भरतनाट्यम्: दक्षिण भारतीय नृत्यशैली

भरतनाट्यम् या सधिर अट्टम मुख्य रूप से दक्षिण भारत की शास्त्रीय नृत्य शैली है। इस नृत्यकला में भावम्, रागम् और तालम् इन तीन कलाओ का समावेश होता है। भावम् से 'भ', रागम् से 'र' और तालम् से 'त' लिया गया है। इसलिए भरतनात्यम् यह नाम अस्तित्व में आया है। यह भरत मुनि के नाट्य शास्त्र (जो ४०० ईपू का है) पर आधारित है। वर्तमान समय में इस नृत्य शैली का मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अभ्यास किया जाता है। इस नृत्य शैली के प्रेरणास्त्रोत चिदंबरम के प्राचीन मंदिर की मूर्तियों से आते हैं।

भरतनाट्यम्: अंग, चित्र दीर्घा, सन्दर्भ
भरतनाट्यम् नृत्य
भरतनाट्यम्: अंग, चित्र दीर्घा, सन्दर्भ
भट्यम् नृत्य पर डाक टिकट

 भरतनाट्यम् को सबसे प्राचीन नृत्य माना जाता है। इस नृत्य को तमिलनाडु में देवदासियों द्वारा विकसित व प्रसारित किया गया था। शुरू शुरू में इस नृत्य को देवदासियों के द्वारा विकसित होने के कारण उचित सम्मान नहीं मिल पाया, लेकिन बीसवी सदी के शुरू में ई. कृष्ण अय्यर और रुकीमणि देवी के प्रयासों से इस नृत्य को दुबारा स्थापित किया गया। भरत नाट्यम के दो भाग होते हैं इसे साधारणत दो अंशों में सम्पन्न किया जाता है पहला नृत्य और दुसरा अभिनय। नृत्य शरीर के अंगों से उत्पन्न होता है इसमें रस, भाव और काल्पनिक अभिव्यक्ति जरूरी है।

भरतनाट्यम् में शारीरिक प्रक्रिया को तीन भागों में बांटा जाता है -: समभंग, अभंग, त्रिभंग भरत नाट्यम में नृत्य क्रम इस प्रकार होता है। आलारिपु - इस अंश में कविता(सोल्लू कुट्टू ) रहती है। इसी की छंद में आवृति होती है। तिश्र या मिश्र छंद तथा करताल और मृदंग के साथ यह अंश अनुष्ठित होता है, इसे इस नृत्यानुष्ठान कि भूमिका कहा जाता है। जातीस्वरम - यह अंश कला ज्ञान का परिचय देने का होता है इसमें नर्तक अपने कला ज्ञान का परिचय देते हैं। इस अंश में स्वर मालिका के साथ राग रूप प्रदर्शित होता होता है जो कि उच्च कला कि मांग करता है। शब्दम - ये तीसरे नम्बर का अंश होता है। सभी अंशों में यह अंश सबसे आकर्षक अंश होता है। शब्दम में नाट्यभावों का वर्णन किया जाता है। इसके लिए बहुविचित्र तथा लावण्यमय नृत्य पेश करेक नाट्यभावों का वर्णन किया जाता है। वर्णम - इस अंश में नृत्य कला के अलग अलग वर्णों को प्रस्तुत किया जाता है। वर्णम में भाव, ताल और राग तीनों कि प्रस्तुति होती है। भरतनाट्यम् के सभी अंशों में यह अंश भरतनाट्यम् का सबसे चुनौती पूर्ण अंश होता है। पदम - इस अंश में सात पन्क्तियुक्त वन्दना होती है। यह वन्दना संस्कृत, तेलुगु, तमिल भाषा में होती है। इसी अंश में नर्तक के अभिनय की मजबूती का पता चलता है। तिल्लाना - यह अंश भरतनाट्यम् का सबसे आखिरी अंश होता है। इस अंश में बहुविचित्र नृत्य भंगिमाओं के साथ साथ नारी के सौन्दर्य के अलग अलग लावणयों को दिखाया जाता है।

अंग

इसके तीन प्रमुख अंग हैं:

  • नाट्य : इस अंग में नृत्य के माध्यम से कलाकार कथा कहता है।
  • नृत : इस अंग में तालों का प्रयोग होता है।
  • नृत्य : यह नृत और नाट्य का मिश्रण हैं।


चित्र दीर्घा

भरतनाट्यम्: अंग, चित्र दीर्घा, सन्दर्भ 
चेहरे की भावभंगिमा
भरतनाट्यम्: अंग, चित्र दीर्घा, सन्दर्भ 
भरतनात्यम का प्रतीक चिह्न
भरतनाट्यम्: अंग, चित्र दीर्घा, सन्दर्भ 
भरतनाट्यम्- भारतीय शास्त्रीय नृत्य
भरतनाट्यम्: अंग, चित्र दीर्घा, सन्दर्भ 
भरतनाट्यम् गणेश मुद्रा

चेहरे की भावभंगिमा

सन्दर्भ

Tags:

भरतनाट्यम् अंगभरतनाट्यम् चित्र दीर्घाभरतनाट्यम् सन्दर्भभरतनाट्यम्नाट्य शास्त्रभरत मुनि

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गायत्री मन्त्ररासायनिक तत्वों की सूचीशून्यउधम सिंहसलमान ख़ानपर्यायवाचीप्रकृतिवाद (दर्शन)प्राकृतिक संसाधनदिल्ली विधान सभा चुनाव, 2025आदिकालकेन्द्र-शासित प्रदेशरस निष्पत्तिराजनीति विज्ञानशैक्षिक मनोविज्ञानगुकेश डीकिसी का भाई किसी की जानअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतराममनोहर लोहियाऔद्योगिक क्रांतियीशुपाठ्यक्रमदेवी चित्रलेखाजीमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमदुबईकल्कि 2898 एडीपंचायतश्रीमद्भगवद्गीतारविन्द्र सिंह भाटीजवान (फ़िल्म)इस्लाम का इतिहासलोकगीतछत्तीसगढ़कश्मीरा शाहरायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभूकम्पश्रीनिवास रामानुजन्कोशिकारूसी क्रांतिरघुराज प्रताप सिंहजय जय जय बजरंग बलीहिन्दू धर्मअग्न्याशयबाल विकासमुम्बईनवदुर्गारजत पाटीदारआर्य समाजहिंदी साहित्यकिशोर अपराधबांके बिहारी जी मन्दिरदर्शनशास्त्रमहादेवी वर्माहिन्दू पंचांगबिहारी (साहित्यकार)हिन्दीयोगइतिहासबृजभूषण शरण सिंहशेयर बाज़ारऋग्वेदड्रीम11रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरस्वच्छ भारत अभियानबाबरउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रवृष राशिलखनऊआयुष्मान भारत योजनाहनुमान चालीसामानव मस्तिष्कशिवाजीमौलिक कर्तव्यअयोध्यापानीपत का प्रथम युद्धइस्लामधर्मेन्द्र🡆 More