पहला भाग — शिवा

ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा, हिंदी-भाषा में बनी एक भारतीय काल्पनिक रोमांच फिल्म है जिसका लेखन और निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया गया है। यह करण जौहर, अपूर्व मेहता, नमित मल्होत्रा, और अयान मुखर्जी (प्रथम निर्माण) द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस, स्टारलाईट पिक्चर्स और प्राइम फोकस के बैनर तले स्टार स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित है, और स्वतंत्र रूप से रणबीर कपूर और मराइके डिसूज़ा द्वारा सह-निर्मित है। इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का उद्देश्य एस्ट्रावर्स (Astraverse) नामक अपने स्वयं के सिनेमाई ब्रह्मांड (cinematic universe) के हिस्से के रूप में एक नियोजित त्रयी (trilogy) में पहली फिल्म के रूप में काम करना है ।

ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा
पहला भाग — शिवा
ब्रह्मास्त्र पोस्टर
निर्देशक अयान मुखर्जी
लेखक

अयान मुखर्जी

संवादहुसैन दलाल
निर्माता
  • करण जौहर
  • अपूर्वा मेहता
  • नमित मल्होत्रा
  • रणबीर कपूर
  • मराइके डिसूज़ा
  • अयान मुखर्जी
अभिनेता
छायाकार
  • वी.मणिकंदन
  • पंकज कुमार
  • सुदीप चटर्जी
  • विकाश नौलखा
  • पैट्रिक ड्यूरौक्स
संपादक प्रकाश कुरुप
संगीतकार
निर्माण
कंपनियां
वितरक
  • स्टार स्टूडियोज़
  • वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 9 सितम्बर 2022 (2022-09-09)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत अनुमानित ₹410 करोड़

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ट्रायलॉजी सीरीज का ये पहला भाग, 9 सितंबर 2022 को प्रदर्शित हुआ फ़िल्म का वीएफएक्स बहुत ही शानदार है प्रकाश योजना कमाल की है। यह फिल्म दुनिया भर में ₹431 करोड़ (US$54 मिलियन) से अधिक की अनुमानित कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिससे यह 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई और 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। थिएटर में चलने के बाद अब तक की 20वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म।

कथानक

प्राचीन भारत में, हिमालय पर ऋषियों के एक समूह का सामना ब्रह्म-शक्ति नामक ऊर्जा से होता है, जिससे अनेक दिव्य अस्त्रों का निर्माण होता है। इन अस्त्रों में सबसे शक्तिशाली अस्त्र ब्रह्मास्त्र है, जो सम्पूर्ण पृथ्वी को नष्ट कर देने की क्षमता रखता है। सभी ऋषि अपने-अपने अस्त्रों का उपयोग कर अस्थिर ब्रह्मास्त्र को शान्त करते हैं और विश्व को इन अस्त्रों की शक्तियों से बचाने के लिए एक गुप्त समाज - ब्रह्मांश का हिस्सा बन जाते हैं।

वर्तमान मुम्बई में एक डिस्क जॉकी, शिवा प्रथम दृष्टि में ही ईशा चटर्जी के प्रेम में पड़ जाता है। शीघ्र ही ईशा भी, जो लंदन से अपने दादा के पंडाल में दुर्गा पूजा उत्सव के लिए भारत आयी है, शिवा के प्रति अपनी प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती है। शिवा उसे बताता है कि वह एक अनाथ है, जो अपने पिता को कभी नहीं जानता था, और जब वह बच्चा था तब उसकी माता की अग्नि में जलकर मृत्यु हो गई थी। इस सब के बीच, दिल्ली में, वैज्ञानिक और ब्रह्मांश सदस्य मोहन भार्गव ब्रह्मास्त्र के एक टुकड़े पर अध्ययन कर रहा होता है, जब रहस्यमयी देव के लिए काम करने वाली जूनून और उसके साथी, ज़ोर और रफ़्तार उस पर आक्रमण कर देते हैं। मोहन वानरास्त्र का प्रयोग कर उनसे लड़ता है, लेकिन अंततः जूनून से हार जाता है, जो उसे अपने वश में कर लेती है। मोहन उसे बताता है कि ब्रह्मास्त्र का दूसरा टुकड़ा काशी में एक कलाकार और पुरातत्वविद् अनीश शेट्टी के पास है। परन्तु, इससे पहले कि जूनून ब्रह्मांश के गुरु और उसके आश्रम के बारे में जान पाती, मोहन उसके नियंत्रण को तोड़कर आत्महत्या कर लेता है।

शिवा सपने में मोहन और जूनून की इस भिड़ंत को देखता है, जिसके बाद वह ईशा के साथ अनीश को सावधान करने के लिए काशी को निकल जाता है। काशी में उन दोनों का सामना रफ्तार से होता है, जिसके पास अब मोहन का वानरास्त्र है। अनीश नन्दी अस्त्र का प्रयोग कर रफ़्तार को हरा देता है, और शिवा और ईशा के साथ वहां से आश्रम की ओर हिमाचल प्रदेश भाग निकलता है, लेकिन वहां जाते समय जूनून और ज़ोर एक ट्रक में उनका पीछा करते हैं। अनीश ब्रह्मास्त्र का दूसरा टुकड़ा शिवा को देकर उन्हें विदा करता है, और वहीं रुककर जूनून और ज़ोर से लड़कर उन्हें रोकने में सफल रहता है, लेकिन उसकी मृत्यु हो जाती है। रफ़्तार शिवा और ईशा का पीछा करते हुए आश्रम पहुंच जाता है, और ईशा को मारने की कोशिश करता है, लेकिन शिवा अनजाने में आग्नेयास्त्र का प्रयोग कर उसे मार डालता है। आश्रम में, उन्हें अन्य अस्त्रों के बारे में पता चलता है, और शिवा अपने माता-पिता के बारे में जानने के लिए गुरु, रघु के कहने पर अनिच्छा से ब्रह्मांश में शामिल हो जाता है। वह अन्य साथियों, रानी, ​​रवीना, शेर और तेनजिंग से मिलता है, जो रघु से अपने-अपने अस्त्रों का प्रयोग करने के लिए शिक्षा ले रहे हैं, और शिवा भी धीरे धीरे आग्नेयास्त्र पर नियंत्रण प्राप्त करने लगता हैं।

दूसरी ओर, जूनून एक सेना का गठन करती है, और आश्रम को ढूंढते हुए उसके काफी निकट पहुँच जाती है। रघु शिवा को बताता है कि वह ब्रह्मांश के पूर्व सदस्यों, देव और अमृता का पुत्र है। देव एकमात्र ऐसा व्यक्ति था, जो एक साथ कई अस्त्रों को नियंत्रित करने में सक्षम था, और उसने एक बार ब्रह्मास्त्र को जागृत कर दिया था। अमृता ने, जो उस समय देव के बच्चे के साथ गर्भवती थी, एक दूरस्थ द्वीप पर एक युद्ध में जलास्त्र से उसे हरा दिया, और ब्रह्मास्त्र के तीन टुकड़े कर दिए। युद्ध के बाद अमृता की नाव ब्रह्मास्त्र के दो टूटे हुए टुकड़ों, और एक शंख के साथ द्वीप से वापस आयी थी। ब्रह्मास्त्र के ये टुकड़े मोहन और अनीश को दिए गए, और ऐसा माना जाता रहा कि युद्ध में उन दोनों की मृत्यु हो गयी, और ब्रह्मास्त्र का तीसरा टुकड़ा विक्षत हो गया। रघु निष्कर्ष निकालता है कि शंख वापस में एक मायास्त्र है, और अमृता का पुत्र होने के कारण जब उस पर शिवा के रक्त की बूंदें पड़ती हैं, तो ब्रह्मास्त्र का तीसरा हिस्सा प्रकट होता है। इसी समय जूनून और उसकी सेना आश्रम पहुँचती है, और सभी को बंधक बना लेती है। शिवा जूनून को हराकर नंदी अस्त्र का प्रयोग कर रहे ज़ोर को मार देता है, और सभी को छुड़ा लेता है। लेकिन जूनून ब्रह्मास्त्र के तीनों हिस्सों को लेकर उन्हें जोड़ देती है और ब्रह्मास्त्र को जागृत करने के लिए स्वयं को बलिदान कर देती है। चारों ओर विनाश शुरू हो जाता है, और ईशा को संकट में देखकर शिवा के अंदर एक नवीन ऊर्जा उपजती है, जिसके माध्यम से वह ब्रह्मास्त्र पर नियंत्रण कर लेता है।

क्रेडिट दृश्यों से पहले, जूनून द्वारा ब्रह्मास्त्र को जागृत करने के कारण देव, जो एक अज्ञात द्वीप पर एक मूर्ति के रूप में कैद था, पुनः जीवित हो उठता है।

कलाकार

रिलीज़

अप्रैल 2018 में त्रयी फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी जिसमें भाग 1 के लिए क्रिसमस 2019 की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसे समर 2020 के लिए धकेल दिया गया।

अब ट्रायलॉजी सीरीज का ये पहला पार्ट, 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी |

विवाद

फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के इंट्रोडक्शन सीन में उन्हें मंदिर में जूते पहने दिखाया गया है. यह चीज जब सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस की, तो मानों बवाल ही मच गया | कई यूजर्स रणबीर और फिल्म ब्रह्मास्त्र के मेकर्स को खरी-खरी सुनाने लगे | कुछ यूजर्स का कहना है कि ट्रेलर अच्छा था लेकिन मेकर्स को इस जूते वाले सीन पर ध्यान देना चाहिए था | वहीं एक यूजर ने तो प्रधानमंत्री को टैग कर कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं |

संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

पहला भाग — शिवा कथानकपहला भाग — शिवा कलाकारपहला भाग — शिवा रिलीज़पहला भाग — शिवा विवादपहला भाग — शिवा संदर्भपहला भाग — शिवा बाहरी कड़ियाँपहला भाग — शिवाअक्किनेनी नागार्जुनअमिताभ बच्चनअयान मुखर्जीआलिया भट्टकरण जौहरधर्मा प्रोडक्शंसभारतमौनी रॉयरणबीर कपूरस्टार स्टूडियोजहिंदी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अग्न्याशयबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)गुकेश डीअयोध्यारामशुक्राणुनारीवादप्रथम विश्व युद्धसंस्कृतिशिव की आरतीलालबहादुर शास्त्रीरविन्द्र सिंह भाटीईसाई धर्मप्रदूषणभक्ति आन्दोलनप्लेटोभारतीय स्थापत्यकलावर्णमालाभक्तिकाल के कविबक्सर का युद्धराजपूतहिन्दू पंचांगभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमानव लिंग का आकारदिल्ली सल्तनतपृथ्वी दिवसगुनाहों का देवताअरस्तुसमवर्ती सूचीकंगना राणावतइलूमिनातीनेपाल के नगरपालिकायेंभगत सिंहउत्तर प्रदेश के मंडलराष्ट्रीय शिक्षा नीतिराजेन्द्र प्रसादभोपाल गैस काण्डसाईबर अपराधमराठा साम्राज्यपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअरिजीत सिंहमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)काशी विश्वनाथ मन्दिरप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनआन्ध्र प्रदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेगाँवएडोल्फ़ हिटलरवेदगुरु गोबिन्द सिंहभारत के रेल मंत्रीभारत का संविधानविश्व शांतिप्यारयोनिमध्य प्रदेशबीएसई सेंसेक्सपलाशभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीअखण्ड भारतदक्षिण भारतहिन्दू धर्मजनसंख्या भूगोलभारतीय रिज़र्व बैंकनवरोहणयोगी आदित्यनाथछायावादशारीरिक शिक्षापरिवारसरस्वती देवीनरेन्द्र मोदीतर्कसंग्रहविश्व मलेरिया दिवसकोलकातापुस्तकालय🡆 More