मंगल पांडे

मंगल पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान देता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में सन् 1984 में एक डाक टिकट जारी किया गया। तथा मंगल पांडे द्वारा गाय की चर्बी मिले कारतूस को मुँह से काटने से मना कर दिया था,फलस्वरूप उन्हे गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई|

मंगल पाण्डेय
मंगल पांडे
जन्म नगवा, बलिया, भारत
मौत 8 अप्रैल 1857
बैरकपुर, भारत
पेशा बैरकपुर छावनी में बंगाल नेटिव इन्फैण्ट्री की ३४वीं रेजीमेण्ट में सिपाही
प्रसिद्धि का कारण भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी
धर्म हिन्दू
मंगल पांडे
मंगल पाण्डेय ने इसी एन्फील्ड राइफल का प्रयोग २९ मार्च १८५७ को बैरकपुर छावनी में किया था

जीवन परिचय

मंगल पाण्डेय का जन्म भारत में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा नामक गांव में एक "ब्राह्मण" परिवार में हुआ था।इनके पिता का नाम दिवाकर पांडे था। " ब्राह्मण" होने के कारण मंगल पाण्डेय सन् 1849 में 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना मे बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की ३४वी बटालियन मे भर्ती किये गए, जिसमें ज्यादा संख्या मे ब्राह्मणो को भर्ती की जाती थी।

1857 का विद्रोह

विद्रोह का प्रारम्भ एक बंदूक की वजह से हुआ। सिपाहियों को पैटऱ्न १८५३ एनफ़ील्ड बंदूक दी गयीं जो कि ०.५७७ कैलीबर की बंदूक थी तथा पुरानी और कई दशकों से उपयोग में लायी जा रही ब्राउन बैस के मुकाबले में शक्तिशाली और अचूक थी। नयी बंदूक में गोली दागने की आधुनिक प्रणाली (प्रिकशन कैप) का प्रयोग किया गया था परन्तु बंदूक में गोली भरने की प्रक्रिया पुरानी थी। नयी एनफ़ील्ड बंदूक भरने के लिये कारतूस को दांतों से काट कर खोलना पड़ता था और उसमे भरे हुए बारुद को बंदूक की नली में भर कर कारतूस को डालना पड़ता था। कारतूस का बाहरी आवरण में चर्बी होती थी जो कि उसे पानी की सीलन से बचाती थी। सिपाहियों के बीच अफ़वाह फ़ैल चुकी थी कि कारतूस में लगी हुई चर्बी सुअर और गाय के मांस से बनायी जाती है।

२९ मार्च १८५७ को बैरकपुर परेड मैदान कलकत्ता के निकट मंगल पाण्डेय जो दुगवा रहीमपुर(फैजाबाद) के रहने वाले थे रेजीमेण्ट के अफ़सर लेफ़्टीनेण्ट बाग पर हमला कर के उसे घायल कर दिया। जनरल जान हेएरसेये के अनुसार मंगल पाण्डेय किसी प्रकार के धार्मिक पागलपन में थे जनरल ने जमादार ईश्वरी प्रसाद ने मंगल पांडेय को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया पर ज़मीदार ने मना कर दिया। सिवाय एक सिपाही शेख पलटु को छोड़ कर सारी रेजीमेण्ट ने मंगल पाण्डेय को गिरफ़्तार करने से मना कर दिया। मंगल पाण्डेय ने अपने साथियों को खुलेआम विद्रोह करने के लिये कहा पर किसी के ना मानने पर उन्होने अपनी बंदूक से अपनी प्राण लेने का प्रयास किया। परन्तु वे इस प्रयास में केवल घायल हुये। ६ अप्रैल १८५७ को मंगल पाण्डेय का कोर्ट मार्शल कर दिया गया और ८ अप्रैल को फ़ांसी दे दी गयी।

विद्रोह का परिणाम

मंगल पांडे 
सन् १८५७ के सैनिक विद्रोह की एक झलक

मंगल पांडे द्वारा लगायी गयी विद्रोह की यह चिंगारी बुझी नहीं। एक महीने बाद ही १० मई सन् १८५७ को मेरठ की छावनी में कोतवाल धनसिंह गुर्जर के नेतृत्व में बगावत हो गयी। ओर गुर्जर धनसिंह कोतवाल इस के जनक के रूप में सामने आए यह विप्लव देखते ही देखते पूरे उत्तरी भारत में फैल गया जिससे अंग्रेजों को स्पष्ट संदेश मिल गया कि अब भारत पर राज्य करना उतना आसान नहीं है जितना वे समझ रहे थे। इसके बाद ही हिन्दुस्तान में चौंतीस हजार सात सौ पैंतीस अंग्रेजी कानून यहाँ की जनता पर लागू किये गये ताकि मंगल पाण्डेय सरीखा कोई सैनिक दोबारा भारतीय शासकों के विरुद्ध बगावत न कर सके।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

मंगल पांडे जीवन परिचयमंगल पांडे 1857 का विद्रोहमंगल पांडे विद्रोह का परिणाममंगल पांडे सन्दर्भमंगल पांडे बाहरी कड़ियाँमंगल पांडेस्वतंत्रता सेनानी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यराजीव गांधीअरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियममौसमनेपालकम्प्यूटर नेटवर्कतुलसीदासस्वस्तिवाचनविक्रमादित्यरजनीकान्तस्त्री जननांगमराठा साम्राज्यगुम है किसी के प्यार मेंशुक्रआदिवासी (भारतीय)सुहाग रातबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)श्रीमद्भगवद्गीतासनातन धर्महिन्दी साहित्य का आधुनिक कालज्योतिष एवं योनिफलयौन आसनों की सूचीरवि तेजामानव का पाचक तंत्रग्रहकाजाटवस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)पृथ्वी का वायुमण्डलईमेलइस्लाम का इतिहासपल्लवनख़रबूज़ाशाहरुख़ ख़ानसोनारक्षा खडसेलालबहादुर शास्त्रीबुद्ध पूर्णिमाअंजनाभारत की नदी प्रणालियाँलता मंगेशकरभारतराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनराजनीतिक दर्शनविक्रम संवतअटल बिहारी वाजपेयीदेवों के देव... महादेवइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीननोटा (भारत)दमन और दीवनिबन्धप्लेटोविवाह संस्कारराजस्थान का एकीकरण (1948–1956)बुर्ज ख़लीफ़ापलाशभारत के चार धामधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)सूरदासशान्ति मंत्रजवाहरलाल नेहरूऔरंगज़ेबजहाँगीरबंगाल का विभाजन (1905)व्यंजन वर्णअखण्ड भारतपारिभाषिक शब्दावलीकंगना राणावतदेसीबाल गंगाधर तिलकरामचरितमानसताजमहलगुजरातजलवायु परिवर्तनमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमभारतीय राजनीतिक दर्शनलखनऊ सुपर जायंट्सआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासवाक्य और वाक्य के भेद🡆 More