2019 नोवेल कोरोनावायरस: वायरस का एक प्रकार

2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019 novel coronavirus, 2019-nCoV), और सार्स-कोव २ भी कहलाता है, संक्रमण (रोग) फैलाने वाला कोरोनावायरस प्रकार का एक वायरस (विषाणु) है जो श्वसन तंत्र संक्रमण उत्पन्न करता है और मानव-से-मानव में फैलता है।

2019 नोवेल कोरोनावायरस: उत्पत्ति, संचरण, इलाज
2019 नोवेल कोरोनावायरस के रोग लक्षण
2019 नोवेल कोरोनावायरस: उत्पत्ति, संचरण, इलाज
2019 नोवेल कोरोनावायरस

उत्पत्ति

इसकी पहचान सर्वप्रथम सन् 2019-20 में वूहान, हूबेई, चीन में करी गई थी, जहाँ यह 2019–20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप का कारक था। इसके एक पशुजन्यरोग होने के संकेत हैं कि इसके पहले ज्ञात रोगी वूहान के एक ऐसे बाज़ार से सम्बन्धित थे जहाँ तरह-तरह के प्राणी माँस के लिए बिकते थे। सम्भव है कि यह आरम्भ में चमगादड़ से मानव में फैला हो क्योंकि इस बाज़ार में चमगादड़ भी खाए जाते हैं और इस वायरस का चमगादड़ों में पाए जाने वाले कुछ कोरोनावायरस से अनुवांशिक समानताएँ मिलती हैं।यह भी माना जा रहा है कि यह वायरस पैंगोलिन से मानव में फैला हो।

संचरण

इस वायरस के मानव-से-मानव संचरण की पुष्टि 2019-20 कोरोनोवायरस महामारी के दौरान की गई है। इसका प्रसार मुख्य रूप से लगभग 6 फीट (1.8 मीटर) की सीमा के भीतर खांसी और छींक से बूंदों के माध्यम से होता है। दूषित सतहों के माध्यम से अप्रत्यक्ष संपर्क, संक्रमण का एक और संभावित कारण है।

इलाज

इस वायरस से उत्पन्न बीमारी के लिये कोई भी टीका या दवाई खोजी नही गई है। हालाँकि, टीके और दवा की खोज वैश्विक पैमाने पर की जा रही है। चूँकि यह एक नया वायरस है, मानव शरीर इससे लड़ने में दक्ष नहीं है। लगभग २०% संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती किये जाने की जरूरत पड़ती है। Veklury® को निर्दिष्ट करने वाले पेटेंट आवेदन में कहा गया है कि लिगैंड फार्मास्युटिकल्स (सैन डिएगो, संयुक्त राज्य अमरीका) द्वारा उत्पादित सल्फोब्यूटाइल-बीटा-साइक्लोडेक्सट्रिन Captisol® की 100 मिलीग्राम रेमेडिसविर सक्रिय, 3 या 6 ग्राम मात्रा के अलावा और Dexolve® जो की साइक्लोलैब अनुसंधान और विकास सीमित, बुडापेस्ट (हंगरी) द्वारा निर्मित को एक घुलनशील रासायनिक के रूप में उपयोग किया जाता सकता है।

नाम

चूँकि इस बीमारी को पहली बार वुहान,चीन में पाया गया था, इसलिये इसे कभी-कभी "वुहान वायरस" या "वुहान कोरोनावायरस" कहा जाता है।, मगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ जगहों के नामों के आधार पर प्रयोग करने पर मना करता है. सार्स बीमारी के साथ भ्रम से बचने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन कभी-कभी वायरस को "कोविड-19 के लिए जिम्मेदार वायरस" या "कोविड-19 वायरस" के रूप में सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार में बताता है

वुहान कोरोना वायरस विश्वमारी (2019–20) ;की शुरुआत एक नए किस्म के कोरोनवायरस (2019-nCoV) के संक्रमण के रूप में मध्य चीन के वुहान शहर में 2019 के मध्य दिसंबर में हुई। बहुत से लोगों को बिना किसी कारण निमोनिया होने लगा और यह देखा गया की पीड़ित लोगों में से अधिकतर लोग हुआँन सीफ़ूड मार्केट में मछलियाँ बेचते हैं तथा जीवित पशुओं का भी व्यापर करते हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने बाद में कोरोनावायरस की एक नई नस्ल की पहचान की जिसे 2019-nCoV प्रारंभिक पदनाम दिया गया। इस नए वायरस में कम से कम 70 प्रतिशत वही जीनोम अनुक्रम पाए गए जो सार्स-कोरोनावायरस में पाए जाते हैं। संक्रमण का पता लगाने के लिए एक विशिष्ट नैदानिक पीसीआर परीक्षण के विकास के साथ कई मामलों की पुष्टि उन लोगों में हुई जो सीधे बाजार से जुड़े हुए थे और उन लोगों में भी इस वायरस का पता लगा जो सीधे उस मार्केट से नहीं जुड़े हुए थे। पहले स्पष्ट नहीं था कि यह वायरस सार्स जितनी ही गंभीरता या घातकता का है या नही।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

2019 नोवेल कोरोनावायरस उत्पत्ति2019 नोवेल कोरोनावायरस संचरण2019 नोवेल कोरोनावायरस इलाज2019 नोवेल कोरोनावायरस नाम2019 नोवेल कोरोनावायरस इन्हें भी देखें2019 नोवेल कोरोनावायरस सन्दर्भ2019 नोवेल कोरोनावायरसकोरोनावायरसवायरसश्वसन तंत्र संक्रमणसंक्रमण

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गुर्दाकिशोर कुमारपरिवारपृथ्वी दिवसअभिज्ञानशाकुन्तलम्दमन और दीवनरेन्द्र मोदीभारतीय संविधान सभाब्राह्मणज्वार-भाटाआँगनवाडीभारत में धर्मपत्रकारिताक्रिकेट के नियमसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यदुबईयादवभारत में लैंगिक असमानतालता मंगेशकरपतञ्जलि योगसूत्रपंजाब किंग्सलोक साहित्यइंडियन प्रीमियर लीगवर-वरण (तिलक)हिन्दी के संचार माध्यमविटामिनभोपाल गैस काण्डअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धपरशुरामलड़कीलाल क़िलाउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकुंभ राशिरामचन्द्र शुक्लहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रचिपको आन्दोलनभारतीय राष्ट्रवादराष्ट्रीय योग्यता परीक्षाक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीराममनोहर लोहियाकेदारनाथ मन्दिरसाइमन कमीशनभारत की संस्कृतिविलोमपलाशवेदजय श्री रामभारतीय संविधान का इतिहासऋषिकेशमुंबई इंडियंसएककोशिकीय जीवव्यक्तित्वजन गण मननेहरू–गांधी परिवारगेहूँअफ़्रीकाराजनीतिहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यमृदा२३ अप्रैलझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीदेवी चित्रलेखाजीनमस्ते सदा वत्सलेभारत में महिलाएँआदिवासी (भारतीय)विक्रमादित्यभारतीय स्टेट बैंकजय श्री कृष्णारजनीकान्तजैन धर्मकेहम आपके हैं कौनगुप्त राजवंशदक्षिण अमेरिकामुसलमानचंगेज़ ख़ानचाणक्यकोई मिल गयाभारतीय थलसेना🡆 More