एस्वातीनी

एस्वातीनी, बीआईएस 2018 स्वाज़ीलैण्ड, आधिकारिक नाम एस्वातीनी साम्राज्य (अंग्रेज़ी: Kingdom of Eswatini), दक्षिणी अफ्रीका में स्थित एक सम्प्रभु देश है। पूर्व की ओर मोजाम्बिक, व उत्तर, पश्चिम तथा दक्षिण की ओर दक्षिण अफ्रीका इस स्थल-रुद्ध देश के पड़ोसी हैं।

एस्वातीनी की राजशाही
Kingdom of Eswatini

Umbuso weSwatini
एस्वातीनी एस्वातीनी
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: "Siyinqaba"(SiSwati)
"We are a fortress"

"We are a mystery/riddle" "We hide ourselves away"
राष्ट्रगान: Nkulunkulu Mnikati wetibusiso temaSwati
एस्वातीनी
अवस्थिति: स्वाजीलैंड
एस्वातीनी
अवस्थिति: स्वाजीलैंड
राजधानीलोबाम्बा (शाही और संवैधानिक)
बाबाने (प्रशासनिक)
26°19′S 31°8′E / 26.317°S 31.133°E / -26.317; 31.133
सबसे बड़ा नगर बाबाने
राजभाषा(एँ) अंग्रेजी, स्वाज़ी
निवासी स्वाज़ी
सरकार पूर्ण राजशाही
 -  राजा स्वाती तृतीय
 -  इंडलोवूकाजी रानी तोम्बी
 -  प्रधानमंत्री बारनाबास सीबूसीसो लामीनी
स्वतंत्रता
 -  यूनाइटेड किंगडम से 6 सितंबर 1968 
क्षेत्रफल
 -  कुल 17,364 km2 (157 वां)
 -  जल (%) 0.9
जनसंख्या
 -  2020 जनगणना 1,160,000 (155th)
 -  2017 जनगणना 1,093,238
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2015 प्राक्कलन
 -  कुल $8.859 बिलियन
 -  प्रति व्यक्ति $7,917
मानव विकास सूचकांक (2013)Steady 0.611
मध्यम · 138वाँ
मुद्रा लीलांगिनी (SZL)
समय मण्डल (यू॰टी॰सी॰+2)
यातायात चालन दिशा left (बाएँ)
दूरभाष कूट 268
इंटरनेट टीएलडी .sz
Estimates for this country explicitly take into account the effects of excess mortality due to AIDS; this can result in lower life expectancy, higher infant mortality and death rates, lower population and growth rates, and changes in the distribution of population by age and sex than would otherwise be expected.

एस्वातीनी अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक है — इसकी अधिकतम लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) 200 कि॰मी॰ व अधिकतम चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) 130 कि॰मी॰ है। छोटे आकार के बावजूद इस देश की जलवायु व स्थलाकृति विविध है — कहीं शीतल व पर्वतमय पठार, तो कहीं उष्ण व शुष्क मैदान | जनसंख्या मुख्यतः नृजातीय स्वाज़ियों की है, जिनकी मातृभाषा स्वाज़ी है। उन्होंने इस साम्राज्य की स्थापना ग्वाने तृतीय के नेतृत्व में अट्ठारहवीं शताब्दी के मध्य में की; वर्तमान सीमाओं का निर्धारण वर्ष 1881 में किया गया। 1903 से 1967 तक स्वाज़ीलैण्ड एक ब्रितानी संरक्षित राज्य था। 6 सितम्बर 1968 को इस देश ने पुनः स्वतंत्रता प्राप्त की।

एस्वातीनी एक पूर्ण राज-तंत्र है, जिसके वर्तमान शासक राजा म्स्वाति तृतीय हैं। वे राष्ट्राध्यक्ष भी हैं, तथा देश के प्रधानमन्त्री सहित संसद के दोनों सदनों के कई प्रतिनिधियों की नियुक्ति भी करते हैं। संसद के निचले सदन में बहुमत निर्धारित करने के लिए हर 5 वर्षों में चुनाव आयोजित होते हैं। देश का वर्तमान संविधान 2005 में अपनाया गया।

एस्वातीनी एक लघु अर्थव्यवस्था का विकासशील देश है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 7917 डॉलर होने के कारण, एस्वातीनी को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निम्नतर-मध्यम आय वाले देश के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस देश का मुख्य स्थानीय व्यापारिक साझेदार दक्षिण अफ्रीका है। एस्वातीनी की मुद्रा, लीलांगिनी, दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा रैंड के अनुसार आंकी जाती है। इसके प्रमुख ग़ैर-अफ़्रीकी व्यापारिक साझेदार संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूरोपीय संघ हैं। देश के रोज़गार का अधिकांश भाग कृषि एवं विनिर्माण के क्षेत्रों से आता है। एस्वातीनी दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय, अफ्रीकी संघ तथा राष्ट्रमण्डल देशों का सदस्य है।

स्वाज़ी आबादी घोर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है— एड्स और तपेदिक जैसी बीमारियाँ गंभीर चुनौतियाँ हैं। वर्ष 2013 के प्राक्कलन अनुसार एस्वातीनी में अनुमानित जीवन प्रत्याशा 50 साल है। एस्वातीनी की जनता काफी युवा है; आबादी की मध्यिका आयु 20.5 वर्ष है तथा जनसंख्या का 37.4 प्रतिशत 14 वर्ष या उससे काम आयु का है।

एस्वातीनी अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। अगस्त/सितम्बर में आयोजित उम्हलांगा समारोह, और दिसंबर/जनवरी में आयोजित इंक्वाला राजकीय संस्कार, राष्ट्र के सबसे महत्त्वपूर्ण समारोह हैं।

एस्वातीनी

सन्दर्भ

Tags:

दक्षिण अफ़्रीकादक्षिणी अफ्रीकामोज़ाम्बीकस्थल-रुद्ध देश

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ज्योतिष एवं योनिफलभारतीय दण्ड संहितासंयुक्त राष्ट्रभूपेश बघेलउत्तर प्रदेश के ज़िलेफिरोज़ गांधीपृथ्वी का वायुमण्डलपुनर्जागरणविशेषणक़ुरआनकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डजाटवभजन लाल शर्मासमासहरिशंकर परसाईसिकंदरपवन सिंहनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रसूर्यकुमार यादवसिद्धू मूसे वालाबारहखड़ीशब्दउत्तर प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2019काशी विश्वनाथ मन्दिरकरीना कपूरभारत की आधिकारिक भाषाएँसंयुक्त व्यंजनसंस्कृत भाषाभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलविटामिन बी१२आदमअसदुद्दीन ओवैसीशाह जहाँस्वास्थ्यअकबरबिहारमैं हूँ नासनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)किरोड़ी लाल मीणाबुद्धिअरावलीस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)भारतीय प्रशासनिक सेवाफ़्रान्सीसी क्रान्तिविश्व के सभी देशप्लासी का पहला युद्धभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हस्वस्तिवाचनबड़े मियाँ छोटे मियाँमहुआमहावीर जन्म कल्याणकक्रिकबज़भारत के राजनीतिक दलों की सूचीविवाह (2006 फ़िल्म)छठ पूजाबृहस्पति (ग्रह)इलेक्टॉरल बॉन्ड या चुनावी बॉन्डअलंकार (साहित्य)चिकशुलूब क्रेटरपार्वतीभारत की राजनीतिप्राणायामदशरथ माँझीभारतीय अर्थव्यवस्थावाराणसीहृदयउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरमैहरभारत में इस्लामयुगभारतीय रेलधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीपल्लवनओशो🡆 More