ब्रह्मचारिणी

ब्रह्मचारिणी माँ की नवरात्र पर्व के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। यह जानकारी भविष्य पुराण से ली गई हे।

मां ब्रह्मचारिणी
ब्रह्मचारिणी
ब्रह्मचारिणी- नवदुर्गाओं में द्वितीय
देवनागरी ब्रह्मचारिणी
संबंध हिन्दू देवी
अस्त्र कमंडल व माला
संतान ऋक्,यजुष,साम,अथर्वा
(पौत्र:व्याडि,लोकविश्रुत मीमांस,पाणिनी,वररुचि)
सवारी पैर

श्लोक

दधाना कर पद्माभ्यामक्ष माला कमण्डलु | देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

शक्ति

इस दिन साधक कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने के लिए भी साधना करते हैं। जिससे उनका जीवन सफल हो सके और अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें।

फल

माँ दुर्गाजी का यह दूसरा स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनन्तफल देने वाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता।

माँ ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान ’चक्र में शिथिल होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है।

इस दिन ऐसी कन्याओं का पूजन किया जाता है कि जिनका विवाह तय हो गया है लेकिन अभी शादी नहीं हुई है। इन्हें अपने घर बुलाकर पूजन के पश्चात भोजन कराकर वस्त्र, पात्र आदि भेंट किए जाते हैं।

उपासना

प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में द्वितीय दिन इसका जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

ब्रह्मचारिणी श्लोकब्रह्मचारिणी शक्तिब्रह्मचारिणी फलब्रह्मचारिणी उपासनाब्रह्मचारिणी सन्दर्भब्रह्मचारिणी बाहरी कड़ियाँब्रह्मचारिणीनवरात्रि

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

वायु प्रदूषणरश्मिका मंदानाप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तब्लू (2009 फ़िल्म)अधिगमभारतीय मसालों की सूचीडिम्पल यादवजसप्रीत बुमराहचोल राजवंशकीकोणार्क सूर्य मंदिरभूल भुलैया 2फ्लिपकार्टइन्दिरा गांधीकिशोर कुमारकुँवर सिंहसूचना प्रौद्योगिकीदुबईसाम्यवादरामदेवराजीव गांधीराजनीतिदेवनागरीहिंदी साहित्य का इतिहास (पुस्तक)मुखपृष्ठअफ़ीमअभिज्ञानशाकुन्तलम्स्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)व्यक्तित्वपरिवारमैंने प्यार कियाकरप्लेटोभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारत की भाषाएँतेजप्रताप सिंह यादवआसनलोकसभा अध्यक्षआयुष शर्माराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीअभिषेक शर्माशेयर बाज़ारमहात्मा गांधीवाराणसीछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीभक्ति कालमताधिकारमार्क्सवादकर्णझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीहनुमान मंदिर, कनॉट प्लेससत्य नारायण व्रत कथासरस्वती देवीब्लू बीटल (फ़िल्म)महाराणा प्रतापबीएसई सेंसेक्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरसवाई मान सिंह स्टेडियमसोनू निगमकरीना कपूरगोरखनाथविश्वकर्माविवाह (2006 फ़िल्म)श्रीमद्भगवद्गीतासामाजीकरणबाबर आज़मताजमहलसलमान ख़ानविवाह संस्कारअमिताभ बच्चनकोलकाता नाईट राइडर्सभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलननवजोत सिंह सिद्धूध्रुव राठीबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीकोई मिल गया🡆 More