स्पेनी भाषा: रोमांस भाषा

स्पेनी भाषा (español (info) एस्पान्योल् या castellano (info)) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेण्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, ऐल् सैल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि।

स्पेनी
español, castellano
उच्चारण [espaˈɲol], [kasteˈʎano]
बोली जाती है अर्जेण्टीना, ईक्वाडोर, उरुग्वे, एल सैलवाडोर, क्यूबा, कोलम्बिया, कोस्टा रिका, गुआटेमाला, चिली, डोमिनिकन गणराज्य, निकारागुआ, पनामा, परागुए, पेरू, बोलीविया, मेक्सिको, फ़िलीपीन्स,वेनेजुएला, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, हौण्डुरस
कुल बोलने वाले ३०-४० करोड़ (मातृभाषा)

१५-२५ करोड़ (द्वितीय भाषा)

भाषा परिवार हिन्द-यूरोपीय
  • इटैलिक
    • रोमांस
      • इटालो-पश्चिमी
        • गैरो-ईबेरियन
          • ईबैरो-रोमांस
            • पश्चिमी ईबैरियाई
              • स्पेनी
आधिकारिक स्तर
आधिकारिक भाषा घोषित
नियामक कोई आधिकारिक नियमन नहीं
भाषा कूट
ISO 639-1 es
ISO 639-2 spa
ISO 639-3 spa
स्पेनी भाषा: नाम, इतिहास, स्पेनी लिपि
लाल - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। नीला - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह-आधिकारिक भाषा। हल्का लाल - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और जनपदों में स्पेनी आधिकारिक भाषा।

दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।

स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है।

नाम

स्पेन और स्पेनी बोलने वाले दुनिया के कुछ अन्य भागों में, स्पेनिश, केस्टेलियन और एस्पान्योल के रूप में भी जानी जाती है।


इतिहास

स्पेनी भाषा अशिष्ट लैटिन (बोलचाल की लातिन भाषा), से विकसित हुई है, जो औबेरियन प्रायद्वीप में रोम के लोगों द्वारा 210 BC में लाई गई थी। 10 स्पेनिश का लिखित मानक 13 वीं सदी में, टोलेडो में विकसित किया गया था। 1492 में, एलियो एंटोनियो दे नेब्रिजा द्वारा, सालामान्का में लिखी, Gramática de la lengua castellana, एक आधुनिक यूरोपीय भाषा के लिए लिखी गई पहली व्याकरण की पुस्तक थी। सोलहवीं सदी के बाद से, यह भाषा अमेरिका और स्पेनिश ईस्ट इंडीज को ले जाई गई थी।

स्पेनी लिपि

स्पेनी लिपि — देवनागरी लिप्यन्तरण
स्पेनी देवनागरी
A
B ब्
C
C+a का
C+e से
C+i सि
(‘सी’ जब बलाघात पड़ता हो)
C+o को
C+u कु
(‘कू’ जब बलाघात पड़ता हो)
D द्
E
F फ्
G
G+a गा
G+e ख़े
(सरलता के लिए ‘खे’)*
G+i ख़ि
(सरलता के लिए ‘खि’)
(‘ख़ी’ (खी) जब बलाघात पड़ता हो)
G+ui गि
(‘गी’ जब बलाघात पड़ता हो)
G+ue गे
G+o गो
G+u गु
(‘गू’ जब बलाघात पड़ता हो)
H अनुच्चरित
I
(‘ई’ जब बलाघात पड़ता हो)
J ख्
K स्पेनी में यह वर्ण विद्यमान नहीं है।
L ल्
LI ल्य
M म्
N न्
Ñ न्य
O
P प्
Q
Que के
Qui कि
(‘की’ जब बलाघात पड़ता हो)
R र्
Rr र्र
S स्
T त्
U
(‘ऊ’ जब बलाघात पड़ता हो)
V व्
W स्पेनी में यह वर्ण विद्यमान नहीं है।
X स्
उदाहरण : explicar एस्प्लिकार्
क्स
उदाहरण : examinar एक्सामिनार्
Y य्
उदाहरण : yo यो


उदाहरण : Ley लेइ

Z स्

स्रोत  : भारत-सरकार का स्पेनी-हिन्दी शब्दकोश

भौगोलिक वितरण

यूरोप

स्पेनिश स्पेन की एक आधिकारिक भाषा है। यह जिब्राल्टर में व्यापक रूप से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह अंडोरा में आमतौर से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा कैटलन है।


अमेरिका

लातिन अमेरिका अधिकांश स्पेनिश बोलने वाले लोग लातिन अमेरिका में हैं। मेक्सिको में स्पेनिश के सबसे अधिक देशीय व्यक्ता हैं। स्पेनिश अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वेडोर, एल साल्वाडोर, ग्वातेमाला, होंडुरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पैराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेज़ुएला की वास्तविक या विधि सम्मत भाषा है।

यूनाइटेड स्टेट्‍स 2006 सेन्सस के अनुसार, अमेरिका की जनसँख्या में 4.43 करोड़ लोग हिस्पैनिक या लैटिन अमेरिकन मूल के थे। 5 साल की उम्र के ऊपर वाली जनसँख्या में से 3.83 करोड़ (13 प्रतिशत) लोग घर पे स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश अब तक की सबसे व्यापक रूप से सिखाई जानी वाली दूसरी भाषा है। मेक्सिको के बाद, अब अमेरिका विश्व का दूसरा सबसे अधिक स्पेनिश बोलने वाला देश बन गया है।


अफ़्रीका

अफ्रीका में, स्पेनिश, इक्वेटोरियल गिनी में आधिकारिक है। स्पेनिश अफ्रीकी संघ की भी एक आधिकारिक भाषा है।


एशिया प्रशांत

1565 में स्पेनिश शासन की शुरुआत से 1973 में एक संवैधानिक परिवर्तन होने तक, फिलीपींस में, स्पेनिश एक आधिकारक भाषा थी।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

स्पेनी भाषा नामस्पेनी भाषा इतिहासस्पेनी भाषा स्पेनी लिपिस्पेनी भाषा भौगोलिक वितरणस्पेनी भाषा इन्हें भी देखेंस्पेनी भाषा सन्दर्भस्पेनी भाषा बाहरी कड़ियाँस्पेनी भाषाEs castellano 001.oggEs-español.ogaअर्जेण्टीनाअल साल्वाडोरउरुग्वेकोस्ता रीकाक्यूबाचित्र:Es castellano 001.oggचित्र:Es-español.ogaचिलीपनामापेरूपैराग्वेबोलिवियामेक्सिकोवेनेज़ुएलास्पेनहिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

तेरे नामशुक्रमदारयोगभोजपुरी भाषादेवों के देव... महादेवक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीमारवाड़ीयोनिआपातकाल (भारत)रामचरितमानसकालिदासदमनफलों की सूचीदमन और दीवपश्चिम बंगालहर्षवर्धनपरामर्शभारत की भाषाएँआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०हैदराबादकेन्द्र-शासित प्रदेशआन्ध्र प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनजमुई लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरचम्पारण सत्याग्रहभारत की संस्कृतिजातिमुलायम सिंह यादवभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलबोरुसिया डॉर्टमुंडरूसभारत का भूगोलपवन सिंहइज़राइलवैश्वीकरणमार्क्सवादप्रेमचंदसिकंदरकरीना कपूरहनु मानजौनपुरमादरचोदशिव पुराणराजगीरविक्रम संवतकार्ल मार्क्सभागवत पुराणओम शांति ओमभारत का विभाजनजीमेलश्रीजाटवछत्तीसगढ़ के जिलेबाल वीरदांडी मार्चरासायनिक तत्वों की सूचीदुर्गा पूजानीतीश कुमारतारक मेहता का उल्टा चश्माभारतीय दर्शनलक्ष्मीमिया खलीफ़ामुखपृष्ठमहाराष्ट्रमिताली राजउधम सिंहधर्मो रक्षति रक्षितःममता बनर्जीखजुराहो स्मारक समूहभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीदशरथ माँझीशिव की आरतीभारतीय थलसेनायशस्वी जायसवालदैनिक जागरणबृहस्पति (ग्रह)जीण माता🡆 More