पुर्तगाली विकिपीडिया

पुर्तगाली विकिपीडिया (पुर्तगाली: Wikipédia em português) विकिपीडिया, मुक्त विश्वकोश का पुर्तगाली भाषा का संस्करण है। यह विकिपीडिया के पांचवां संस्करण था और जून २००१ में आरम्भ किया गया था। फिलहाल यह लेख गिनती के आधार पर यह दसवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया है और जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस पर लेख सँख्या ७,१०,३९१ है।

Favicon of Wiki पुर्तगाली विकिपीडिया पुर्तगाली विकिपीडिया
पुर्तगाली विकिपीडिया
पुर्तगाली विकिपीडिया
पुर्तगाली विकिपीडिया का मुखपृष्ठ
प्रकार
सन्जाल विश्वकोश परियोजना
इनमें उपलब्ध पुर्तगाली
मुख्यालय मियामी, फ़्लोरिडा
मालिक विकिमीडिया फ़ाउँडेशन
नारा a enciclopédia livre que todos podem editar
एक मुक्त विश्वकोश जिसे कोई भी सम्पादित कर सकता है
जालस्थल pt.wikipedia.org विकिडाटा पर सम्पादित करें
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक

२००४ के अतिकाल से, इस संस्करण में तेजी से वृद्धि हुई। मई २००५ के दौरान, इसने दोनों स्पेनी और इतालवी भाषाओं के विकिपीडियाओं को पीछे छोड़ दिया। तुलनात्मक रूप से, मई २००४ में यह लेख संख्या के आधार पर १७ वां सबसे बड़ा विकिपीडिया था।

पुर्तगाली लेखों में लेखन के रूप में छोटे बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि यूरोपीय पुर्तगाली और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली में शब्दावली और उपयोग में छोटे बदलाव हो सकते है। लेख में एक या अन्य भिन्नक हो सकता है जो इसपर निर्भर है की कौन लेख लिख रहा है।

वर्ष २००५ में, पुर्तगाली विकिपीडिया का विभाजन कर और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली (pt-br) का एक अलग संस्करण बनाने के प्रस्ताव को विकिमीडिया समुदाय द्वारा अस्वीकार कर दिया गया।

अभिलक्षण

पुर्तगाली भाषा विकिपीडिया अंग्रेजी से बहुत से पहतुओं में भिन्न है:-

  • प्रस्तावित विलोपन उपलब्ध नहीं है। एक पृष्ठ के विलोपन के लिए, किसी को उस पृष्ठ को "Eliminação rápida" (त्वरित उन्मूलन, तेजी से हटाने के समान) या "Páginas para eliminar" (पृष्ठ लुप्तीकरण, विलोपन के लिए लेख के सामान) पर ले जाना चाहिये।
  • हटाने की प्रक्रिया के लिए लेख को आम सहमति के लिए नहीं रखा जाता, बल्कि मत अनुपात की ओर ले जाया जाता है। यदि हटाने/रखने के मतों का अनुपात २/३ तक पहुँचता है, तब पृष्ठ, नष्ट कर दिया जाता है और इसके उलट भी यही लागू होता है। यह एक और मतदान प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित किया गया था। चर्चा पृष्ठ कम से कम सात दिन तक रखा जाता है, जिसके बाद प्रशासक बहस को समाप्त कर देता है यदि अनुपात तक पहुँचा जा चुका है तो। यदि नहीं, तो चर्चा सात दिनों के लिए और रखी जाती है। संपादकों के लिए आवश्यक नहीं की वे अपने मत के लिए कारण दें, लेकिन उनके पास मतदान का अधिकार होना चाहिए। यह अधिकार को पाने के लिए, संपादकों को लॉग इन होना चाहिए, एक वैध (अनविलोपित और अपूर्वस्थितिकृत) सम्पादन किया हुआ होना चाहिए जो कम से कम ४५ दिन पहले संपादित किया होगा और कम से कम १०० वैध संपादन होने चाहिए।
  • उचित उपयोग छवियाँ निषिद्ध हैं। बहरहाल, उचित उपयोग नीति के विषय में बहस की गई है और उनमें सभी इस प्रकार की छवियों को चढ़ाने की अनुमति पाने में विफल रही हैं। दरअसल, पुर्तगाली विकिपीडिया पर छवियाँ चढ़ाने को पूर्णतः अक्षम किया गया है। किसी लेख में छवि चढ़ाने के लिए, प्रयोक्ता का विकिमीडिया कॉमंस पर एक खाता बनाना चाहिए और फिर उस छवि को लेख पृष्ठ पर कड़ी दे देनी चाहिए। जारी-अभियान लोगों को उचित उपयोग के प्रयोग के पक्ष और विपक्ष में एकीकृत कर रहें हैं। फरवरी २००९ की स्थिति तक, पक्ष में संपादकों की संख्या विपक्ष के संपादकों की संख्या से अधिक है।
  • अंग्रेजी भाषा के जितना ही, पुर्तगाली भाषा में भी शब्दावली, व्याकरण और वर्तनी पर महत्वपूर्ण क्षेत्रीय विविधताएं पाई जाती है। यह स्वीकार किया गया है कि ब्राजीलियाई पुर्तगाली में लिखा लेख वैसा ही रहने दिया जाए और यही बात यूरोपीय पुर्तगाली पर लिखे लेखों पर लागू होती है। हालांकि, यदि कोई किसी और बोली में लेख लिखता है तो (बशर्ते की लेख की सामग्री बदली जाती है, नाकी केवल भाषा), लेकिन पूर्व बोली में कुछ शब्दों को छोड़ दे, तो इन शब्दों के लेख का नया संस्करण बोली के अनुसार पुनर्लेखित होना चाहिए।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

जनवरीजूनपुर्तगाली भाषाविकिपीडिया२००१२०१२

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

इरफ़ान ख़ानमनुपुस्तकालयदुलाईवालीभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीवृष राशिराम तेरी गंगा मैलीविवाह संस्कारगुजरातपूनम पांडेयभारतीय दण्ड संहितासनातन धर्मउपनिवेशवादवर्णमालाशक्ति पीठरोमन साम्राज्यसच्चर कमिटीशीघ्रपतनअंजीरअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगरुड़ पुराणशेयर बाज़ारख़रबूज़ाइन्दौरकश्मीरा शाहअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)कुमार विश्वासमार्टिन लूथर किंगअलंकारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तचैटजीपीटीशास्त्रीय नृत्यज्योतिष एवं योनिफलआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासशैक्षिक मनोविज्ञानअमित शाहएजाज़ खानअनुष्का शर्माकभी खुशी कभी ग़मलाल क़िलातिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीस्वास्थ्यरावणममता बनर्जीवासुदेव शरण अग्रवालकाव्यउत्तर प्रदेश के मंडलकल्याण, महाराष्ट्रकुछ कुछ होता हैकार्यवृत्तभारत में आरक्षणयीशुब्रह्मचर्यस्वच्छ भारत अभियानभजन लाल शर्माआत्महत्या के तरीकेराजनीतिक दर्शनओंकारेश्वर मन्दिरअधिगमनवीकरणीय संसाधनहिन्दू विवाहधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)मुग़ल साम्राज्यगेहूँमज़हब (फ़िक़्ह)सकल घरेलू उत्पादवृन्दावनकिशोरावस्थावेदव्यासयमुना नदीजी-20किसी का भाई किसी की जानये रिश्ता क्या कहलाता है🡆 More