याना गुप्ता: चेक मूल की भारतीय अभिनेत्री

याना गुप्ता (चॅक: Yana Gupta), जन्म का नाम याना सिनकोवा (चॅक: Jana Synková), चेक मॉडल और अभिनेत्री हैं जो मुम्बई में काम करती हैं। याना चेक गणराज्य की नागरिक हैं। अपने विवाह के पश्चात इन्होंने अपना कुलनाम बदल कर गुप्ता कर लिया था तथा तलाक के बाद भी इसी नाम को रखा|

याना गुप्ता
याना गुप्ता: व्यक्तिगत जीवन, कैरियर, लेखन
जन्म याना सिनकोवा
23 अप्रैल 1979 (1979-04-23) (आयु 45)
ब्रनो, चेकोस्लोवाकिया
राष्ट्रीयता चैक-भारत
पेशा मॉडल, अभिनेत्री, लेखिका

व्यक्तिगत जीवन

गुप्ता घूमने की बहुत शौकीन हैं। वर्ष 2000 में भारत में आचार्य रजनीश के पूना आश्रम में रहते समय इनकी मुलाक़ात चित्रकार सत्य गुप्ता से हुई। आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान याना ने गाना गाया था जिसमें गिटार के साथ सत्य ने संगीत दिया। "[याना] समझ गई थीं कि वे उन्हें पसंद करते हैं"। सत्य याना से उम्र में चौदह वर्ष बड़े हैं। दोनो आश्रम में रहते हुए ही एक दूसरे से प्रेम करने लगे और तीन हफ़्ते बाद इनका विवाह हो गया और याना ने अपना सिनकोवा कुलनाम बदल कर अपने पति का गुप्ता कुलनाम अपना लिया। याना के माता-पिता "शुरुआत में सदमे में थे"। उन्हें चिंता थी कि याना को भारत में मलेरिया या कोई और बीमारी हो जाएगी।

निवर्तमान समय में याना यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले भारतीय-आयरिश मूल के किसी व्यक्ति के साथ सम्बंध में हैं और चाहती हैं कि 2014 तक उनका विवाह हो जाए, परन्तु यह चाहती हैं कि वह "आधिकारिक तौर" पर इनके समक्ष प्रस्ताव रखें। याना किसी ऐसे शहर में अपनी गृहस्थी बसाना चाहती हैं जो "प्रकृति के नज़दीक" हो और यह मुम्बई में रहना पसंद नहीं करेंगी।

कैरियर

भारत में अपने कैरियर की शुरुआत से पहले याना फै़शन जगत के प्रमुख केन्द्रों जैसे मिलान, हैम्बर्ग और जापान में सफ़लता प्राप्त कर चुकी थीं। सत्य गुप्ता से अपने विवाह के पश्चात इन्होंने अपने पति के साथ पूना में फ़्लैट किराए पर लिया, परन्तु छह महीनों के अंदर ही उन्हें पैसे की कमी खलने लगी। मॉडल के रूप में याना ने कई भारतीय फोटोग्राफरों को अपनी फ़ोटो ई-मेल द्वारा भेजीं। कुछ दिनों के इंतजार के पश्चात मुम्बई के एक फ़ैशन डिज़ाइनर से इन्हें पहला प्रस्ताव आया। इसके कुछ समय पश्चात ही याना मॉरिशस एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए गईं।

ईश्वर निवास द्वारा निर्देशित 2003 एक्शन फ़िल्म दम के मशहूर गाने "बाबूजी ज़रा धीरे चलो" में याना ने आइटम गर्ल की भूमिका की अदा करी जो कि इनके कैरियर के लिए ब्रेकआउट प्रदर्शन साबित हुआ। इसके पश्चात इन्हें कई फ़िल्मों के आइटम गानों में कार्य करने के प्रस्ताव मिलने लगे।

2012 में याना ने वास्तविकता पर आधारित भारतीय टेलिविज़न धारावाहिक बिग बॉस के छठे सत्र में भाग लेने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके लिए इन्होंने "कुछ पूर्व प्रतिबद्धताओं" को जिम्मेदार बताया।

लेखन

वर्ष 2011 में याना ने अपनी पहली किताब का विमोचन किया। अंग्रेज़ी भाषा की अपनी इस स्वास्थ्य और कल्याण सम्बन्धित किताब, जिसका शीर्षक है हाउ टू लव योर बॉडी एण्ड गैट द बॉडी यू लव (अंग्रेज़ी: How To Love Your Body And Get The Body You Love), में याना ने स्वास्थ्य युक्तियाँ दी हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर याना गुप्ता से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

याना गुप्ता व्यक्तिगत जीवनयाना गुप्ता कैरियरयाना गुप्ता लेखनयाना गुप्ता सन्दर्भयाना गुप्ता बाहरी कड़ियाँयाना गुप्ताचॅक भाषाचेक गणराज्यमुम्बई

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारतीय संविधान का इतिहासमहाराष्ट्रराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023मैंने प्यार कियानर्मदा नदीविवाहविशेषणसर्वेक्षणमहेंद्र सिंह धोनीभारतीय थलसेनारूसमलेरियाशेयर बाज़ारभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानगायत्री मन्त्रभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीऋषभ पंतजल प्रदूषणकिशोर कुमारश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रदिगम्बरसंयुक्त हिन्दू परिवारएशियाकोशिकायौन आसनों की सूचीभारत के चार धाममनमोहन सिंहराजनीतिक दलरजत पाटीदारबृहस्पति (ग्रह)हिन्दीऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनआशिकीकन्नौज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररामायणश्रीमद्भगवद्गीताशनि (ज्योतिष)सामाजिक परिवर्तनदार्जिलिंगसंगठनरानी की वावनिबन्धहल्दीघाटी का युद्धभारत छोड़ो आन्दोलनराजा राममोहन रायसनराइजर्स हैदराबादगंगा नदीभारत में धर्मभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हजातिराजपाल यादवब्राह्मणप्रीति ज़िंटापृथ्वीभारतेन्दु हरिश्चंद्रहम आपके हैं कौनकर्णखो-खोहिन्दी पत्रिकाओं की सूचीअंग्रेज़ी भाषाकार्ल मार्क्सPHजवाहरलाल नेहरूभारत की राजनीतिमानव का पाचक तंत्रप्रकाश-संश्लेषणपानीपत का प्रथम युद्धसुबृत पाठकदिल्ली सल्तनतसुनील नारायणद्वितीय विश्वयुद्धशाहरुख़ ख़ानहिन्दी साहित्य का इतिहासकाव्यनेहा शर्माभूमिहारभारतीय दर्शनआन्ध्र प्रदेश🡆 More