स्टैंड बाय मी डोरेमोन

स्टैंड बाई मी डोरेमोन एक २०१४ जापानी ३D कंप्यूटर एनीमेशन-वाला फिल्म है जो डोरेमोन माँगा धारावाहिक पर आधारित है; इसे रयुइची यागी और तकाषि यामज़ाकि ने उत्पादित किया था। इसे आठ अगस्त, २०१४ को प्रसारित किया गया था। यह डोरेमोन फ्रैंचाइज़ी का सबसे ज़्यादा ग्रॉस करने वाला फिल्म है। बैंग ज़ूम! एंटरटेनमेंट ने २४ अक्टूबर, २०१४ को टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म त्योहार में इस फिल्म अंग्रेजी संस्करण पेश किया था।

स्टैंड बाय मी डोरेमोन
स्टैंड बाय मी डोरेमोन
जापानी थिएटरी प्रसारण पोस्टर
साँचा:Film name
निर्देशक
  • रयुइची यागी
  • तकाषि यामज़ाकि
पटकथा तकाषि यामज़ाकि
आधारित डोरेमोन
द्वारा फुजीको फ. फुजियो
निर्माता
  • ओकुरा शुंसुके
  • केइचिरो मोरिया
  • कियोको शिबुया
  • माइको ओकाडा
अभिनेता
  • वसाबी मिज़ुटा
  • मेगुमी ओहारा
  • युमी ककाज़ु
  • सुबारू किमुरा
  • टोमोकाज़ु सेकि
  • योशिको कामै
  • वैनिला यामाज़ाकि
  • शिहोको हागिनो
  • वतारु ताकागी
  • कोटोनो मित्सुईशी
  • यसुनोरि मात्सुमोतो
  • महितो ओबा
  • मियाको तकेउचि
  • आरुनो तहारा
  • सातोशी सुबामुकि
संगीतकार नायकी सातो
निर्माण
कंपनियां
  • शिरोगुमी
  • रोबोट कम्युनिकेशन्स
  • शिन-ऐ एनीमेशन
वितरक तोहो (जापान)
नेटफ्लिक्स/सिमका मनोरंजन/बैंग ज़ूम! मनोरंजन (अंग्रेजी)
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 8 अगस्त 2014 (2014-08-08)
लम्बाई
९४ मिनट
देश जापान
भाषा जापानी
लागत ₹ १३.७ करोड़

प्लॉट में छोटी कहानियों "ऑल द वे फ्रॉम द कंट्री ऑफ़ द फ्यूचर", "इम्प्रिंटिंग एग", "गुडबाय, शिजुका-चैन", "रोमांस इन स्नोवी माउंटेन", "नोबिताज़ द नाईट बिफोर अ वेडिंग" और "गुडबाय, डोरेमोन..." को जोड़ कर एक पूरी नई कहानी बनाई गई है - जब से डोरेमोन नोबिता के पास आया, तब तक जब डोरेमोन उसे छोड़ कर चला गया।

स्टैंड बाय मी डोरेमोन जापान में एक व्यावसायिक रूप से कामयाब फिल्म था। यह बॉक्स ऑफिस चार्ट पर पाँच हफ़्तों के लिए सबसे ऊँचे पद पर आया था और २०१४ को जापान का दूसरा सबसे ऊँचा ग्रॉस करने वाला फिल्म था, जिस का बॉक्स ऑफिस था ८.३८ अरब येन, बस डिज्नी के फ्रोज़न के पीछे रहते हुए। फरवरी २०१५ में इसने ३८वें जापान अकादमी पुरस्कार में एनीमेशन ऑफ़ द ईयर के लिए जापान अकादमी पुरस्कार पाया।

कहानी

नोबिता एक चौथी कक्षा का छात्र है जो हर विषय में फ़ेल होता रहता है और उसके सहपाठी सुनियो ओनेकावा और ताकेशी "जियान" गोडा उसे सताते हैं। बाईसवीं सदी से उसका परपरपोता सेवाशी, जो उसे हर रोज़ देखता है, नोबिता के समय में अपने रोबोटिक दोस्त डोरेमोन के साथ आता है। सेवाशी कहता है कि अगर ऐसा ही चलता रहा, उसकी शादी जियान की बहन जैको से होगी, उसका व्यक्तिगत कंपनी बर्बाद हो जाएगा, और वह कर्ज में डूब जाएगा। इस चीज़ को रोकने के लिए वह डोरेमोन से नोबिता की मदद करने को कहता है, और उसके नाक को इस तरह संशोधित कर देता है कि वह अपना काम किए बिना भविष्य में वापस नहीं आ सकता।

इस खतरे पर ज़्यादा ध्यान न देने पर डोरेमोन नोबिता को अपने यंत्र देता है जो उसकी काफी मदद करते हैं। हालाँकि वह नोबिता से उसके यंत्रों के ज़्यादा अधीन न होने को कहता है, नोबिता डोरेमोन से शिज़ुका को उसकी तरफ आकर्षित करने के लिए मदद माँगता है। पर उसकी सारी मेहनत पानी में मिल जाती है जब वह गलती से देकिसुगी को अंडे से निकल कर पहली बार देख लेती है। ज़्यादा पढाई कर के देकिसुगी की तरह नोबिता तो नहीं बन सकता तो वह शिज़ुका को देकिसुगी के साथ ही छोड़ देता है। गलती से यह समझ कर कि नोबिता आत्महत्या करने वाला है, शिज़ुका नोबिता के घर पहुँचती है और पीपल-रेपेलिंग पोशन का सामना करते हुए नोबिता की मदद करती है। डोरेमोन कहता है कि यह घटना उनके रिश्ते के विकास का पहला कदम है।

अपने बड़े खुद को शिज़ुका के पहाड़ की चढ़ाई के लिए पूछे जाने पर मना करते देख वह अपने आप को अपने बड़े खुद के रूप में सजा कर शिज़ुका की मदद करता है क्योंकि उसे लगता है कि वह अपने समूह से अलग हो चुकी है। शिज़ुका को बचाने की उसकी कोशिशें उसे ही और चोटें दिलाता है। शिज़ुका को लगता है कि उसे नोबिता के साथ जाना होगा, और वह "हाँ" कहकर ठंड के कारण बेहोश हो जाती है। अपने आप को वह पल याद करने पर मजबूर करते हुए, नोबिता को शिज़ुका के साथ उसके बड़े खुद द्वारा बचा लिया जाता है। बड़ा नोबिता कहता है कि शिज़ुका ने उससे शादी करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था, जो यह निश्चित करता है कि वे शादी ज़रूर करेंगे। यह सुनने के बाद की शिज़ुका के पापा भी स्वीकार कर चुके हैं, नोबिता और डोरेमोन वर्तमान में वापस लौट आते हैं।

क्योंकि नोबिता का भविष्य अब ठीक हो चुका है, डोरेमोन का नाक उसे भविष्य लौटने को कहता है। पर डोरेमोन को नोबिता की चिंता होती है और वह कहता है कि वह जाना नहीं चाहता, पर जब भी वह ऐसा कहता है, उसे अपने नाक से एक झटका लगता है। नोबिता को समझ आता है कि वह बहुत मुश्किलें झेल रहा है, और वह अपने आप को साबित करने के लिए जियान से लड़ाई कर उसे हराता है। डोरेमोन आता है और उसे रोते हुए घर ले जाता है, और अगले दिन वह उसे छोड़ कर चला जाता है। अप्रैल फूल का दिन होने पर जियान और सुनियो उसे बुद्धू बनाते हैं - नोबिता को लगता है कि खुले मैदान के एक पाइप में त्सुचिनोको है पर उसके अंदर से एक कुत्ता निकल कर उसे काटता है। वह घर जा कर एक पोशन पीता है जो किसी भी बोले हुए झूठ को सच बना देता है। वह उसकी मदद से जियान और सुनियो से बदला लेता है, और घर चला जाता है। जब उसकी माँ उससे पूछती है कि डोरेमोन वापस आएगा या नहीं, वह कहता है कि "वह वापस नहीं आएगा मॉम"। पर क्योंकि उसके पास पोशन का असर तब भी था, यह झूठ में बदल कर सच बन जाता है, और डोरेमोन वापस आ जाता है। दोनों एक दूसरे को गले लगा कर रोते हैं।

उत्पादन

२०११ में उत्पादकों ने कहा था, "दूसरे डोरेमोन फिल्मों से अलग, यह एक विशेष फिल्म होगा"। फिल्म के स्वरों के रिकॉर्ड होने के बाद उत्पादन दल ने पात्र-डिज़ाइन और CGI एनीमेशन में १८ महीने गुज़ारे।

स्टाफ़ की सूचि

  • मूल - फुजिको फ. फुजियो
  • स्क्रीनप्ले - तकाषि यामज़ाकि
  • निर्देशक- रयुइची यागी, तकाषि यामज़ाकि
  • संगीत- सातो नोकी
  • स्टोरीबोर्ड्स - रयुइची यागी
  • उत्पादन - शिरोगुमि, रोबोट कम्युनिकेशन्स, शिन-ऐ एनिमेशन
  • सह-उत्पादन - फुजीको प्रोडक्शंस, ऑफिस आबे शुजी
  • वितरक - तोहो

कास्ट

पात्र जापानी स्वर-अभिनेता हिन्दी स्वर अभिनेता
डोरेमोन वसाबी मिज़ुटा Sumriddhi Shukla
नोबिता नोबी मेगुमी ओहारा
सातोशी त्सुबमुकि (बड़ा)
Bhakti Jhaveri
शिज़ुका मिनामोटो युमी ककाज़ु Parul Bhatnaagar
सुनियो ओनेकावा तमकाज़ु सेकि Sanchet Wartak
ताकेशी गोडा सुबारू किमुरा Aniket Khayde
सेवाशी नोबी सची मात्सुमोतो Rajesh Sharma
जैको गोडा वैनिला यामाज़ाकि पल्लवी भारती
हिदेतोषि देकिसुगी शिहोको हागिनो Ashmita Dabhole
सेंसेई वतारु ताकागी Ghanshyam Shukla
तमाको नोबी कोटोनो मित्सुईशी Aranya Kaur
नोबिसुके नोबी यसुनोरि मात्सुमोतो Ghanshyam Shukla
जियान की माँ मियाको तकेउचि पल्लवी भारती
योशियो मिनामोटो आरुनो तहारा अनजान
अतिरिक्त स्वर केंजी कितामुरा
असुमि कोदामा
मियुकी सातो
अत्सुशी तेराशिमा
टोमोमि तेंजिंबायशी
लिन्
तकुमी वातनाबे
योशी मिकी
शियोरि मत्सुदा
हिकारी गोतो

गीत

स्टैंड बाय मी डोरेमोन असली साउंडट्रैक
साउंडट्रैक नोकी सातो द्वारा
जारी 17 सितम्बर, 2014
संगीत शैली
  • साउंडट्रैक
  • गीत
लंबाई 46:56
लेबल निप्पन कोलंबिया

फिल्म के ज़्यादातर गीतों को संगीतकार सातो नोकी ने लिखा था (बस अंत के थीम के सिवाय)।

सभी नोकी सातो द्वारा संगीतबद्ध।

स्टैंड बाय मी डोरेमोन असली साउंडट्रैक
क्र॰शीर्षकअवधि
1."Nobita no Ichinichi"2:13
2."STAND BY ME Doraemon Opening Title"1:09
3."Boku, Doraemon"0:54
4."Takecopter"2:48
5."Yojigen Pocket"3:25
6."Surikomi Tamago"1:14
7."Suneo Love"0:48
8."Sakusen Shippai"1:13
9."Shitsuren?"2:02
10."Benkyou"1:01
11."Test no Kekka"2:00
12."Sayounara, Shizuka-chan"3:53
13."Mushisukan"2:02
14."Boku no Mirai"2:59
15."Nobita Seinen"2:11
16."Todoke, Kono Kioku!"1:55
17."Tomodachi"2:55
18."Mirai Hikou"1:37
19."Kekkon Zen'ya"2:59
20."Doraemon no Namida"1:31
21."Yakusoku"4:10
22."Saikai ~Uso 800 no Kiseki~"1:57
कुल अवधि:46:56

कार्यों का मूल्यांकन

बॉक्स ऑफिस की कमाई

इस फिल्म ने ७ जनवरी, २०१५ तक US$८६ अरब कमा लिया, और यह ¥८३.४ अरब के साथ फ्रोज़न और दि इटरनल ज़ीरो के बाद जापान का तीसरा सबसे ऊँचा ग्रॉस करने वाला फिल्म बना। जापान के बाहर, सबसे ज़्यादा कमाई हुई चीन (₹६४ लाख), हॉन्ग-कॉन्ग (₹ ५.१ लाख), दक्षिण कोरिया (₹३.३ लाख), इटली (₹ ३.२ लाख), इंडोनेशिया (₹ ३ लाख) और थाईलैंड (₹ १.२ लाख) से।

जापान में इस फिल्म ने पहले दो दिनों में ¥५.३९ करोड़ और अगले तीन दिनों में ¥९.८८ करोड़ कमा लिया। फिल्म ने चालीस दिनों के बाद ¥७ अरब और ७६ दिनों के बाद ८ अरब कमाया। इस फिल्म को - रिलीज़ के बाद - लगातार पाँच हफ्तों के लिए जापान में सबसे ऊपरी फिल्म के रूप में जोड़ा गया। दिसंबर २०१४ के हिसाब से, फिल्म ने जापान में ¥८.३८ अरब कमाए हैं। इसने हॉन्ग-कॉन्ग में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसे पूर्व डोरेमोन के स्वर अभिनेता लाम-पौ-चुए की मौत के चलते थोड़ा और बूस्ट मिला।

संबंधित उत्पाद

    नया अनुवाद "डोरेमोन"
    फुजिको एफ। फुजियो (लेखक), हिरोशी सासाकी (एड।), फुजिको प्रो (रीडर) आईएसबीएन 978-4-09-388384-9
    एक पुस्तक जिसमें पूरी तरह से सात एपिसोड शामिल हैं, जो स्क्रीनप्ले का कारण बना। हिरोशी सासाकी प्रत्येक कहानी के दौरान टिप्पणी लिख रहे हैं।
    फिल्म "स्टेंड बाय एमई डोरेमोन" दृश्य कहानी भविष्य के देश से
    फुजिको एफ फुजियो (लेखक) आईएसबीएन 978-4-09-388381-8
    फिल्म फुटेज के उपयोग से कार्टून के अनुरूप एक फिल्म पुस्तक
    बीडी / डीवीडी
    18 फरवरी 2015 को जारी किया गया PCXE-50408 (BD डीलक्स संस्करण) 2D इस कार्यक्रम में केवल 2D संस्करण, PCXE-50409 (BD नियमित संस्करण) version 2D संस्करण केवल, PCBE-54251 (डीवीडी सीमित संस्करण मूल्य संस्करण)

सीक्वल

१२ दिसंबर, २०१९ को स्टैंड बाय मी डोरेमोन २ का खुलासा किया गया। रयुइची यागी और तकाषि यामज़ाकि निर्देशकों के तौर पर लौटेंगे, और यमाज़ाकि फिर स्क्रिप्ट लिखेंगे। यह ज़्यादातर २००० डोरेमोन शॉर्ट-फिल्म ग्रांडमाज़ मेमोरीज़ पर आधारित होगा। इसे असल में ७ अगस्त, २०२० को प्रसारित किया जाने वाला था, पर कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। इसका नया प्रसारण-तारीख है २० नवम्बर, २०२०। इसे जापान में तोहो द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

सन्दर्भ

बाहरी लिंक

Tags:

स्टैंड बाय मी डोरेमोन कहानीस्टैंड बाय मी डोरेमोन उत्पादनस्टैंड बाय मी डोरेमोन कास्टस्टैंड बाय मी डोरेमोन गीतस्टैंड बाय मी डोरेमोन कार्यों का मूल्यांकनस्टैंड बाय मी डोरेमोन संबंधित उत्पादस्टैंड बाय मी डोरेमोन सीक्वलस्टैंड बाय मी डोरेमोन सन्दर्भस्टैंड बाय मी डोरेमोन बाहरी लिंकस्टैंड बाय मी डोरेमोन

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भूल भुलैया (2007 फ़िल्म)अक्षय कुमारकुछ कुछ होता हैकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलपलाशवैष्णो देवीइस्लाम के पैग़म्बरअफ़ीमबाड़मेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअक्षय तृतीयाजयशंकर प्रसादसैम मानेकशॉअन्य पिछड़ा वर्गप्रेमानंद महाराजबवासीरसपना चौधरीकाजल अग्रवालहिमालयकरीना कपूरभारतीय संसदरामदेवझारखण्डखेलजीमेलभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणराज्य सभाराजनीतिराजीव गांधीसर्वनामसुमित्रानन्दन पन्तहृदयमधुभारतमहाभारत की संक्षिप्त कथाजय शाहकंगना राणावतक़ुतुब मीनारअशोक महतो गिरोहअनुपमा (2020 धारावाहिक)सनातन धर्म के संस्कारलिंग (व्याकरण)जवान (फ़िल्म)किसी का भाई किसी की जानमौसमअष्टांग योगफ्लिपकार्टराशियाँईसाई धर्मवृन्दावनतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाकेदारनाथ मन्दिरसंघ सूचीभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का उच्चतम न्यायालयगेहूँचंद्रयान-3यज्ञोपवीत1857 के भारतीय विद्रोह के कारणआकाश अम्बानीभारतीय वैज्ञानिकों की सूचीकल्पना चावलाओम नमो भगवते वासुदेवायगुरु गोबिन्द सिंहप्लासी का पहला युद्धपर्यावरणधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीकहानी घर घर कीआवर्त सारणीममता बनर्जीहनु मानतेन्दुआरामदेव पीरछठ पूजाभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीहनुमान मंदिर, कनॉट प्लेसअक्षरधाम मंदिर, दिल्लीदिल सेभाखड़ा नांगल परियोजनानाम🡆 More