विदिशा

विदिशा (Vidisha) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के विदिशा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। विदिशा मालवा के उपजाऊ पठारी क्षेत्र के उत्तर-पूर्व हिस्से में अवस्थित है तथा पश्चिम में मुख्य पठार से जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक व पुरातात्विक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र मध्यभारत का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जा सकता है। नगर से दो मील उत्तर में जहाँ इस समय बेसनगर (Besnagar) नामक एक छोटा-सा गाँव है, प्राचीन विदिशा बसी हुई है। यह नगर पहले दो नदियों के संगम पर बसा हुआ था, जो कालान्तर में दक्षिण की ओर बढ़ता जा रहा है। इन प्राचीन नदियों में एक छोटी-सी नदी का नाम 'वैस' है। इसे विदिशा नदी के रूप में भी जाना जाता है।

विदिशा
Vidisha
{{{type}}}
विदिशा
विदिशा is located in मध्य प्रदेश
विदिशा
विदिशा
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 23°32′N 77°49′E / 23.53°N 77.82°E / 23.53; 77.82 77°49′E / 23.53°N 77.82°E / 23.53; 77.82
देशविदिशा भारत
राज्यमध्य प्रदेश
ज़िलाविदिशा ज़िला
ऊँचाई424 मी (1,391 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,55,951
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड464001
दूरभाष कोडMP 40

लोग

विदिशा में जन्में श्री कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

भूगोल तथा जलवायु

इसकी भौगोलिक स्थिति बड़ी ही महत्त्वपूर्ण थी। पाटलिपुत्र से कौशाम्बी होते हुये जो व्यापारिक मार्ग उज्जयिनी (आधुनिक उज्जैन) की ओर जाता था वह विदिशा से होकर गुजरता था। यह वेत्रवती नदी के तट पर बसा था, जिसकी पहचान आधुनिक बेतवा नदी के साथ की जाती है। बेतवा की सहायक नदी धसान नदी के नाम में अवशिष्ट है। कुछ विद्वान इसका नामाकरण दशार्ण नदी (धसान) के कारण मानते हैं, जो दस छोटी-बड़ी नदियों के समवाय-रूप में बहती थी।

इस क्षेत्र की जलवायु अत्यन्त स्वास्थ्यवर्द्धक है। कर्क रेखा के आसपास स्थित इस क्षेत्र में न अधिक ठंड पड़ती है, न ही अधिक गर्मी। बारिश साधारणतया ४० इंच होती है। एक किवदंती के अनुसार यहाँ की अजस्र जल देने वाली बदली लंगड़ी है। अतः उन पर दया करके बड़े-बड़े बादल यहाँ जल बरसा जाते हैं। यहाँ कभी सूखा नहीं पड़ता। विदिशा के समीप से ही विंध्य पर्वतों की श्रेणियों का सिलसिला पूर्व से पश्चिम की ओर गया है। ये श्रेणियाँ न तो अधिक ऊँची है, न ही लंबी और वेस नदी के किनारे गरुण स्तम्भ स्थित हैं जिससे भागवत कथा प्रारम्भ होने के साक्ष मिलते हैं। इस स्तंभ का निर्माण हिलयोडोरस ने करवाया जिस कारण इसे हिलयोडोरस स्तंभ भी कहते है ।

चित्रदीर्घा

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियां

सन्दर्भ

Tags:

विदिशा लोगविदिशा भूगोल तथा जलवायुविदिशा चित्रदीर्घाविदिशा इन्हें भी देखेंविदिशा बाहरी कड़ियांविदिशा सन्दर्भविदिशाभारतमध्य प्रदेशविदिशा ज़िले

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्लेटोअकबरलोक सभाकर्णभूमिहारदिल्लीगुर्दाविश्व के सभी देशप्रीति ज़िंटाकहो ना प्यार हैमहिला सशक्तीकरणरामधारी सिंह 'दिनकर'भारत के राजनीतिक दलों की सूचीनेपालबिहारपर्यावरण संरक्षणपूनम पांडेयबैंककार्यसूचीप्रयागराजभगत सिंहस्वच्छ भारत अभियानगंगा नदीमुद्रा (करंसी)बिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीसॉफ्टवेयरसिखों के दस गुरूप्राचीन भारतीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकीआंबेडकर जयंतीस्मृति ईरानीझारखण्डप्रेम मन्दिरराष्ट्रीय शिक्षा नीतिमौसमदहेज प्रथाघनानन्दखाटूश्यामजीभोजपुरी भाषाजलबारहखड़ीशिवम दुबेपरिवारकोशिकामहाराष्ट्र दिवसमूल अधिकार (भारत)विधान सभासलमान ख़ानकुलधराआशिकीसामाजीकरणउत्तर प्रदेशअर्थशास्त्रअरविंद केजरीवालरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरराम मंदिर, अयोध्याभाषाराजनीति विज्ञानएजाज़ खानकुर्मीजयप्रकाश नारायणविष्णुभारतीय अर्थव्यवस्थाराजा राममोहन रायमुखपृष्ठतेरी बातों में ऐसा उलझा जियापर्यावरणदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनफेसबुकबिहारी (साहित्यकार)सत्य नारायण व्रत कथासाँची का स्तूपसालासर बालाजीसांवरिया जी मंदिरविटामिनगुर्जरसाइमन कमीशनकुमार कुशाग्ररविन्द्र सिंह भाटीओम शांति ओम🡆 More