छिंग मिंग त्यौहार

छिंगमिंग त्यौहार (सरलीकृत चीनी: 清明节; परंपरागत चीनी: 清明節, हॉन्ग कॉन्गऔर मकाउ में छिंग मिंग पर्व) शुद्ध चमक त्यौहार या साफ़ उज्ज्वल त्यौहार, पूर्वजों का दिन या कब्र सफाई का दिन पारंपरिक चीनी त्यौंहार है जो चीनी कालदर्शक के अनुसार वसंत विषुव के 15वें दिन और ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 5 अप्रैल को मनाया जाता है। छींग मिंग त्यौहार के दिन चीनी लोग अपने दिवंगत लोगों की कब्रों पर या कब्रिस्तान जाकर उनको याद करते हैं और उनकी कब्रों को साफ़ करते हैं और उन पर फूल-मालाएं चढाते हैं। यह त्यौहार हान शी त्यौहार से उत्पन्न हुआ हैं। इसे ठंडे भोजन का दिन भी कहा जाता हैं। यह चिऐ ज थोए की याद में मनाया जाता हैं।

छिंग मिंग
छिंग मिंग त्यौहार
इस पर्व पर दिये जाने वाले उपहार
आधिकारिक नाम छिंग मिंग (清明節)
च्यंगमिंग पर्व (清明節)
अन्य नाम कब्र सफाई का दिन
शुद्ध चमक त्यौहार
अनुयायी चीनी
उद्देश्य पूर्वजों की यादें
तिथि वसंत विषुव के 15वें दिन
समान्यतः अप्रैल 5
2024 date तिथि अनुपस्थित (कृपया जोड़ें)

पर्व का विकास

छींग मिंग की परंपरा 2,500 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही है। इसकी उत्पत्ति का श्रेय ईसा पूर्व 732 में थांग सम्राट शुआनजोंग को दिया जाता है। कुछ किवदंतियों के अनुसार चीन में अमीर लोग अपने पूर्वजों के सम्मान में अनावश्यक और भड़कीले ढंग से पैसा खर्च करते थे। सम्राट शुआनजोंग ने ऐसे रिवाज़ पर लगाम लगाना चाहा और यह घोषणा की कि सिर्फ छींग मिंग के दौरान ही पूर्वजों की कब्रों पर औपचारिक रूप से सम्मान किया जाए। इस प्रकार इसका महत्व बढ़ता गया और आज यह चीनी संस्कृति का एक आधार बन गया जो प्राचीनकाल से जारी है। इस प्रकार यह त्यौहार लोगों का अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

शाब्दिक अर्थ

छींग मिंग त्यौहार चीन का परंपरागत त्यौहार हैं। चीनी अक्षर 清 (छींग) का अर्थ 'साफ़' एवं 明 (मिंग) का मतलब 'उज्ज्वल' होता है। इसी कारण इस पर्व को सामान्यतः भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है।

मुख्य क्षेत्र

छींग मिंग त्यौहार नियमित रूप से ताइवान, हॉन्ग कॉन्ग और मकाऊ में मनाया जाता है और इस दिन इन क्षेत्रों में संवैधानिक रूप से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इसका अनुसरण करते हुए वर्ष 2008 में मुख्य-भूमि चीन में यह दिन राष्ट्रव्यापी सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया।

भारत से सम्बंध

भारत में हिन्दू धर्म के अनुयायी श्राद्ध पर्व मनाते हैं जिसमें पूर्वजों को याद किया जाता है ठीक उसी प्रकार चीन के लोग छिंग मिंग पर्व के दिन अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं। इस पर्व को मनाने के तरिके भारत में मनाये जाने वाले पर्व पितृ पक्ष से भिन्न है जिसका एक कारण दोनों देशों की जलवायु और खान-पान में अन्तर होना भी है। इस पर्व पर लोग पूजा-प्रार्थना कर लेने के उपरांत परिवार के सदस्य वरीयता क्रम से समाधि का तीन से लेकर चार चक्कर लगाते हैं। यह परंपरा भी भारतीय संस्कृति में मंदिरों और होलिका जलने के समय या लोहड़ी के समय देखी जा सकती है।

चित्रकारी में

छिंग मिंग महोत्सव के दौरान नदी के साथ का परिदृश्य, इसका मूल 12वीं सदी में झांग ज़ेदुआन (1085-1145) ने किया।
छिंग मिंग महोत्सव के दौरान नदी के साथ का परिदृश्य, 12वीं सदी की मूल चित्रकारी का 18वीं सदी में पुनर्निर्माण

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

छिंग मिंग त्यौहार पर्व का विकासछिंग मिंग त्यौहार भारत से सम्बंधछिंग मिंग त्यौहार चित्रकारी मेंछिंग मिंग त्यौहार सन्दर्भछिंग मिंग त्यौहार बाहरी कड़ियाँछिंग मिंग त्यौहारw:Simplified Chinese charactersw:Traditional Chinese charactersमकाउहॉन्ग कॉन्ग

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ओम जय जगदीश हरेआर्य समाजजातिनीतीश कुमारहिन्दीयूट्यूबस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)एजाज़ खानमुहम्मदविराट कोहलीभोजपुरी भाषाबोइंग 747राजीव गांधीबृजभूषण शरण सिंहअनुसंधानचम्पारण सत्याग्रहशून्यक़ुतुब मीनारभारत का इतिहाससर्व शिक्षा अभियानरस निष्पत्तिसोवियत संघ का विघटनउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमानव लिंग का आकारअमरनाथमनोविज्ञानउत्तराखण्डरामदेवभारतीय दण्ड संहिताभारतीय अर्थव्यवस्थाअंग्रेज़ी भाषाहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालमेंहदीपुर बालाजीराहुल गांधीगणितवैदिक सभ्यतासाथ निभाना साथियालोकगीतजौनपुरबुध (ग्रह)अखण्ड भारतयोगी आदित्यनाथभारतीय राष्ट्रवादधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)आशिकीसमासनवरोहणये रिश्ता क्या कहलाता हैरानी लक्ष्मीबाईईमेलशेयर बाज़ारऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनपरिकल्पनावाक्य और वाक्य के भेदगायत्री मन्त्रकभी खुशी कभी ग़म१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामदिनेश लाल यादवसोमनाथ मन्दिरगुजरातराशी खन्नामहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमभारत का विभाजनराधा कृष्ण (धारावाहिक)बाल गंगाधर तिलकसाँची का स्तूपप्रबन्धनबिरसा मुंडाचौरी चौरा कांडभागवत पुराणपुनर्जागरणघनानन्दरासायनिक तत्वों की सूचीभजन लाल शर्माशिवाजीतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरअक्षय कुमारयज्ञोपवीत🡆 More