काकतीय वंश

११९० ई.

के बाद जब कल्याण के चालुक्यों का साम्राज्य टूटकर बिखर गया तब उसके एक भाग के स्वामी वारंगल के मूलतः गोंड ट्राइब (काकतीय) हुए; दूसरे के द्वारसमुद्र के होएसल और तीसरे के देवगिरि के जाधव हुए। स्वाभाविक ही यह भूमि काकतीयों के अन्य शक्तियों से संघर्ष का कारण बन गई। काकतीयों की शक्ति प्रोलराज द्वितीय के समय विशेष बढ़ी। उसके पौत्र गणपति ने दक्षिण में कांची तक अपने साम्राज्य का विस्तार किया। गणपति की कन्या रुद्रंमा इतिहास में प्रसिद्ध हो गई है। उसकी शासननीति के प्रभाव से काकतीय साम्राज्य की समुन्नति हुई। वेनिस के यात्री मार्को पोलो ने रुद्रंमा की बड़ी सराहना की है।

काकतीय वंश

1000–1326
Map of the Kakatiyas.
काकतीय का नक्शा, लगभग 1000-1326 CE.
StatusEmpire
(पश्चिमी चालुक्य के अधीन 1163 तक)
राजधानीओरुगल्लू (वारंगल)
प्रचलित भाषाएँतेलुगू, संस्कृत, कन्नडा
धर्म
गोंडी धर्म
सरकारसाम्राज्य
King 
इतिहास 
• Earliest rulers
ल. 800
• स्थापित
1000
• अंत
1326
पूर्ववर्ती
परवर्ती
काकतीय वंश पूर्वी चालुक्य
काकतीय वंश पश्चिमी चालुक्य साम्राज्य
रेड्डी साम्राज्य काकतीय वंश
मुसुनुरी नायक काकतीय वंश
दिल्ली सल्तनत काकतीय वंश
बहमनी सल्तनत काकतीय वंश
विजयनगर साम्राज्य काकतीय वंश
अब जिस देश का हिस्सा हैभारत
काकतीय वंश
वारंगल का रामप्पा मन्दिर

काकतीय युग ने वास्तुकला की एक विशिष्ट शैली के विकास को भी देखा, जिसने मौजूदा तरीकों में सुधार और नवाचार किया। सबसे उल्लेखनीय उदाहरण हनमकोंडा में हजार स्तंभ मंदिर, पालमपेट में रामप्पा मंदिर, वारंगल किला, गोलकुंडा किला और घनपुर में कोटा गुल्लू हैं।

परिचय

काकतीय वंश 
कोहिनूर हीरे की प्रतिमूर्ति (रेप्लिका) ; सबसे पहले कोहिनूर काकतीय राजाओं के पास ही था

प्रतापरुद्रेव प्रथम और द्वितीय, काकतीय राजाओं, को दिल्ली के सुल्तानों से भी संघर्ष करना पड़ा। अलाउद्दीन खिलजी द्वारा भेजी सेना को १३०३ ई. में काकतीय प्रतापरुद्रदेव से हारकर लौटना पड़ा। चार वर्ष बाद यादवों द्वारा पराजित करवे से उत्साहित होकर मुसलमान फिर काकतीय नरेश पर चढ़ आए। सुल्तान का उद्देश्य वारंगल के राज्य को दिल्ली की सल्तनत में मिलाना न था–उस दूर के राज्य का, दूरी के ही कारण, समुचित शासन भी दिल्ली से संभव न था–वह तो मात्र प्रतापरुद्रदेव द्वारा अपना आधिपत्य स्वीकार कराना और उसका अमित धन स्वायत्त करना चाहता था। उसने अपने सेनापति मलिक काफूर को आदेश भी दिया कि यदि काकतीय राजा उसकी शर्तें मान लें तो उसे वह बहुत परेशान न करे। प्रतापरुद्रदेव ने वारंगल के किले में बैठकर मलिक काफूर का सामना किया। सफल घेरा डाल काफूर ने काकतीय नरेश को १३१० में संधि करने पर मजबूर किया। मलिक काफूर को काककीय राजा से भेंट में १०० हाथी, ७,००० घोड़े और अनंत रत्न तथा ढाले हुए सिक्के मिले। इसके अतिरिक्त राजा ने दिल्ली के सुल्तान को वार्षिक कर देना भी स्वीकार किया। अलाउद्दीन की मृत्यु पर फैली अराजकता के समय प्रतापरुद्रदेव द्वितीय ने वार्षिक कर देना बंद कर दिया और अपने राज्य की सीमाएँ भी पर्याप्त बढ़ा लीं। शीघ्र ही तुग्लक वंश के पहले सुल्तान गयासुद्दीन ने अपने बेटे मुहम्मद जौना को सेना देकर वारंगल जीतने भेजा। जौना ने वारंगल के किले पर घेरा डाल दिया और हिंदुओं ने जी तोड़कर उसका सामना किया तो उसे बाध्य होकर दिल्ली लौटना पड़ा। चार महीने बाद सुल्तान ने वारंगल पर फिर आक्रमण किया। घमासान युद्ध के बाद काकतीय नरेश ने अपने परिवार और सरदारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। राजा दिल्ली भेज दिया गया और काकतीय राज्य पर दिल्ली का अधिकार हो गया। जौना ने वारंगल का सुल्तानपुर नाम से नया नामकरण किया। वैसे काकतीय राज्य दिल्ली की सल्तनत में मिला तो नहीं लिया गया पर उसकी शक्ति सर्वथा टूट गई और उसके पिछले काल में राजा श्रीविहीन हो गए। वारंगल की पिछले काल की रानी रुद्रम्मा ने तेलंगाना को शक्ति तो नहीं पर शालीनता निश्चय प्रदान की जब अपनी अस्मत पर हाथ लगाने का साहस करनेवाले मुसलमान नवाब के उसने छक्के छुड़ा दिए। तेलंगाना का अधिकतर भाग निजाम के अधिकार में रहा है और उसकी राजधानी वारंगल रही है।

काकतीय शासक

  • यर्रय्या या बेतराज प्रथम (इ.स. 1000 से 1050)
  • प्रोलराज प्रथम (इ.स. 1050 से 1080)
  • बेतराज द्वितीय (इ.स. 1080 से 1115)
  • प्रोलराज द्वितीय (इ.स. 1115 से 1158)
  • रुद्रदेव या प्रतापरुद्र प्रथम (इ.स. 1158 से 1197)
  • महादेव और गणपति (इ.स. 1197 से 1261)
  • गणपति (इ.स. 1197 से 1261)
  • प्रतापरुद्र द्वितीय (इ.स. 1296 से 1325 या 26)



रेड्डी शासक (अर्थात काकतीय सैन्य वंश)

  • प्रोलया वेमा रेड्डी (1325–1335), पहला शासक
  • अनातो रेड्डी (1335–1364)
  • अवेमा रेड्डी (1364–1386)
  • कुमारगिरी रेड्डी (1386–1402)
  • कटया वेमा रेड्डी (1395–1414)
  • अल्लाडा रेड्डी (1414–1423)
  • वीरभद्र रेड्डी (1423–1448), अंतिम शासक


इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

काकतीय वंश परिचयकाकतीय वंश काकतीय शासककाकतीय वंश इन्हें भी देखेंकाकतीय वंश बाहरी कड़ियाँकाकतीय वंशकांचीपुरमचालुक्य राजवंशमार्को पोलोवरंगल

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

राजपाल यादवकहानी (फ़िल्म)प्रेम मन्दिरचन्द्रमाएजाज़ खानश्रीरामरक्षास्तोत्रम्जातिभारत के विश्व धरोहर स्थलस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)विधान सभासूरदासहिन्दू विवाहपश्चिम बंगालउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगूगलभारत के मुख्य न्यायाधीशभारतआतंकवादसांवरिया जी मंदिरसचिन तेंदुलकरलेडी गोडिवाकीदिल तो पागल हैएडोल्फ़ हिटलरविराट कोहलीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघलोकगीतजैविक खेतीगुजरातरामायणसमासउदारतावादवाक्य और वाक्य के भेदहिन्दू वर्ण व्यवस्थाभारतीय क्रिकेट टीमराजनाथ सिंहलिंग (व्याकरण)लिपिशाहरुख़ ख़ानउष्णकटिबंधीय चक्रवातप्रयोजनमूलक हिन्दीहिमाचल प्रदेशसालासर बालाजीमौलिक कर्तव्यआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासविष्णु सहस्रनामपुराणराजनीतिक दलआयुर्वेदसकल घरेलू उत्पादअखण्ड भारतभैरवजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रकालिदासकलानिधि मारनशारीरिक शिक्षावायु प्रदूषणमुग़ल साम्राज्यनारीवादपर्यायवाचीशिरडी साईं बाबाआदि शंकराचार्यआसनएशियाशोभा कारनदलाजेलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीउधम सिंहअधिगमजयशंकर प्रसादएडेन मार्करामनीम करौली बाबाहल्दीघाटी का युद्धमौसमऔरंगज़ेबविवाहरस (काव्य शास्त्र)दक्षिणक्रिकेट🡆 More