हैरी पॉटर: काल्पनिक उपन्यास शृंखला

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे.

    यह लेख हैरी पॉटर उपन्यास क्रम के बारे में है। हैरी पॉटर पात्र के लिए हैरी पॉटर (पात्र) देखें।

के. रोलिंग">जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नई जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों पर इन्हीं नामों की ७ हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। १९९७ मे जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी गई ये काल्पनिक कथा है| जिस पर २००१मे हॅरी पॉटर नामक मूव्ही बनाई गई|

हैरी पॉटर  
हैरी पॉटर: कहानी, मुख्य पात्र, उपन्यास शृंखला
सब हैरी पॉटर किताबें के मुखपृष्ठ के ब्रितानी रॉयल मेल के मुद्रांक
लेखक यूनाइटेड किंगडम का ध्वज जे. के. रोलिंग
देश यूनाइटेड किंगडम
भाषा अंग्रेज़ी भाषा
विषय भ्रम, रोमांचक, बिल्डुंग्सरोमान
प्रकाशक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग और अन्य
प्रकाशन तिथि जून 26 1997 - जुलाई 21 2007

कहानी

इस उपन्यास शृंखला की कहानी हैरी पॉटर नाम के किशोर (बालक) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनाथ है। बचपन में हैरी को ये नहीं पता था कि वो एक जादूगर है। जब उसे पता चलता है कि वो एक जादूगर है, तो वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में दाख़िला ले लेता है। इस तरह शुरू होती है हैरी और उसके दोस्तों (हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली) की रोमांचक ज़िन्दगी। कई बार उन्हें उनके ख़ूंख़ार दुश्मन दुष्ट और आतंकवादी जादूगर लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का सामना करना पड़ता है। कहानी में अच्छा और बुरा जादू हर जगह मिलता है।

मुख्य पात्र

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर: कहानी, मुख्य पात्र, उपन्यास शृंखला 
हैरी पॉटर और आग का प्याला, एक किताब का मुखपृष्ठ।

हैरी पॉटर कहानी का मुख्य पात्र है। हैरी पॉटर एक किशोर बालक है, जिसके माँ-बाप, लिली एवं जेम्स पॉटर को एक दुष्ट जादूगर, लॉर्ड वोल्डेमोर्ट ने मार डाला था। हैरी पॉटर जादूगरों की दुनिया में काफ़ी मशहूर है और हैरी का नाम हर कोई जानता है, क्योंकि वही एकमात्र इनसान है जो कि मृत्युदंशम् शाप (अवाडा कडाव्रा) से बचा है। कहानी के अनुसार हैरी अत्यंत बुद्धिमान नहीं है। हैरी की छड़ी में लॉर्ड वोल्डेमोर्ट की छड़ी वाला फ़ीनिक्स का पंख है। हैरी का एक पालतू पक्षी भी है, जिसका नाम हेडविग है और वो एक उल्लू है। हैरी गरुड़द्वार का है। हैरी को सेवरस स्नेप एवं ड्रेको मेल्फॉय बिल्कुल पसंद नहीं है। हैरी के कई मित्र है जिनमे रॉन, हर्माईनी, नेविल, सीमस एवं फ़्रेड-जोर्ज शामिल है।

हर्माइनी ग्रेंजर

    हरमाईनी हरमॉयनी या हरमायनी से भी पुकारा जाता है।

हर्माइनी ग्रेंजर हॉग्वर्ट्स की सबसे बुद्धिमान छात्रा है। हर्माइनी एक मगलू परिवार से है और हर्माइनी हैरी और रॉन की सबसे अच्छी दोस्त है। हैरी और रॉन जब भी मुसीबत में होते है, तो हर्माइनी उनकी मदद करती है। सभी अध्यापक हर्माइनी को पसंद करते है। हर्माइनी को भी प्रो. स्नेप अच्छे नहीं लगते। हर्माइनी ड्रेको को एक दुष्ट और घमंडी लड़का मानती है। हर्माइनी की एक पालतू बिल्ली है जिसका नाम क्रुक-शैंक्स है। हर्माइनी के कई दोस्त है जिनमें हैरी, रॉन, जिनी, नेविल आदि शामिल है।

रॉन वीज़्ली

रॉनल्ड वीज़्ली या सिर्फ़ रॉन कहानी का तीसरा मुख्य पात्र है। रॉन ख़ानदानी शुद्ध-ख़ून है। रॉन आर्थर विज़्ली एवं मॉली विज़्ली का छ्ठा बेटा है। रॉन के 5 भाई (चार्ली, बिल, पर्सी, फ़्रेड, जोर्ज) और एक बहिन (जिनी) है। रॉन थोड़ा डरपोक है और पढ़ाई में कमज़ोर है। रॉन गरुड़द्वार का प्रीफ़ेक्ट है। रॉन और हैरी काफ़ी अच्छे दोस्त है। रॉन का एक पालतू चूहा था, जिसका नाम स्केबर्स था। रोन को चौथे साल में फ़्लूअर डेलाकोर से प्रेम हुआ था।

उपन्यास शृंखला

इस शृंखला में कुल सात उपन्यास हैं:

  1. हैरी पॉटर और पारस पत्थर (1997; Harry Potter and the Philosopher’s Stone हैरी पॉटर एंड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन)
  2. हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (1998; Harry Potter and the Chamber of Secrets हैरी पॉटर एंड द चेम्बर ऑफ़ सीक्रेट्स)
  3. हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (2000; Harry Potter and the Prisoner of Azkaban हैरी पॉटर एंड द प्रिज़नर ऑफ़ ऐज़्कबैन)
  4. हैरी पॉटर और आग का प्याला (2001; Harry Potter and the Goblet of Fire हैरी पॉटर एंड द गॉब्लट ऑफ़ फ़ायर)
  5. हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (2003; Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स)
  6. हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (2005; Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरी पॉटर एंड द हाफ़-ब्लड प्रिंस)
  7. हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े (2007; Harry Potter and the Deathly Hallows हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़)

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

हैरी पॉटर कहानीहैरी पॉटर मुख्य पात्रहैरी पॉटर उपन्यास शृंखलाहैरी पॉटर इन्हें भी देखेंहैरी पॉटर सन्दर्भहैरी पॉटरअंग्रेज़ी भाषाजे. के. रोलिंगब्रिटेनहॉग्वार्ट्स

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

बाल गंगाधर तिलकनेतृत्वकाशी विश्वनाथ मन्दिरभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीरवि तेजाभारतीय संसदमानुषी छिल्लरविश्व स्वास्थ्य संगठनमुग़ल शासकों की सूचीपप्पू यादवजयंतीनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)भारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यब्लू (2009 फ़िल्म)राज्य सभाउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरपदानुक्रमजलियाँवाला बाग हत्याकांडग्रीनहाउस प्रभावपदोन्नतिअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानसूर्य ग्रहणछोटा राजनअभिषेक शर्माविक्रमादित्यपवन सिंहझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीहिंदी साहित्य का इतिहास (पुस्तक)राम नवमीसत्य नारायण व्रत कथानवभारत टाइम्सविद्यापतिद्रोणाचार्यसनातन धर्म के संस्कारभजन लाल शर्माहृदयमनमोहन सिंहगुकेश डीभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनसीतारानी की वावरूसी क्रांतिविश्वकर्माकंगना राणावतज्योतिराव गोविंदराव फुलेऋग्वेदइन्दिरा गांधीमौलिक कर्तव्यजीव विज्ञानअभिवृत्तिअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धराष्ट्रवादउपनिषद्अजंता गुफाएँभारत में महिलाएँकैलास पर्वतनामज़ुबिन नौटियालपर्यायवाचीचमारओंकारेश्वर मन्दिरदेवनागरीश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रआयुर्वेदमेसोपोटामिया का इतिहासभूषण (हिन्दी कवि)बादशाह (गायक)तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरअलंकार (साहित्य)उद्यमिताशेयर बाज़ारराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005सिकंदरहनु मानभारतीय शिक्षा का इतिहासयूट्यूबछत्तीसगढ़भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची🡆 More