीपुर बालाजीसत्य नारायण व्रत कथाशेयर बाज़ारजैन धर्मअजंता गुफाएँरबीन्द्रनाथ ठाकुरइतिहासभारतेन्दु हरिश्चंद्ररीमा लागूविशेषणलाल सिंह चड्ढाखाद्य शृंखला2024 भारतीय आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों की सूचीयोद्धा जातियाँजनजातिहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यजैविक खेतीभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीअक्षांश रेखाएँमराठा साम्राज्यममता बनर्जीजयप्रकाश नारायण🡆 More