स्पेनी भाषा (español (info) एस्पान्योल् या castellano (info)) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेण्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, ऐल् सैल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि।
स्पेनी | ||
---|---|---|
español, castellano | ||
उच्चारण | [espaˈɲol], [kasteˈʎano] | |
बोली जाती है | अर्जेण्टीना, ईक्वाडोर, उरुग्वे, एल सैलवाडोर, क्यूबा, कोलम्बिया, कोस्टा रिका, गुआटेमाला, चिली, डोमिनिकन गणराज्य, निकारागुआ, पनामा, परागुए, पेरू, बोलीविया, मेक्सिको, फ़िलीपीन्स,वेनेजुएला, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, हौण्डुरस | |
कुल बोलने वाले | ३०-४० करोड़ (मातृभाषा) १५-२५ करोड़ (द्वितीय भाषा) | |
भाषा परिवार | हिन्द-यूरोपीय
| |
आधिकारिक स्तर | ||
आधिकारिक भाषा घोषित | ९ + उपरोक्त सभी देशों के अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ, अफ्रीकी संघ, अमेरिकी-राज्यों का सङ्गठन, ओर्गनाईजे़शन ओफ आईबेरो-अमेरिकन स्टेट्स, लैटिन संघ, कैरिकौम, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, अण्टार्कटिक सङ्घ | |
नियामक | कोई आधिकारिक नियमन नहीं | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | es | |
ISO 639-2 | spa | |
ISO 639-3 | spa | |
इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। अगर आपके ब्राउज़र में इसकी सुविधा नहीं है, तो इसके अक्षर ग़लत प्रदर्शित हो सकते हैं। और जानकारी... |
दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।
स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।
अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है।
स्पेन और स्पेनी बोलने वाले दुनिया के कुछ अन्य भागों में, स्पेनिश, केस्टेलियन और एस्पान्योल के रूप में भी जानी जाती है।
स्पेनी भाषा अशिष्ट लैटिन (बोलचाल की लातिन भाषा), से विकसित हुई है, जो औबेरियन प्रायद्वीप में रोम के लोगों द्वारा 210 BC में लाई गई थी। 10 स्पेनिश का लिखित मानक 13 वीं सदी में, टोलेडो में विकसित किया गया था। 1492 में, एलियो एंटोनियो दे नेब्रिजा द्वारा, सालामान्का में लिखी, Gramática de la lengua castellana, एक आधुनिक यूरोपीय भाषा के लिए लिखी गई पहली व्याकरण की पुस्तक थी। सोलहवीं सदी के बाद से, यह भाषा अमेरिका और स्पेनिश ईस्ट इंडीज को ले जाई गई थी।
स्पेनी | — | देवनागरी |
---|---|---|
A | आ | |
B | ब् | |
C | ||
C+a | का | |
C+e | से | |
C+i | सि (‘सी’ जब बलाघात पड़ता हो) | |
C+o | को | |
C+u | कु (‘कू’ जब बलाघात पड़ता हो) | |
D | द् | |
E | ए | |
F | फ् | |
G | ||
G+a | गा | |
G+e | ख़े (सरलता के लिए ‘खे’)* | |
G+i | ख़ि (सरलता के लिए ‘खि’) (‘ख़ी’ (खी) जब बलाघात पड़ता हो) | |
G+ui | गि (‘गी’ जब बलाघात पड़ता हो) | |
G+ue | गे | |
G+o | गो | |
G+u | गु (‘गू’ जब बलाघात पड़ता हो) | |
H | अनुच्चरित | |
I | इ (‘ई’ जब बलाघात पड़ता हो) | |
J | ख् | |
K | स्पेनी में यह वर्ण विद्यमान नहीं है। | |
L | ल् | |
LI | ल्य | |
M | म् | |
N | न् | |
Ñ | न्य | |
O | ओ | |
P | प् | |
Q | ||
Que | के | |
Qui | कि (‘की’ जब बलाघात पड़ता हो) | |
R | र् | |
Rr | र्र | |
S | स् | |
T | त् | |
U | उ (‘ऊ’ जब बलाघात पड़ता हो) | |
V | व् | |
W | स्पेनी में यह वर्ण विद्यमान नहीं है। | |
X | स् उदाहरण : explicar एस्प्लिकार् क्स उदाहरण : examinar एक्सामिनार् | |
Y | य् उदाहरण : yo यो ई | |
Z | स् |
स्रोत : भारत-सरकार का स्पेनी-हिन्दी शब्दकोश
स्पेनिश स्पेन की एक आधिकारिक भाषा है। यह जिब्राल्टर में व्यापक रूप से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह अंडोरा में आमतौर से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा कैटलन है।
लातिन अमेरिका अधिकांश स्पेनिश बोलने वाले लोग लातिन अमेरिका में हैं। मेक्सिको में स्पेनिश के सबसे अधिक देशीय व्यक्ता हैं। स्पेनिश अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वेडोर, एल साल्वाडोर, ग्वातेमाला, होंडुरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पैराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेज़ुएला की वास्तविक या विधि सम्मत भाषा है।
यूनाइटेड स्टेट्स 2006 सेन्सस के अनुसार, अमेरिका की जनसँख्या में 4.43 करोड़ लोग हिस्पैनिक या लैटिन अमेरिकन मूल के थे। 5 साल की उम्र के ऊपर वाली जनसँख्या में से 3.83 करोड़ (13 प्रतिशत) लोग घर पे स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश अब तक की सबसे व्यापक रूप से सिखाई जानी वाली दूसरी भाषा है। मेक्सिको के बाद, अब अमेरिका विश्व का दूसरा सबसे अधिक स्पेनिश बोलने वाला देश बन गया है।
अफ्रीका में, स्पेनिश, इक्वेटोरियल गिनी में आधिकारिक है। स्पेनिश अफ्रीकी संघ की भी एक आधिकारिक भाषा है।
एशिया प्रशांत
1565 में स्पेनिश शासन की शुरुआत से 1973 में एक संवैधानिक परिवर्तन होने तक, फिलीपींस में, स्पेनिश एक आधिकारक भाषा थी।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article स्पेनी भाषा, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.