संस्कृत दिवस: संस्कृत भाषा उत्सव

भारत में प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रावणी पूर्णिमा अर्थात् रक्षा बन्धन ऋषियों के स्मरण तथा पूजा और समर्पण का पर्व माना जाता है। वैदिक साहित्य में इसे श्रावणी कहा जाता था। इसी दिन गुरुकुलों में वेदाध्ययन कराने से पहले यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है। इस संस्कार को उपनयन अथवा उपाकर्म संस्कार कहते हैं। इस दिन पुराना यज्ञोपवीत भी बदला जाता है। ब्राह्मण यजमानों पर रक्षासूत्र भी बांधते हैं। ऋषि ही संस्कृत साहित्य के आदि स्रोत हैं, इसलिए श्रावणी पूर्णिमा को ऋषि पर्व और संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य तथा जिला स्तरों पर संस्कृत दिवस आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर संस्कृत कवि सम्मेलन, लेखक गोष्ठी, छात्रों की भाषण तथा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से संस्कृत के विद्यार्थियों, कवियों तथा लेखकों को उचित मंच प्राप्त होता है।

सन् 1969 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश से केन्द्रीय तथा राज्य स्तर पर संस्कृत दिवस मनाने का निर्देश जारी किया गया था। तब से संपूर्ण भारत में संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन को इसीलिए चुना गया था कि इसी दिन प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र शुरू होता था। इसी दिन वेद पाठ का आरंभ होता था तथा इसी दिन छात्र शास्त्रों के अध्ययन का प्रारंभ किया करते थे। पौष माह की पूर्णिमा से श्रावण माह की पूर्णिमा तक अध्ययन बन्द हो जाता था। प्राचीन काल में फिर से श्रावण पूर्णिमा से पौष पूर्णिमा तक अध्ययन चलता था, वर्तमान में भी गुरुकुलों में श्रावण पूर्णिमा से वेदाध्ययन प्रारम्भ किया जाता है। इसीलिए इस दिन को संस्कृत दिवस के रूप से मनाया जाता है। आजकल देश में ही नहीं, जर्मनी आदि विदेशों में भी इस दिन पर संस्कृत उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें केन्द्र तथा राज्य सरकारों का भी योगदान उल्लेखनीय है। जिस सप्ताह संस्कृत दिवस आता है, वह सप्ताह कुछ वर्षों से संस्कृत सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। देश के समस्त विद्यालयों में इसको बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तराखण्ड में संस्कृत आधिकारिक द्वितीय राजभाषा घोषित होने से संस्कृत सप्ताह में प्रतिदिन संस्कृत भाषा में अलग अलग कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होती हैं। संस्कृत के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामों अथवा शहरों में झांकियाँ निकाली जाती हैं। संस्कृत दिवस एवं संस्कृत सप्ताह मनाने का मूल उद्देश्य संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना है।

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

भारतरक्षाबन्धनसंस्कृत साहित्य

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सनातन धर्मकारकविष्णुअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारत की राजनीतिवेदव्यासप्राणछंदभूल भुलैया 2स्थायी बन्दोबस्तगोदान (उपन्यास)हिन्दी की गिनतीपीएचडीमानुषी छिल्लरनॉटी अमेरिकाराधागणतन्त्र दिवस (भारत)प्रकाश-संश्लेषणभारत में इस्लामसुरियावाँराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005भूगोलसनातन धर्म के संस्कारछायावादमहाराणा प्रतापवर्णमालाकरीना कपूरलालबहादुर शास्त्रीभारत के चार धामघनानन्दकलानिधि मारनभारतीय संसदमृदासंस्कृतिइज़राइलकुँवर सिंहदशरथअरुण गोविल1857 के भारतीय विद्रोह के कारणबौद्ध धर्मफ्लिपकार्टदैनिक भास्करलखनऊपरिवारखेलफ़तेहपुर सीकरीइंडियन प्रीमियर लीगअंजीरअमर सिंह चमकीलासाइमन कमीशनसूरत लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबिरसा मुंडामहाद्वीपभारत का इतिहासरैयतवाड़ीअक्षांश रेखाएँबंगाल का विभाजन (1905)शब्दयहूदी धर्मभारत का प्रधानमन्त्रीयीशुराष्ट्रीय शिक्षा नीतिअभिज्ञानशाकुन्तलम्शेयर बाज़ाररिज़्यूमएककोशिकीय जीवभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीगुरु तेग़ बहादुरअरस्तुसचिन तेंदुलकरगुम है किसी के प्यार मेंबिहार जाति आधारित गणना 2023इन्सुलिनभारत की नदी प्रणालियाँएलोरा गुफाएंनक्सलवादबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)पुस्तकालयपलाश🡆 More