दृष्टिबाधितार्थ पृष्ठ

हिंदी विकिपीडिया अपने दृष्टिबाधित साथियों का स्वागत करता है। इसके प्रयोग तथा संवर्धन में योगदान करने की दृष्टि से दृष्टिबाधित होना सिद्धांततः किसी सीमा का निर्धारण नहीं करता है। उन संसाधनों के साथ जिसकी सहायता से दूसरे अंतर्जाल पृष्ठ पढ़े और लिखे जा सकते हैं वेही तरीके सभी विकिपीडिया पृष्ठ को पढ़ने और उसमें योगदान करने के लिए उपयोगी हैं। इसी तरह वही तकनीकी समस्याएं विकिया पर भी मिल सकती हैं जो दूसरे वेव पृष्ठों पर हो सकती हैं। विकिपीडिया लेखों की संरचना जैसे कि पृष्ठों का विभिन्न शीर्षकों (हेडिंग्स) में विभक्त होना, सूचियों (लिस्ट्स) और तालिकाओं (टेबल्स) का प्रयोग, पारिभाषिक और नामवाची शब्दों पर लिंक बने होना, आदि अधिकांशतः सरल नैविगेशन में सहायक हैं। किंतु कई तालिकाएं और साँचे मुश्किल भी पैदा करते हैं। हम ऐसी बाधाओं को पार करने के लिए उत्सुक और प्रयत्नशील हैं। इस संबंध में अपने सुझाव और जिज्ञासाएं आप इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ या चौपाल पर रख सकते हैं।

  चन्द्रव्रत देव (Chandra vrat deo)   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद           
  चन्द्रव्रत देव ( बिहार:जन्म: 5सितम्बर 1996)  साँचा:संक्षिप्त जीवनी 

चन्द्रव्रत देव का जन्म स्वतंत्र भारत के बिहार प्रान्त के मिर्जानगर गाँव में 5 सितम्बर 1996 को जन्म हुआ उनके माता का नाम सुनीता कुमारी और पिता का नाम साकेत कुमार है।वह पास के ही स्कूल हाई स्कूल हरपुर मिर्जानगर से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की । बाद में गया अभियंत्रण महाविद्यालय गया से अपनी इंजिनीरिंग की पढ़ाई पूरी की। छात्र जीवन से ही उनका जुड़ाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुआ। उन्होंने परिषद में विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया। साँचा:छात्र जीवन छात्र जीवन से ही उनकी रुचि पढ़ाई के साथ - साथ सामाजिक कार्यों में लगा रहा। छात्र जीवन में उन्होंने अपने कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों और आंदोलन का नेतृत्व कर सफल बनाया। https://www.facebook.com/bittu.kumar.923724 https://twitter.com/VratChandra?s=09

खोजें

किसी विशेष पृष्ठ तक पहुँचने के लिए संपादन बक्सा (एडिट बॉक्स) तक पहुँचने के कमांड का उपयोग करें। अधिकतर पृष्ठों पर इस तरह का एक ही बक्सा है। इस खोज बक्से में मनचाहा शब्द टंकित करें और इंटर कुंजी दबा दें। यदि उस शब्द पर कोइ लेख बना होगा तो वह लेख पृष्ठ खुल जाएगा। यदि ठीक उसी शब्द का लेख पहले से बना हुआ न हो तो एक खोज परिणाम पृष्ठ खुलेगा। पहला शीर्षक निर्देश सिंथेसाइजर को खोज परिणाम लिखे शीर्षक तक ले जाएगा। दूसरा शीर्षक निर्देश नाम-स्थानों में खोजें तक पहुँचा देगा। इस शीर्षक के नीचे के टेबुल में अपने खोज परिणाम को और व्यवस्थित और उसकी श्रेणी को संकरा करने के लिए कई चेक बॉक्स बने हैं। यदि चाहें तो इसका प्रयोग करें। या दूसरे शीर्षक पर पहुँचने के बाद सूची निर्देश देने पर आपका सिंथेसाइजर सीधे 20 खोज परिणामों की सूची पर पहुँच जाएगा। ऐरो कुंजियों के सहारे मनपसंद लिंक पर जाकर उसे खोलें। यह भी हो सकता है कि 20 परिणामों के बजाय एक भी खोज परिणाम प्रकट न हो। इसका मतलब यह है कि हिंदी विकिपीडिया में न तो उस शब्द से संबंधित कोइ लेख बना है न हीं उस शब्द का अन्य लेखों में व्यवहार हुआ है==इन्हें भी देखें

संपादित करें

विकिया पर संपादन के लिए अधिकांशतः वही तरीके प्रयुक्त होते हैं जो किसी भी संपादित्र जैसे कि वर्ड, नोटपैड आदि में काम आते हैं। टंकित करने, सुधारने, मिटाने के सारे निर्देश (कमांड) एक ही हैं। अंतर केवल श्रेणी लगाने, हेडिंग बनाने, संदर्भ डालने, साँचे लगाने आदी के तरीकों में है।

पृष्ठ संपादित करें

आप लेख के जिस हिस्से को संपादित करना चाहते हैं उसके शीर्षक पर पहुँचकर इंटर कुंजी दबाएं। इससे लेख के उस हिस्से को संपादित करने के लिए एक संपादन अनुभाग पृष्ठ खुल जाएगा। इस पृष्ठ पर तीन संपादन क्षेत्र है- अनुभाग संपादन बक्सा, सारांश बक्सा, और खोज बक्सा। संपादन निम्न चरणों में कर सकते हैं-

  • यदि आप पृष्ठ की शुरुआत में हों तो पहला एडिट कमांड कर्सर को लेख या अनुभाग संपादन क्षेत्र तक पहुँचा देता है। इसमें यदि कोइ सूचना गलत है तो आप उसे ठीक कर सकते हैं, सूचना जोड़ सकते हैं या उसे व्यवस्थित कर सकते हैं अथवा बिल्कुल नया लेख आरंभ कर सकते हैं।
  • पहले क्षेत्र में काम पूरा कर लेने के बाद टैब से दूसरे संपादन क्षेत्र में पहुँचें। यह सारांश बक्सा है। इसमें अपने पहले क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में कुछ शब्द लिख सकते हैं।
  • अगला टैब एक टिक बक्सा (चेक बॉक्स) तक ले जाता है जहाँ लिखा है कि 'यह एक छोटा बदलाव है।'। यदि आपने केवल कुछ वर्तनी सुधारी हो या कुछ शब्द बदले हों तो स्पेस कुंजी दबाकर इस बक्से पर टिक कर दें। यदि आपने बड़ा परिवर्तन किया हो तो इसे यूँही छोड़कर टैब दबाएं।
  • अगला टैब से आप एक और टिक बक्सा तक पहुँचते हैं जिसपर लिखा है कि इस पृष्ठ को मेरी ध्यान सूची में शामिल करें। यदि आपको किसी पृष्ठ को अपनी ध्यान सूची में शामिल करना है या हटाना है तो आप इस बक्से पर स्पेस कुंजी दबाकर टिक लगा या हटा सकते हैं।
  • अगला टैब आपको बदलाव सहेजें बटन तक ले जाता है। इंटर दबाते ही आपके द्वारा किए गए परिवर्तन सुरक्षित हो जाते हैं तथा लेख पृष्ठ पर दिखाई देने लगते हैं।
  • यदि आप चाहें तो अपने द्वारा किए गए परिवर्तनों को सुरक्षित करने से पहले उनका पुर्वावलोकन भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए बदलाव सहेजें बटन पर इंटर करने के बजाय टैब से अगले बटन पर जाएं। यह पुर्वावलोकन बटन है। इंटर करते ही आपके सामने परिवर्तित लेखपृष्ठ आ जाएगा। ठीक लगने पर बटन कमांड से सहेजें बटन पर पहुँचकर इंटर दबाएं अन्यथा वापस लौटकर मनोनुकुल परिवर्तन करें।

अज का समज किस ओर ज रह है

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मराठा साम्राज्यऔरंगज़ेबबृजभूषण शरण सिंहमौसमनिदेशक तत्त्वतुलनात्मक राजनीतिचौरी चौरा कांडवल्लभ भाई पटेलपारिस्थितिकीपतञ्जलि योगसूत्रकुमार विश्वासहम साथ साथ हैंराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीरागिनी खन्नाजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीपामीर पर्वतमालाऔद्योगिक क्रांतितेरे नामविराट कोहलीनिबन्धमुग़ल शासकों की सूचीअमित शाहसांवरिया जी मंदिरविश्व स्वास्थ्य संगठनमिया खलीफ़ाभारतीय संसदकन्हैया कुमारसाम्राज्यवादसुनील नारायणभारत-पाकिस्तान सम्बन्धरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरछंदफ्लिपकार्टचिराग पासवानदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेराजस्थानमैं हूँ नाइंस्टाग्रामजीवन कौशलविद्यापतिजन गण मनजैविक खेतीकैटरीना कैफ़नीति आयोगअरावलीपर्यावरण संरक्षणहिन्दी साहित्य का इतिहासभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनरामपाल (हरियाणा)रामकृष्ण परमहंसभारत की राजनीतिहिन्दीवाट्सऐपकलाआर्य समाजप्राकृतिक संसाधनदक्षिणऐश्वर्या राय बच्चनमहामृत्युञ्जय मन्त्रकालभैरवाष्टकसंधि (व्याकरण)राजनाथ सिंहरामी रेड्डी (अभिनेता)निकाह हलालारूसी क्रांतिसंगठनभारत निर्वाचन आयोगकाव्यलोक प्रशासनआरती सिंहपल्लवनबप्पा रावलआयुष शर्मारूपाली गांगुलीहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रजयप्रकाश नारायण🡆 More