लॉस एंजेलिस

लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को एंजीलियंस कहकर संबोधित किया जाता है।

लॉस एंजेलिस
शहर
City of Los Angeles
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
ऊपर से घड़ी की दिशा में: डाउनटाउन लॉस एंजेलिस, ग्रिफ़िथ बेधशाला, सिटी हॉल, वेनिस बीच, लॉस एंजेलिस अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थीम बिल्डिंग, विंसेंट थॉमस ब्रिज, और हॉलीवुड चिह्न
लॉस एंजेलिस का झंडा
ध्वज
लॉस एंजेलिस का आधिकारिक सील
सील
उपनाम: L.A., City of Angels, विश्व का मनोरंजन राजधानी, La-la-land, Tinseltown
लॉस एंजेलिस is located in कैलिफ़ोर्निया
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
कैलिफ़ोर्निया में स्थान
लॉस एंजेलिस is located in संयुक्त राज्य अमेरिका
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
संयुक्त राज्य में स्थान
लॉस एंजेलिस is located in उत्तर अमेरिका
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
उत्तर अमेरिका में स्थान
निर्देशांक: 34°03′N 118°15′W / 34.050°N 118.250°W / 34.050; -118.250 118°15′W / 34.050°N 118.250°W / 34.050; -118.250
राष्ट्रलॉस एंजेलिस संयुक्त राज्य
राज्यकैलिफ़ोर्निया
काउंटीलॉस एंजेलिस लॉस एंजेलिस
क्षेत्रदक्षिण कैलिफ़ोर्निया
CSAलॉस एंजेलिस-लॉन्ग बीच
MSAलॉस एंजेलिस-लॉन्ग बीच-ऐनाहीम
पूएबलो4 सितंबर 1781
नगर अधिकार23 मई 1835
निगमित4 अप्रैल 1850
नाम स्रोत"Our Lady, Queen of the Angels"
शासन
 • प्रणालीमहापौर-सभा-समिति
 • सभालॉस एंजेलिस नगर सभा
 • महापौरएरिक गारसेटी (D)
 • नगर अटॉर्नीमाइक फूअर (D)
 • नगर नियंत्रकरॉन गैल्पेरिन (D)
क्षेत्र1302.06 किमी2 (502.73 वर्गमील)
 • थल1214.63 किमी2 (468.97 वर्गमील)
 • जल87.43 किमी2 (33.76 वर्गमील)
 • नगरीय4,496.3 किमी2 (1736.02 वर्गमील)
 • महानगर12562 किमी2 (4,850 वर्गमील)
ऊँचाई93 मी (305 फीट)
अधिकतम उच्चता1,547 मी (5074 फीट)
निम्नतम उच्चता0 मी (0 फीट)
जनसंख्या (2010)
 • कुल37,92,621
 • अनुमान (2019)39,79,576
 • दर्जाप्रथम, कैलिफ़ोर्निया
द्वितीय, संयुक्त राज्य
 • घनत्व3276.37 किमी2 (8485.74 वर्गमील)
 • महानगर12,150,996
 • महानगर13,131,431 (U.S.: द्वितीय)
 • CSA18,679,763 (U.S.: द्वितीय)
वासीनामलॉस एंजेलीनो, एंजेलीनो
समय मण्डलपैसिफ़िक (यूटीसी−08:00)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)PDT (यूटीसी−07:00)
ZIP कोड
क्षेत्र कोड213/323, 310/424, 747/818
GNIS ID1662328, 2410877
वेबसाइटlacity.gov विकिडाटा पर सम्पादित करें

लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ।

आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है।

इतिहास

लॉस एंजेल्स तटीय क्षेत्र सबसे पहले हजारो वर्ष पूर्व तोंगवा एवं चुमाश (मूल अमरीकियों की प्रजातियाँ) लोगों से आबाद हुआ था। यहां पहुंचने वाला पहला यूरोपीय १५४२ में आनेवाला पुर्तगाली खोजी नाविक ह्वान रोड्रिग्स कैबरिलो, था जिसने इसे स्पेन साम्राज्य के लिए देवताओं का शहर घोषित किया; हालाँकि उन्होंने यहाँ कोई बस्ती नहीं बसाई। उसके बाद यहां का बाहरी दुनिया से संपर्क दूसरी बार २२७ साल बाद तब हुआ जब गैस्पर दि पोर्ताला, एवं ह्वान क्रेस्पी नाम के फ्रांस के दो इसाई मिशनरी २ अगस्त १७६९ को यहां पहुंचे। क्रेस्पी को ही पहले पहल इस क्षेत्र को बसाने की बात सूझी।

भूगोल

तलरूप

लास एंजेल्स की स्थालाकृति काफी विषम है, इसका कुल क्षेत्रफल लगभग ४९८.३ वर्गमील (१,२९०.६ किमी²), जिसमे ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ किमी²) स्थल एवं २९.२ वर्गमील (७५.७ किमी²) जलीय हिस्सा है। इस लिहाज से क्षेत्रफल के अनुसार यह संयुक्त राज्य अमरीका का चौदहवां सबसे बडा शहर है। यह शहर उत्तर से दक्षिण तक 44 मील (71 कि.मी.) के क्षेत्र में फैला हुआ है और पश्चिम से पूर्व तक 29 मील (47 कि.मी.) के क्षेत्र में। शहर की सीमा 342 मील (550 कि.मी.) की है। यह संयुक्त राज्य का एकमात्र प्रमुख नगर है जो किसी पर्वत द्वारा दो हिस्सों में बँटा हुआ है।


लॉस एंजेलिस का सबसे ऊँचा स्थाल है माउंट लूकेंस, जिसे सिस्टर एल्सी पीक भी कहा जाता है। यह पूर्वोत्तरी सैन फरनांडो घाटी में स्थित है और इसकी अधिकतम ऊँचाई है 5,080 फीट (1,548 मीटर)। शहर की मुख्य नदी है लॉस एंजेलिस नदी, जो कैनोगा उद्यान से शुरू होती है और ऋतुओं के अनुसार बहती है। इस नदी के दोनों तटों पर कॉनक्रीट लगी हुई है क्योंकि यह प्रशांत महासागर से मिलने से पहले पास के वर्नन शहर से भी गुज़रती है।

भूगर्भ

लॉस एंजेलिस में काफी भूकंप आते हैं क्योंकि यह प्रशांत अग्नि वृत्त में स्थित है। इस भूगर्भिक अस्थिरता की वजह से ज़मीन के ऊपर और नीचे, दोनों जगहों पर कई दोष लाइन मौजूद हैं जिनकी वजह से यहाँ हर साल करीब 10,000 भूकंप आते हैं। कुछ मुख्य दोष लाइनों में से एक है सैन एंड्रियास दोष। यह प्रशांत प्लेट और और उत्तर अमेरिकी प्लेट के बीच स्थित है और ऐसा माना जाता है कि दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के अगले बड़े भूकंप का स्रोत यही होगा। लॉस एंजेलिस क्षेत्र में आए कुछ मुख्य भूकंप हैं 1994 नॉर्थब्रिज भूकंप, 1987 का सैन फर्नांडो भूकंप और 1993 का लॉन्ग बीच भूकंप। खैर कुछ भूकंपों को छोड़कर सभी की गंभीरता कम ही होती है और उन्हें महसूस करना मुश्किल है। शहर के कुछ हिस्सों में प्रशांत महासागर से आने वाली सुनामियों से हानि पहुँचने की संभावना भी है; 1960 के वाल्डिविया भूकंप में बंदरगाह को सुनामी की वजह से हानि पहुँची थी।

जलवायु

यह शहर एक भूमध्य जलवायु अथवा सूखा-ग्रीष्म उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है जहाँ वर्षण वाले शीत ऋतु और गर्म ग्रीष्म आते हैं। दक्षिणी गर्म हवाएँ पर्वतों के प्रभाव को काफी हद तक घटाते हैं और शहर को एक उष्ण मौसम प्रदान करते हैं। औसत वार्षिक तापमान है 18.86 °C (करीब 66 °F),जो सिडनी या केप टाउन जैसी जगहों से काफी कम है। प्रशांत महासागर से हवाएँ लॉस एंजेलिस क्षेत्र को ग्रीष्म काल में ठंडे रखते हैं, और शीत काल में और भी अंदर के जगहों को गर्म रखते हैं। ग्रीष्मकाल में अंदर के इलाकों का तापमान तट पर बसे इलाकों से करीब 18 °F (10 °C) ज़्यादा हो सकता है। कुछ समुद्र तटीय "उप-जलवायुओं" में तापमान कभी 0 °C से नीचे नहीं जाता।


ग्रीष्म में तापमान 90 °F (32 °C), से भी ऊपर जा सकता है मगर डाउनटाउन में दिन के समय का औसत तापमान है 82 °F (27 °C), जो रात में 63 °F (17 °C) तक जा सकता है। शीत काल में दिन का अधिकतम तापमान होता है 65 °F (18 °C), और रात का सबसे कम 48 °F (10 °C); इस ऋतु के दौरान साधारणतः बारिश होती है। सबसे गर्म मास है अगस्त, जिसके बाद है जुलाई और फिर सितंबर। यह समुद्र के प्रभाव तथा 34° के अपने अक्षांश में स्थित होने का अंजाम है।

जनवरी में औसत तापमान है 57 °F (13 °C) और अगस्त में 73 °F (22 °C)। शहर की सीमाओं में नापा गया सबसे अधिक तापमान है था 119.0 °F (48.33 °C) जिसे 22 जुलाई 2006 को वुडलैंड हिल्स में नापा गया था; सबसे कम नापा गया तापमान था 18.0 °F (−7.8 °C) जिसे 1989 में कैनोगा उद्यान में नापा गया था। डाउनटाउन लॉस एंजेलिस में नापा गया सबसे अधिक तापमान था 112.0 °F (44.4 °C) जिसे 26 जून 1990 में नापा गया था, और सबसे कम तापमान था 28.0 °F (−2.0 °C) जिसे 4 जनवरी 1949 में नापा गया था।

वर्षा आप तौर पर शीत और वसंत ऋतुओं में होती है (फरवरी में सबसे ज़्यादा), और वार्षिक वर्षणों में काफ़ी अंतर भी होता है। लॉस एंजेलिस को वार्षिक रूप से 15 इंच (385 mm) की वर्षण प्राप्त होती है। बवंडरों की सूचनाएँ भी दी जाती हैं, हालाँकि ये डाउनटाउन में काफ़ी कम ही होता है; मगर तटों पर कभी कभी तेज़ तूफ़ानों में बवंडर देखने को मिलते हैं। नगर क्षेत्र में बर्फ शायद ही कभी पड़ी है, मगर शहर के अंदर के पहाड़ी इलाकों में सामान्यतः हर वर्ष बर्फ पड़ती है। डाउनटाउन लॉस एंजेलिस में पड़ी सबसे ज़्यादा बर्फ थी 15 जनवरी 1932 को 2.0 इंच (5 से.मी.)।

वनस्पति

लॉस एंजेलिस क्षेत्र में बहुत से स्थानीय पेड़ों की प्रजातियाँ हैं क्योंकि यहाँ के परिदृश्य में भी काफी विविधता नज़र आती है, जिसमें बीच, वेटलैंड, और पर्वत शामिल हैं। सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला वानस्पतिक वातावरण है तयीस झाड़ियाँ। कुछ स्थानीय पौधे हैं कैलिफ़ोर्निया पॉपी, मैटिलिजा पॉपी, टोयोन, कोस्ट लाइव ओक और विशाल जंगली राइ घाँस। लॉस एंजेलिस सूरजमुखी जैसे कई स्थानीय प्रजातियाँ इतने दुर्लभ हो गए हैं कि कुछ को खतरे में में घोषित कर दिया गया है। लॉस एंजेलिस का आधिकारिक पेड़ है उष्णकटिबंधीय कोरल पेड़ और आधिकारिक पक्षी है स्ट्रेलित्ज़िया रेजिना, हालाँकि ये यहाँ के स्थानीय प्रजातियाँ नहीं हैं।

पारिस्थितिक मुद्दे

भूगोल, वाहनों पर अधिक निर्भरता, तथा लॉस एंजेलिस/लॉन्ग बीच बंदरगाह कॉम्प्लेक्स शहर में धुआँसे के रूप में प्रदूषण देखने को मिलता है। लॉस एंजेलिस घाटी और सैन फर्नांडो घाटी में रास्तों के वाहनों, हवाई जहाज़ों, ट्रेन, परिवहन, उत्पादन आदि स्रोत से आए से निकले धुएँ के रूप में प्रदूषण का प्रभाव साफ़ नज़र आता है। धुआँसे में घिरे रहने वाले दूसरे शहर धुआँसे को हटाने के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं मगर लॉस एंजेलिस के मामले में ऐसा नहीं होता; यहाँ हर वर्ष सिर्फ 15 इंच (381 मि.मी.) वर्षण प्राप्त होती है। प्रदूषण लगातार कई दिनों तक बाारिश न होने पर इकट्ठा होती है। लॉस एंजेलिस और दूसरे मुख्य शहरों में हवा की बुरी गुणवत्ता की वजह से राष्ट्रीय पार्यावारणिक विधान को पास किया गया जिसमें क्लीन एयर ऐक्ट भी शामिल है। हाल ही में कैलिफ़ोर्निया ने कम धुआँ छोड़ने वाले वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदूषण को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया है।

इस वजह से हाल के वर्षों में प्रदूषण में थोड़ी सी कमी नज़र आई है। 1970 युग में करीब 100 स्तर 1 धुआँसा सूचनाएँ आई थी और इस नई सहस्राब्दी में करीब शून्य के बराबर। सुधार के बावजूद 2006 के अमेरिकी लंग संगठन ने इस शहर को देश में सबसे प्रदूषित घोषित किया और कहा कि यहाँ पूरे वर्ष प्रदूषण छाई रहती है। साथ में भूजल को गैस स्टेशनों तथा रॉकेट ईंधन से पर्क्लोरेट से हानि पहुँचती है। जहाँ प्रदूषण एक मुख्य समस्या है, शहर वातावरण और पानी की स्थितियों को सुधारने के लिए कठोर कदम उठा रही है।

इन्हें भी देखें

  • ग्रेटर लॉस एंजेल्स
  • लॉस एंजेल्स रेलवे

संबंधित शहरें

लॉस एंजेलिस के 25 बहन शहरें हैं जिन्हें शामिल होने के दिनांक के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है:

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

आधिकारिक जालस्थल

मीडिया

तस्वीरें

Tags:

लॉस एंजेलिस इतिहासलॉस एंजेलिस भूगोललॉस एंजेलिस इन्हें भी देखेंलॉस एंजेलिस संबंधित शहरेंलॉस एंजेलिस सन्दर्भलॉस एंजेलिस बाहरी कड़ियाँलॉस एंजेलिसअमरीकाकाउंटीकैलिफोर्निया

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सिद्धू मूसे वालासंविधानविद्युतभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीभारतीय संविधान का इतिहासनेहरू–गांधी परिवारभारत में धर्मरक्षाबन्धनशिरडी साईं बाबाभारत छोड़ो आन्दोलनमूल अधिकार (भारत)हिन्दू मन्दिर वास्तुकलाअमरनाथऐश्वर्या राय बच्चनफिलिस्तीन राज्यसविता आंबेडकरसहजनस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)वृष राशिहिन्दू वर्ण व्यवस्थाप्रधानमंत्री आवास योजनानई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रचेन्नई सुपर किंग्सभारत का प्रधानमन्त्रीराष्ट्रीय शिक्षा नीतिसमासभोजपुरी भाषाप्रकाश-संश्लेषणटाइटैनिकऔद्योगिक क्रांतिकरणी माता मन्दिर, बीकानेरमराठा साम्राज्यहिमालयआल्हाआयतुल कुर्सीजन गण मनछंदभारत की पंचवर्षीय योजनाएँहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसुभद्रा कुमारी चौहाननारीवादराजस्थान रॉयल्सनेतृत्वदशरथबृहस्पति (ग्रह)महाराष्ट्रभूपेश बघेलभारत के राष्ट्रपतिश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रमुकेश कुमारविद्यापतिरंग दे बसंतीइन्दिरा गांधीगोरखनाथअरस्तुमकर राशिजेक फ्रेजर-मैकगर्कसत्य नारायण व्रत कथाभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हजानवर (1999 फ़िल्म)प्रथम विश्व युद्धसरस्वती वंदना मंत्रराधासंधि (व्याकरण)गोगाजीगूगलभारत का इतिहाससुभाष चन्द्र बोसभारतीय क्रिकेट टीमभारतीय रिज़र्व बैंकमीणाहिन्दी भाषा का इतिहासविज्ञानपृथ्वीराज चौहानदीपिका पादुकोणलोक प्रशासनगुदा मैथुनभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन🡆 More