रवीश कुमार: भारतीय टेली विजन पत्रकार

रवीश कुमार (जन्म ५ दिसम्बर १९७४) एक भारतीय पत्रकार हैं। रवीश एनडीटीवी समाचार नेटवर्क के हिंदी समाचार चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' में संपादक थे, और चैनल के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे हम लोग और रवीश की रिपोर्ट के होस्ट रहे हैं। रवीश कुमार का प्राइम टाइम शो के साथ देश की बात भी  वर्तमान में काफी लोकप्रिय है। २०१६ में द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी '१०० सबसे प्रभावशाली भारतीयों' की सूची में उन्हें भी शामिल किया था।

रवीश कुमार
रवीश कुमार: बचपन और शिक्षा, पुरस्कार, पुस्तकें
सन २०१७ में रामनाथ गोयनका सम्मान के समय रवीश कुमार
जन्म 5 दिसम्बर 1974 (1974-12-05) (आयु 49)
जितवारपुर गांव, अरेराज, पूर्वी चम्पारण जिला, बिहार, भारत
पेशा न्यूज ऐंकर और एनडीटीवी पत्रकार
संगठन NDTV (1994-2022)
जीवनसाथी नयना दासगुप्ता
पुरस्कार गणेशशंकर विद्यार्थी पुरस्कार (२०१०, सम्मानित २०१४),
पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार,
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पत्रकार (प्रसारण) २०१३,
रेमन मैगसेसे पुरस्कार (२०१९) छत्तीसगढ़ सरकार माधव राव सप्रे सम्मान 2019
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.naisadak.org

बचपन और शिक्षा

रवीश कुमार का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के पूर्व चंपारन जिले के अरेराज के पास जितवारपुर गांव में बलिराम पांडे और यशोदा पांडे के घर हुआ था। उन्होंने लोयोला हाई स्कूल, पटना, से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, और फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह दिल्ली आ गये। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया।

पुरस्कार

  • हिन्दी पत्रिका रंग में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार २०१० के लिये राष्ट्रपति के हाथों (२०१४ में प्रदान किया गया).
  • पत्रिका रंग में रामनाथ गोयंका पुरस्कार - २०१३
  • इंडियन टेलिविजन पुरस्कार - २०१४ - उत्तम हिन्दी एंकर
  • कुलदीप नायर पुरस्कार - २०१७ - पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए।
  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार - अगस्त २०१९ - पत्रकारिता क्षेत्र में यह कहकर उनको सम्मानित किया गया कि उन्होंने गरीबों की आवाज सार्वजनिक मंच पर उठाई

पुस्तकें

रवीश ने कुल पांच पुस्तकें लिखी हैं:

  • इश्क में शहर होना
  • देखते रहिये
  • रवीशपन्ती
  • द फ्री वॉइस: ऑन डेमोक्रेसी, कल्चर एंड द नेशन
  • बोलना ही है : लोकतंत्र, संस्कृति और राष्ट्र के बारे में

बोलना ही है

रवीश कुमार की यह पुस्तक राजकमल प्रकाशन द्वारा सन २०१९ में प्रकाशित की गयी। द प्रिन्ट के अनुसार यह किताब पिछले कुछ सालों के भारत की यथार्थ गाथा है जिसे तथ्यों के सहारे बुना गया है और समाज में नागरिक के भीड़ बनने की प्रक्रिया को बताया गया है।

यह किताब अंग्रेजी में ‘द फ़्री वॉयस : ऑन द डेमोक्रेसी, कल्चर एन्ड द नेशन’ (The Free Voice : On Democracy, Culture and the Nation) के नाम से छपी है। इसके अलावा कन्नड़, मराठी और नेेपाली भाषा में इस किताब का अनुवाद हो चुका है। अपनी मूल भाषा हिंदी में यह किताब दो नए लेखों के साथ अक्टूबर, 2019 में छपी। इस किताब को राजकमल प्रकाशन ने छापा है।

भूमिका के अलावा इस पुस्तक में 12 लेख शामिल हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं :-

  1. बोलना
  2. रोबो-पब्लिक और नए लोकतंत्र का निर्माण
  3. डर का रोज़गार
  4. जहां भीड़, वहीं हिटलर का जर्मनी
  5. जनता होने का अधिकार
  6. बाबाओं के बाज़ार में आप और हम
  7. हम सबके जीवन में प्रेम
  8. निजता का अधिकार : संविधान की किताब में एक सुंदर-सी कविता
  9. डरपोक क़िस्म की नागरिकता गढ़ता मुख्यधारा मीडिया
  10. 2019 में 1984 पढ़ते हुए
  11. पंद्रह अगस्त को एक आइसक्रीम ज़रूर खाएँ
  12. नागरिक पत्रकारिता की ताक़त

नौवां लेख 24 फ़रवरी, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित ‘द वायर डायलॉग्स’ में दिए गए भाषण का संपादित पाठ है। बारहवां और आख़िरी लेख 6 सितंबर, 2019 को मनीला में रैमॉन मैगसेसे सेंटर में दिए गए भाषण का संपादित पाठ है जहाँ रवीश कुमार को रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार से नवाज़ा गया था।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

रवीश कुमार बचपन और शिक्षारवीश कुमार पुरस्काररवीश कुमार पुस्तकेंरवीश कुमार इन्हें भी देखेंरवीश कुमार सन्दर्भरवीश कुमार बाहरी कड़ियाँरवीश कुमारएनडीटीवी इंडियाद इंडियन एक्सप्रेसश्रेणी:भारतीय पत्रकारसमाचार

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

काव्यसंसाधनअंजीरसकल घरेलू उत्पादप्रथम विश्व युद्धभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीएकादश रुद्रहल्दीघाटी का युद्धभजन लाल शर्मानीति आयोगशब्दतमन्ना भाटियारामायणपृथ्वीराज रासोवाल्मीकिकभी खुशी कभी ग़मसमावेशी शिक्षाराम मंदिर, अयोध्याकेदारनाथ मन्दिरशनि (ज्योतिष)सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'सम्पादनइन्दिरा गांधीकुरुक्षेत्र युद्धकोठारी आयोगलोकगीतहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022रोमन साम्राज्यपाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की सूचीमायावतीमहिला सशक्तीकरणसोनू निगमजी-20त्र्यम्बकेश्वर मन्दिरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)सुमित्रानन्दन पन्तसिख धर्मगौतम बुद्धलालू प्रसाद यादवभारत का योजना आयोगभारत तिब्बत सीमा पुलिसअशोक के अभिलेखअर्थशास्त्ररघुराज प्रताप सिंहराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023चित्तौड़गढ़ दुर्गशनि (ग्रह)अगले भारतीय आम चुनाव, 2024चिपको आन्दोलनकृषिभारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नरों की सूचीमानव विकास सूचकांकरक्षाबन्धनगणेशनेहरू–गांधी परिवारकैलास पर्वतभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीभूमिहारनेतृत्वज्योतिराव गोविंदराव फुलेचन्द्रगुप्त मौर्यतद्भवसंस्कृतिविश्व स्वास्थ्य संगठनहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यखाटूश्यामजीमहाराष्ट्रआदिकालयोगअलंकार (साहित्य)प्रबन्धनभारतेन्दु युगआचार्य विद्यासागरदेसीबाबरमुखपृष्ठविज्ञान🡆 More