ऐल्कोहॉल (अंग्रेज़ी: Alcohol), कार्बनिक यौगिक से एक या एक से अधिक हाइड्रोजन परमाणु का प्रतिस्थापन एक या एक से अधिक -O-H समूह द्वारा कर दिया जाए तो बनने वाले यौगिक अल्कोहल कहलाते है। यौगिक मे उपस्थित -OH समूह की संख्या के आधार पर इसे चार भागो मे बाँटा गया है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "ऐल्कोहॉल" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
इस लेख में विकिपीडिया के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरने के लिए सफ़ाई की आवश्यकता है। कृपया इस लेख को सुधारने में यदि आप सहकार्य कर सकते है तो अवश्य करें। इसके संवाद पृष्ठ पर कुछ सलाह मिल सकती है। |
इसे तीन भागो मे बाँटा गया है :-
प्राथमिक ऐल्कोहॉल :- जब प्राथमिक कार्बन से हाइड्रोजन परमाणु का प्रतिस्थापन -OH समूह द्वारा कर दिया जाता है तो प्राथमिक अलकोहल बनता है। जैसे :- मेथेनॉल।
द्वितीयक ऐल्कोहॉल :- जब द्वितीयक कार्बन से हाइड्रोजन परमाणु का प्रतिस्थापन -OH समूह द्वारा कर दिया जाता है तो द्वितीयक अल्कोहल बनता है। जैसे :- 2-प्रोपेनॉल
तृतीयक ऐल्कोहॉल :- जब तृतीयक कार्बन से हाइड्रोजन परमाणु का प्रतिस्थापन -OH समूह द्वारा कर दिया जाता है तो तृतीयक अल्कोहल बनता है। जैसे :- मेथिल प्रोपेन 2-ऑल।
Methal---al---=methenol
ऐल्कोहॉल के निर्माण की कई विधियाँ है :-
एल्कीन के जलयोजन से:- जब एल्कीन पर जल की अभिक्रिया तनु H2SO4 की उपस्थिति में की जाती है तो अल्कोहल बनता है।
ग्रीन्यार अभिकर्मक से :- ग्रीन्यार अभिकर्मक पर जब ऑक्सीज़न की क्रिया की जाती है तो योगत्पाद बनता है, जिसका जल योजन करवाने पर अल्कोहल बनता है।
उद्योग में मेथिल एल्कोहल तथा एथिल एल्कोहल का प्रमुख स्थान है। कुछ समय पहले तक व्यापारिक मात्रा में मेथिल ऐल्कोहल केवल लकड़ी के शुष्क आसवन द्वारा ही प्राप्त किया जाता था। इस विधि में लकड़ी को लोहे के बड़े-बड़े बकयंत्रों (रिटॉर्टों) में, जिनमें शीतक लगे रहते हैं, हवा की अनुपस्थिति में ५००° सेंटीग्रेड पर गर्म करने से निम्नलिखित पदार्थ बनते हैं :
पाइरोलिगनस अम्ल में से अम्ल कैल्सियम ऐसिटेट के रूप में अलग कर लिया जाता है; अब जो द्रव बच रहता है उसमें से चूने की बरी द्वारा ऐसीटोन अलग कर लेते हैं। इस काष्ट स्पिरिट में शुद्ध मेथिल ऐल्कोहल ७० से ८०% तक होता है। इस विधि में व्यय अधिक तथा ऐल्कोहल की प्राप्ति कम होती है। अत: उद्योग के लिए ऐल्कोहल संश्लेषण विधि द्वारा तैयार करते हैं। पचास या इससे अधिक वायुमंडल दाब पर जल-गैस को किसी उपयुक्त उत्प्रेरक (ज़िंक आक्साइड+क्रोमियम आक्साइड; या ज़िंक आक्साइड+ताम्र आक्साइड) के साथ ४००° सें. पर गर्म करने से मेथिल ऐल्कोहल बनता है।
मेथिल ऐल्कोहल तीव्र विषैला पदार्थ है। अत: इसका मुख्यतम उपेयाग एथिल ऐल्कोहल को अपेय बनाने के लिए होता है। लाह और रेज़िन के लिए, जिनका उपयेग वार्निश तथा पॉलिश के उद्योग में होता है यह एक उपयुक्त विलेयक है। इसका आक्सीकरण करने से फार्मैलिल्डऐमाइन, कृत्रिम रंग, औषधि तथा सुगंधित पदार्थों के निर्माण में भी इसका अधिक उपयोग होता है।
रासायनिक सूत्र | IUPAC Name | प्रचलित नाम |
---|---|---|
Monohydric alcohols | ||
CH3OH | मेथेनॉल | Wood alcohol |
C2H5OH | एथनॉल | Alcohol |
C3H7OH | Isopropyl alcohol | Rubbing alcohol |
C4H9OH | Butyl alcohol | Butanol |
C5H11OH | Pentanol | Amyl alcohol |
C16H33OH | Hexadecan-1-ol | Cetyl alcohol |
Polyhydric alcohols | ||
C2H4(OH)2 | Ethane-1,2-diol | Ethylene glycol |
C3H6(OH)2 | Propane-1,2-diol | Propylene Glycol |
C3H5(OH)3 | Propane-1,2,3-triol | Glycerol |
C4H6(OH)4 | Butane-1,2,3,4-tetraol | Erythritol, Threitol |
C5H7(OH)5 | Pentane-1,2,3,4,5-pentol | Xylitol |
C6H8(OH)6 | Hexane-1,2,3,4,5,6-hexol | Mannitol, Sorbitol |
C7H9(OH)7 | Heptane-1,2,3,4,5,6,7-heptol | Volemitol |
Unsaturated aliphatic alcohols | ||
C3H5OH | Prop-2-ene-1-ol | Allyl alcohol |
C10H17OH | 3,7-Dimethylocta-2,6-dien-1-ol | Geraniol |
C3H3OH | Prop-2-in-1-ol | Propargyl alcohol |
Alicyclic alcohols | ||
C6H6(OH)6 | Cyclohexane-1,2,3,4,5,6-hexol | Inositol |
C10H19OH | 2 - (2-propyl)-5-methyl-cyclohexane-1-ol | Menthol |
== एथिल ऐल्कोहल ==C²H⁵OH
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article ऐल्कोहॉल, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.