खेल उड़न तश्तरी

उड़न तश्तरी (अंग्रेज़ी:फ्लाइंग डिस्क या फ्रिज्बी) प्लास्टिक से निर्मित एक हल्की-फुल्की गोल तश्तरी होती है जिसे हवा में उड़ाने और पकड़ने का खेल खेलने हेतु प्रयोग किया जाता है। सागर तटों, मैदानों और स्कूल-कॉलेजों में यह खेल खेलते अनेक युवा, किशोर या बच्चे दिखते हैं। यह २० से २५ सेंटीमीटर यानी ८-१० इंच व्यास वाली तश्तरी खेल का एक अच्छा साधन है। यह खिलौना बच्चों में इतना प्रिय है, कि इसके ऊपर पहेलियां भी बनती हैं।

खेल उड़न तश्तरी
उड़न तश्तरी पकड़ते हुए एक व्यक्ति

फ्रिज्बी का आविष्कार अमेरिका के यूटा राज्य के निवासी वॉल्टर फ्रेडरिक मॉरीसन ने किया था। उन्होंने १९४० के दशक में एक तश्तरी को बनाने की योजना बनायी थी, जिसे वह वलरेवे कहते थे। इस काम में उनके सहायक थे वारेन फ्रांसिओनी। १९४८ में यह तश्तरी बाजार में बिकनी शुरू हुई और इसका नाम रखा गया था फ्लाइंग सॉसर, लेकिन तब ये खेल के रूप में कोई खास प्रसिद्धि नहीं ले पायी। १९५५ में मॉरीसन ने इसका नाम रखा प्लूटो प्लेटर। यह नाम रखे जाने के पीछे अमेरिकी जनमानस में उड़नतश्तरियों के प्रति बढ़ता कौतुहल था। इसी तश्तरी के आधार पर भावी फ्रिज्बी का रूप तैयार किया गया था। सन् १९५७ में व्हैम-ओ नामक कंपनी ने इनका उत्पादन शुरू किया और मॉरीसन को फ्रिज्बी निर्माण का पेटेंट प्रदान किया गया था। इसी वर्ष प्लूटो प्लेटर का नाम बदलकर फ्रिज्बी रखा गया था जिसके पीछे व्हैम-ओ कंपनी के सहायक संस्थापक का योगदान रहा था।

१९६० के दशक में व्हैम-ओ के जनरल मैनेजर एड हैड्रिक ने इसकी बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। हैड्रिक जिन्हें डिस्क स्पोटर्स के जनक के रूप में जाना जाता है, ने बाद में द इंटरनेशनल फ्रिज्बी एसोसिएशन की भी नींव रखी थी। उन्होंने इसी खेल के कई नए रूपों में खेलने की विधियां शुरू की। हैड्रिक ने ही फ्रिज्बी के नए व्यावसायिक रूपांकन का आरंभ किया था, जिसके लिए उन्हें इस खेल का पेटेंट प्रदान किया गया था।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

फ्रिस्बी से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाप्लास्टिकसेन्टीमीटर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

वैज्ञानिक विधिकबीररक्षाबन्धनमिताली राजमलेरियाराशियाँकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रजयपुरमेइजी पुनर्स्थापनमहेंद्र सिंह धोनीलक्ष्मीआयुर्वेदभारत सरकारराजेश खन्नाऐश्वर्या राय बच्चनहस्तमैथुनउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनज्ञानसर्व शिक्षा अभियानप्रेमचंदयोनिचन्द्रमाअर्थशास्त्रराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)बुर्ज ख़लीफ़ाड्रीम11नदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)करीना कपूरताजमहलनागार्जुनगरुड़ पुराणसुकन्या समृद्धिभूगोलविष्णु सहस्रनामअन्य पिछड़ा वर्गरानी की वावप्रयोजनमूलक हिन्दीरस (काव्य शास्त्र)दैनिक जागरणइलूमिनातीअमित शाहजवान (फ़िल्म)चम्पारण सत्याग्रहबवासीरये रिश्ता क्या कहलाता हैभैरवअरस्तुPHगुरु नानकमहात्मा गांधीनारीवादसिंधु घाटी सभ्यताबड़े मियाँ छोटे मियाँभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यमानव मस्तिष्कमहाभारत की संक्षिप्त कथाब्रह्मचर्यसंस्कृत व्याकरणरामायणहिन्दीआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०कम्प्यूटर नेटवर्कभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीराममनोहर लोहियाजसोदाबेन मोदीजनता दल (यूनाइटेड)सूरदासहनुमान चालीसाएशियाझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीअंग्रेज़ी भाषाकाव्यरायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपर्यावरणमानचित्रपृथ्वी का वायुमण्डलजनसंचारगुरुवार🡆 More