द लास्ट लीफ

द लास्ट लीफ (अंग्रेज़ी: The Last Leaf, हिन्दी: अन्तिम पत्ता) ओ हेनरी द्वारा रचित एक लघु कथा है। ग्रीनविच गाँव में में रहने वाले पात्रों और विषयों के बारे में इसमें बताया जाता है जैसा ओ हेनरी की कृतियों में पाया जाता है।

"द लास्ट लीफ"
लेखक ओ हेनरी
देश द लास्ट लीफ संयुक्त राज्य अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
शैली लघुकथा
प्रकाशन द ट्रिमड लैम्प एंड अदर स्टोरीज
प्रकाशन तिथि 1907

कहानी

जोहंसी बिमार पड़ गयी है और निमोनिया की वजह से मर रही है। वह अपने कमरे की खिड़की के बाहर एक लता (बेल) से गिरते हुए पत्तों को देखती है और निर्णय कर लेती है कि जब अंतिम पत्ता गिरेगा तो वो मर जायेगी। तब उसके साथ रह रही उसकी सब से अच्छी मित्र सू, निराश होकर उसे ऐसा सोचने से रोकने की कोशिश करती है।

एक बेहराम नामक बुढ़ा निराश और असफल कलाकार उनके नीचे के मकान में रहता है। वह दावा करता है कि वो एक अतिउत्तम रचना का निर्माण करेगा, यद्दपि उसने कभी भी यह कार्य आरम्भ नहीं किया। सू उसके पास जाती है और उसे बताती है कि उसकी दोस्त जोहंसी निमोनिया से मर रही है और दावा कर रही है कि जब उसके कमरे की खिड़की के बाहर की लता का अन्तिम पत्ता गिरेगा तो वह मर जायेगी। बेहराम ने इसका मजाक उडाया और इसे उसकी मुर्खता बताया लेकिन — जैसा कि वह इन दो युवा कलाकारों का रक्षक था — अतः उसने जोहंसी और लता को देखने का निर्णय किया।

रात में एक बहुत ही बुरी आँधी आती है और हवा सरसराहट कर रही है और बारिश की छिंटे लगातार खिड़की पर गिर रही हैं। सू खिड़कियाँ और पर्दे बंद कर देती है और जोहंसी को सोने के लिए कहती है, यद्दपि लता पर अब भी एक पत्ता बचा हुआ था। जोहंसी विरोध करती है लेकिन वह जोर देकर ऐसा करने को कहती है क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि जोहंसी अन्तिम पत्ते को गिरते हुए देखे। सुबह, जोहंसी लता को देखना चाहती है कि सभी पत्ते गिर चुके हैं लेकिन उसे आश्चर्य होता है कि अभी भी एक पत्ता बचा हुआ है।

जब जोहंसी हैरान हुई कि वह अब भी वहीं था, तो वह हठ करती है कि यह आज गिरेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है और वह ना ही रात को गिरता है और न ही अगले दिन। जोहंसी को मान लेती है कि यह पत्ता उसे यह दिखाने के लिए ही वहाँ रुका हुआ है कि वह कितनी निर्बल है जो उसने मृत्यू चाहने जैसा पाप किया। उसने अपने आप को जीने के लिए पुनः तैयार किया और उसकी हालत में बहुत सुधार आता है।

जब जोहंसी पर्याप्त रूप से स्वस्थ हो जाती है, तब सू उसे बताती है कि उनके पड़ोसी बेहर्मन की निमोनिया के कारण मृत्यु हो गई है और वास्तव में जोहंसी के जीवित रहने के खातिर, शेष बची हुई पत्ती बेहर्मन की सबसे उत्तम रचना थी।

अनुरूपण

इस कहानी पर आधारित १९५२ में ओ. हेनरी'ज फुल हाउस नामक चलचित्र बना और पुनः 1983 में 24-मिनट की फ़िल्म बनी। 2013 में बॉलीवुड फिल्म लुटेरा भी इसी कहनी पर आधारित निर्मित की गयी।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिस्रोत पर इस लेख से संबंधित मूल पाठ उपलब्ध है:


Tags:

द लास्ट लीफ कहानीद लास्ट लीफ अनुरूपणद लास्ट लीफ सन्दर्भद लास्ट लीफ बाहरी कड़ियाँद लास्ट लीफअंग्रेज़ी भाषाओ हेनरीहिन्दी भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सैक्स्टैंटउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरयौन आसनों की सूचीबद्रीनाथ मन्दिरमहासागरबरखा बिश्त सेनगुप्ताव्यक्तित्व विकासपतञ्जलि योगसूत्रअल्बर्ट आइंस्टीनगुप्त राजवंशPHनृत्यसहजनपार्वतीकब्जगुरु गोबिन्द सिंहभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीसुनील छेत्रीराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीअसहयोग आन्दोलनसती प्रथाविटामिनअष्टांग योगभोलाद्वादश ज्योतिर्लिंगआयुर्वेदअनारकलीऔद्योगिक क्रांतिजय श्री राममध्यकालीन भारतदग्गुबती वेंकटेशस्वामी विवेकानन्दभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीमानव का पाचक तंत्रमराठा साम्राज्यमध्याह्न भोजन योजनाजलवायु परिवर्तनप्रयोजनमूलक हिन्दीसचिन तेंदुलकरभूषण (हिन्दी कवि)महमूद ग़ज़नवीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022बृहस्पति (ग्रह)पानीपत के युद्धसामाजीकरणवर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालयमहाश्रमणउत्तराखण्डमार्क्सवादभारत का ध्वजआतंकवादआत्महत्याभारत की राजनीतिदिनेश लाल यादवयदुवंशअक्षय कुमारदादासाहब फालकेभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हपृथ्वीविज्ञापनहैहय राजवंशआशिकीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रियंका चोपड़ासंगीतविधान परिषदनेपालसंघ लोक सेवा आयोगकैलास पर्वतऋग्वेदभारतेन्दु हरिश्चंद्रगुर्दाअल्लू अर्जुनकोयलाभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीसिन्धु नदीईमेलहरित क्रांति (भारत)केदारनाथ नगर🡆 More