कुछ कुछ होता है: 1998 की करण जोहर की फ़िल्म

कुछ कुछ होता है 1998 की हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया और लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ अभिनय किया। रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित विशेष उपस्थिति भी थी। इस फिल्म से सना सईद जिन्होंने सहायक भूमिका निभाई, अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की।

कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है: संक्षेप, मुख्य कलाकार, संगीत
कुछ कुछ होता है का पोस्टर
निर्देशक करण जोहर
लेखक करण जोहर
निर्माता यश जौहर
अभिनेता शाहरुख़ ख़ान,
काजोल देवगन,
सलमान ख़ान,
रानी मुखर्जी
संगीतकार जतिन-ललित
निर्माण
कंपनी
धर्मा प्रोडक्शन
वितरक यश राज फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि
16 अक्तूबर 1998
देश भारत
भाषा हिन्दी

यह करण जौहर की निर्देशन शुरुआत थी। फिल्म भारत और विदेशों में सफल रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। साथ ही यह हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। भारत के बाहर, यह फिल्म कभी खुशी कभी ग़म द्वारा रिकॉर्ड तोड़े जाने से पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी।

कुछ कुछ होता है को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। विशेष प्रशंसा काजोल के प्रदर्शन को मिली। साउंडट्रैक भी साल का सबसे बड़ा विक्रेता बन गया। फिल्म ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, ज़ी सिने पुरस्कार और स्टार स्क्रीन पुरस्कार में "सर्वश्रेष्ठ फिल्म" पुरस्कार जीता।

संक्षेप

राहुल (शाहरुख़ खान) और अंजलि (काजोल देवगन) एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। राहुल एक खुशदिल और मस्तमौला लड़का होता है और अंजलि एक लड़कों जैसी लगने वाली और उन्हीं के जैसे शौक रखने वाली लड़की होती है। अंजलि और राहुल दोनों बहुत अच्छे दोस्त होते हैं और पूरे कॉलेज की जान होते है। जहाँ राहुल कॉलेज की लड़कियों के पीछे भागता है वहीं अंजलि को राहुल की इस तरह की हरकते बेहद नापसंद होती है। पर राहुल को अपने ही कॉलेज में ऑक्सफ़ोर्ड से पड़ने आई प्रिन्सिपल की बेटी टीना (रानी मुखर्जी) से प्यार हो जाता है। राहुल को टीना के साथ देखकर अंजलि को जलन होने लगती है और तब उसे एहसास होता है कि अंजलि की राहुल से दोस्ती नहीं प्यार है। टीना भी राहुल से प्यार करने लगती है लेकिन इसी बीच वो अंजलि को देखकर जान जाती है कि वो भी राहुल से प्यार करती है। यहाँ कहानी में प्रेम त्रिकोण बनता है लेकिन राहुल और टीना के लिए अंजलि कॉलेज छोड़ देती है।

राहुल और टीना शादी कर लेते हैं और उनकी एक बेटी होती है जिसका नाम वे अंजलि रखते हैं। टीना मरने से पहले अपने बेटी के लिए उसके हर जन्मदिन पर एक चिट्ठी तोहफे में छोड़ कर जाती है। चिट्ठियो में उसकी, राहुल और अंजलि के कॉलेज की दास्तान बयान होती है। अंजलि को 8 साल की होने पर पता लगता है कि कॉलेज में अंजलि (काजोल देवगन) उसके पापा से कितना प्यार करती थी और उसकी मरती हुई माँ का एक ही ख्वाब था -राहुल और अंजलि को फिर से मिलाना। वो कसम खाती है कि वो अपने पापा को अंजलि से मिलाएगी और वो अंजलि को ढूँढ़ना शुरू कर देती है। उसे अंजलि तो मिल जाती है लेकिन तब तक अंजलि की मँगनी अमन (सलमान खान) से हो चुकी होती है।

राहुल और उसका परिवार अंजलि की शादी में जाता है, जहां राहुल चुपचाप अंजलि को कबूल करता है कि वह उससे प्यार करता है। इसे समझते हुए, अंजलि शादी करने में संकोच करती है और खड़े होते हुए रोने लग जाती है। अमान उसकी आंखों में आँसू देख महसूस करता है कि वह हमेशा राहुल से प्यार करती रही है। वह अंजलि को सगाई से मुक्त करता है और राहुल से शादी करने के लिए कहता है। राहुल और अंजली शर्मा शादी कर लेते हैं।

मुख्य कलाकार

संगीत

संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित द्वारा संगीत दिया गया है। बोल समीर द्वारा प्रदान किये गए हैं। यह एल्बम साल का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक बना था।

कुछ कुछ होता है: गीत सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."कुछ कुछ होता है"उदित नारायण, अलका याज्ञनिक,4:56
2."कोई मिल गया"कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक7:16
3."साजनजी घर आए"कविता कृष्णमूर्ति, कुमार शानू, अलका याज्ञनिक]7:14
4."कुछ कुछ होता है (उदासीन)"अलका याज्ञनिक1:26
5."ये लड़का है दीवाना"उदित नारायण,अलका याज्ञनिक6:36
6."तुझे याद न मेरी आई"अलका याज्ञनिक, मनप्रीत अख्तर, उदित नारायण7:03
7."रघुपति राघव"अलका याज्ञनिक, शंकर महादेवन2:05
8."लड़की बड़ी अनजानी है"कुमार शानू, अलका याज्ञनिक6:23
कुल अवधि:42:59

नामांकन और पुरस्कार

पुरस्कार श्रेणी प्राप्तकर्ता
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फिल्म यश जौहर
सर्वश्रेष्ठ निदेशक करण जौहर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहरुख खान
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री काजोल
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सलमान खान
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री रानी मुखर्जी
सर्वश्रेष्ठ कला निर्देश शर्मिश्ता रॉय
सर्वश्रेष्ठ पटकथा करण जौहर

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

कुछ कुछ होता है संक्षेपकुछ कुछ होता है मुख्य कलाकारकुछ कुछ होता है संगीतकुछ कुछ होता है नामांकन और पुरस्कारकुछ कुछ होता है बाहरी कड़ियाँकुछ कुछ होता हैकरण जौहरकाजोल देवगनरानी मुखर्जीशाहरुख़ ख़ानसना सईदसलमान ख़ानहास्य प्रेमकहानी फ़िल्मेंहिन्दी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

शाहरुख़ ख़ानग्रहममता बनर्जीदिल चाहता हैखजुराहोदैनिक भास्करमार्क्सवादराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023साईबर अपराध२०१९ पुलवामा हमलामीरा बाईशेखर सुमनहरिवंश राय बच्चननवनीत कौरसर्वनामसोनिया गांधीगुरु गोबिन्द सिंहजय श्री रामतेरे नामभारत का प्रधानमन्त्रीदुबईदांडी मार्चभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानआम्बेडकर परिवाररावणयशस्वी जायसवालपार्वतीसंयुक्त व्यंजननीतीश कुमारपाठ्यक्रमभारतीय स्टेट बैंकबिहार के जिलेहिंदी साहित्य का इतिहास (पुस्तक)चमारसम्प्रभुतासाम्राज्यवादभारतीय रिज़र्व बैंकसुभाष चन्द्र बोसलड़कीसॉफ्टवेयरभारतीय रुपयामृदाबृहस्पति (ग्रह)संघ लोक सेवा आयोगभीमराव आम्बेडकरनर्मदा नदीP (अक्षर)पानीपत का तृतीय युद्धवाल्मीकिकालिदासवृष राशिप्राचीन भारतीय शिक्षागेहूँअर्शदीप सिंह (क्रिकेटर)लोक साहित्यपरिवारस्वच्छ भारत अभियानगुरुदत्त विद्यार्थीपाकिस्तानक्षत्रियश्रीनिवास रामानुजन्विवाह संस्कारजैविक खेतीराजपूतजम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूचीमुंबई इंडियंसइतिहासभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीरूसगरुड़ पुराणहिन्दी व्याकरणअक्षय कुमारदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेलालू प्रसाद यादवनैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेशभैरवसमाजहिन्दीमानव संसाधन🡆 More