चांगथंग

चांगथंग (तिब्बती: བྱང་ཐང་།, चीनी: 羌塘, अंग्रेज़ी: Changtang या Changthang) पश्चिमी और उत्तरी तिब्बत में स्थित एक ऊँचा पठार है जो कुछ हद तक भारत के लद्दाख़ क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी हिस्से में भी विस्तृत है। लद्दाख़ से शुरु होकर यह पूर्व में १,६०० कि॰मी॰ दूर चिंगहई प्रान्त तक फैला हुआ है। यह इलाक़ा तिब्बती मूल के चांगपा कहलाने वाले ख़ानाबदोशों की मातृभूमि है और भौगोलिक नज़रिए से तिब्बत के पठार का भाग है। चांगथंग क्षेत्र में दूर-दूर तक खुले, शुष्क और ऊँचा मैदानी पठार और विशाल झीलें फैली हुई हैं। इसकी औसत ऊँचाई ४,५०० मीटर और ४,९०० मीटर के बीच है।

चांगथंग
लद्दाख़ में चांगथंग का दृश्य
चांगथंग
चांगथंग प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र (लाल रंग में)
चांगथंग
चांगथंग में मिलने वाला 'किआंग' नामक जंगली तिब्बती गधा

पश्मीना बकरी अल्ट्रा फाइन कश्मीरी ऊन के लिए प्रसिद्ध है। [९] फारसी में पश्मीना का अर्थ 'ऊन से बना' होता है और कश्मीरी में इसका अनुवाद 'नरम सोने' में होता है। बकरी की यह नस्ल चांगथांग पठार में रहती है और वहां से इसका नाम मिलता है। पश्मीना शॉल कश्मीर और नेपाल में हाथ से बने होते हैं।

नामोत्पत्ति

तिब्बती भाषा में 'चांग' (བྱང་) का अर्थ 'उत्तरी' और 'थंग' (ཐང་) का अर्थ 'पठार' होता है, यानि इस क्षेत्र के नाम का मतलब 'उत्तरी पठार' है।

मौसम

अपनी अत्याधिक ऊँचाई के कारण चांगथंग पठार पर बहुत सर्दी रहती है। बहुत ही कम दिन होते हैं जब तापमान १०° सेंटीग्रेड से ज़्यादा होता है और -२५° सेंटीग्रेड के तापमान यहाँ अक्सर देखे जाते हैं।

आरक्षित क्षेत्र

अपनी विचित्र भूमि और वातावरण के कारण भारत सरकार और तिब्बत पर नियंत्रण रखने वाली चीनी सरकार दोनों ने अपने क्षेत्रों में चांगथंग पठार के बड़े भागों को आरक्षित घोषित किया है।

लद्दाख़ में चांगथंग शीत मरुभूमि आरक्षित क्षेत्र

भारत सरकार ने लद्दाख़ में चांगथंग शीत मरुभूमि वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र (Changtang Cold Desert Wildlife Sanctuary) स्थापित किया है। इससे यहाँ 'किआंग' नामक मिलने वाले जंगली तिब्बती गधे को सुरक्षा दी जा रही है।

तिब्बत में चांगथंग प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र

तिब्बत में चांगथंग का अधिकतर भाग ४,९६,००० वर्ग कि॰मी॰ बड़े 'चांगथंग प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र' के अन्तर्गत आरक्षित है। तुलना के लिये इस प्राकृतिक उद्यान का क्षेत्रफल भारत के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड राज्यों को मिलाकर बनने वाले भूक्षेत्र से भी बड़ा है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

चांगथंग नामोत्पत्तिचांगथंग मौसमचांगथंग आरक्षित क्षेत्रचांगथंग इन्हें भी देखेंचांगथंग सन्दर्भचांगथंगअंग्रेज़ी भाषाचांगपाचिंगहईचीनी भाषातिब्बततिब्बत का पठारतिब्बती भाषाबंजाराभारतलद्दाख़

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

स्वराज पार्टीहिन्दू वर्ण व्यवस्थाकारकलाल क़िलाअकबरघनानन्दभोजपुरी भाषातमन्ना भाटियाराममनोहर लोहियाभारत की आधिकारिक भाषाएँमनोज तिवारी (अभिनेता)भारतेन्दु हरिश्चंद्रमुहम्मदपतञ्जलि योगसूत्रएंगलो-नेपाल युद्धरोहित शर्मास्त्री जननांगव्यक्तित्वइस्लामसाक्षरता दर के आधार पर भारत के राज्यआँगनवाडीवैदिक सभ्यतासूरदासप्रयोजनमूलक हिन्दीरानी लक्ष्मीबाईबिहार विधान सभायौन आसनों की सूचीपृथ्वी का वायुमण्डलमानव का पाचक तंत्रमुद्रास्फीतिआन्ध्र प्रदेशभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनविल जैक्सभक्ति आन्दोलनबुध (ग्रह)समानतासमाजवादमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशनदीम-श्रवणरवि तेजाक्रिकबज़जयशंकर प्रसादनोटा (भारत)बड़े मियाँ छोटे मियाँराजनीतिक दलअभिषेक शर्माकाशी विश्वनाथ मन्दिरदुबईनीतीश कुमाररामचरितमानसभारत की जलवायुअंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसगंगा नदीआत्महत्या के तरीकेहेमा मालिनीपृथ्वीराज चौहानगुप्त राजवंशगरुड़ पुराणजनजातिसिकंदरलोकगीतनिकाह हलालामहाराष्ट्ररक्षा खडसेधर्मेन्द्रनामईस्ट इण्डिया कम्पनीधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीविटामिन बी१२एडोल्फ़ हिटलरकैटरीना कैफ़योनिदक्षिणरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीसमाजवादी पार्टीवाराणसी🡆 More