भारतीय ध्वज संहिता

भारतीय ध्वज संहिता भारतीय ध्वज को फहराने व प्रयोग करने के बारे में दिये गए निर्देश हैं। इस संहिता का आविर्भाव 2002 में किया गया था। भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकाँक्षाओं का प्रतिरूप है। यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। सभी के मार्गदर्शन और हित के लिए भारतीय ध्वज संहिता-2002 में सभी नियमों, औपचारिकताओं और निर्देशों को एक साथ लाने का प्रयास किया गया है। ध्वज संहिता-भारत के स्थान पर भारतीय ध्वज संहिता-2002 को 26 जनवरी 2002 से लागू किया गया है।

  • जब भी ध्वज फहराया जाए तो उसे सम्मानपूर्ण स्थान दिया जाए। उसे ऐसी जगह लगाया जाए, जहाँ से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
  • सरकारी भवन पर ध्वज रविवार और अन्य छुट्‍टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाता है, विशेष अवसरों पर इसे रात को भी फहराया जा सकता है।
  • ध्वज को सदा स्फूर्ति से फहराया जाए और धीरे-धीरे आदर के साथ उतारा जाए। फहराते और उतारते समय बिगुल बजाया जाता है तो इस बात का ध्यान रखा जाए कि ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • जब ध्वज किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • ध्वज का प्रदर्शन सभा मंच पर किया जाता है तो उसे इस प्रकार फहराया जाएगा कि जब वक्ता का मुँह श्रोताओं की ओर हो तो ध्वज उनके दाहिने ओर हो।
  • ध्वज किसी अधिकारी की गाड़ी पर लगाया जाए तो उसे सामने की ओर बीचोंबीच या कार के दाईं ओर लगाया जाए।
  • फटा या मैला ध्वज नहीं फहराया जाता है।
  • ध्वज केवल राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही आधा झुका रहता है।
  • किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊँचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा, न ही बराबर में रखा जाएगा।
  • ध्वज पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
  • जब ध्वज फट जाए या मैला हो जाए तो उसे एकान्त में पूरा नष्ट किया जाए।
भारतीय ध्वज संहिता
लाल किला, दिल्ली की प्राचीर पर फहराता तिरंगा

संशोधन

भारतीय नागरिक अब रात में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा सकते हैं। इसके लिए शर्त होगी कि ध्वज का पोल वास्तव में लंबा हो और झंडा खुद भी चमके। गृह मन्त्रालय ने उद्योगपति सांसद नवीन जिंदल द्वारा इस सम्बन्ध में रखे गये प्रस्ताव के बाद यह फैसला किया। इससे पहले जिंदल ने हर नागरिक के मूलभूत अधिकार के तौर पर तिरंगा फहराने के लिहाज से अदालती लड़ाई जीती थी। कांग्रेस नेता जिंदल को दिये गये संदेश में मन्त्रालय ने कहा कि प्रस्ताव की पड़ताल की गयी है और कई स्थानों पर दिन और रात में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए ध्वज के बड़े पोल लगाने पर कोई आपत्ति नहीं है। जिंदल ने जून 2009 में मन्त्रालय को दिये गये प्रस्ताव में बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज को स्मारकों के पोलों पर रात में भी फहराये जाने की अनुमति माँगी थी। जिंदल ने कहा था कि भारत की ध्वज संहिता के आधार पर राष्ट्रीय ध्वज जहाँ तक सम्भव है सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच फहराया जाना चाहिए, लेकिन दुनियाभर में यह सामान्य है कि बड़े राष्ट्रीय ध्वज 100 फुट या इससे उँचे पोल पर स्मारकों पर दिन और रात फहराये गये होते हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिस्रोत पर इस लेख से संबंधित मूल पाठ उपलब्ध है:

Tags:

2002भारत का ध्वज२००२

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

श्रीमद्भगवद्गीताजर्मनी का एकीकरणविशेषणदिल्ली सल्तनतगोदान (उपन्यास)जियोसंभववाद (भूगोल)शिक्षकराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनरश्मिका मंदानापंजाब (भारत)सुन्दरकाण्डवायु प्रदूषणअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिश्रीरामरक्षास्तोत्रम्भारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)आर्य समाजभारतीय आम चुनाव, 2024मुलायम सिंह यादवविवाह (2006 फ़िल्म)रविन्द्र सिंह भाटीरावणमहाभारतशाहरुख़ ख़ानचौरी चौरा कांडमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशदैनिक भास्करकोशिकाव्यक्तित्वहिन्दू पंचांगउत्तर प्रदेशधन-निष्कासन सिद्धान्तभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशछोटा राजनफेसबुकयोगचन्द्रमास्थायी बन्दोबस्तअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)पर्यावरणमहाजनपदआदि शंकराचार्यरविदासक्लियोपाट्रा ७हिन्दी पत्रिकाओं की सूचीराजस्थान का इतिहासबिहार के जिलेहनुमान चालीसाजनसंचारअक्षय कुमारराशी खन्नानवदुर्गासाईबर अपराधबिहारी (साहित्यकार)उद्यमितासालासर बालाजीनवभारत टाइम्ससंकट मोचन हनुमान मंदिरस्वर वर्णराजस्थान के जिलेद्वारकाएचडीएफसी बैंककाआकाश अम्बानीअर्जुन वृक्षकालिदासआर्थिक विकासयोग का इतिहासहिन्दी भाषा का इतिहासकोठारी आयोगमौर्य राजवंशजन गण मनकेरलप्राचीन भारतपदोन्नतिस्वच्छ भारत अभियानराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विवाहवाट्सऐप🡆 More