पालीताना: भारत के गुजरात राज्य का एक गाँव

71°50′E / 21.52°N 71.83°E / 21.52; 71.83 पालीताना भारत के गुजरात राज्य के भावनगर ज़िले में स्थित नगर है। यह जैन धर्म का विशाल तीर्थस्थान भी है। यह भावनगर शहर से ५० कि.मी दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। कानूनी रूप से, यह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी शहर हैं।

पालिताना
—  नगर  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश पालीताना: भारत के गुजरात राज्य का एक गाँव भारत
राज्य गुजरात
ज़िला भावनगर
जनसंख्या 51,934 (2001 के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

• 66 मीटर (217 फी॰)

पालीताना शत्रुंजय नदी के तट पर शत्रुंजय पर्वत की तलहटी में स्थित जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ है। जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध पलीताना में पर्वत शिखर पर भव्य 863 जैन मंदिर हैं।

जैन मंदिर

सफ़ेद संगमरमर में बने इन मंदिरों की नक़्क़ाशी व मूर्तिकला विश्वभर में प्रसिद्ध है। 11वीं शताब्दी में बने इन मंदिरों में संगमरमर के शिखर सूर्य की रोशनी में चमकते हुये एक अद्भुत छठा प्रकट करते हैं तथा मणिक मोती से लगते हैं। पालीताना शत्रुंजय तीर्थ का जैन धर्म में बहुत महत्त्व है। पाँच प्रमुख तीर्थों में से एक शत्रुंजय तीर्थ की यात्रा करना प्रत्येक जैन अपना कर्त्तव्य मानता है। मंदिर के ऊपर शिखर पर सूर्यास्त के बाद केवल देव साम्राज्य ही रहता है। सूर्यास्त के उपरांत किसी भी लोगों को ऊपर रहने की अनुमति नहीं है। पालीताना के मन्दिरों का सौन्दर्य व नक़्क़ाशी का काम बहुत ही उत्तम कोटि का है। इनकी कारीगरी सजीव लगती है। पालीताना का प्रमुख व सबसे ख़ूबसूरत मंदिर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का है। आदिशवर देव के इस मंदिर में भगवान की आंगी दर्शनीय है। दैनिक पूजा के दौरान भगवान का श्रृंगार देखने योग्य होता है। 1618 ई. में बना चौमुखा मंदिर क्षेत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। कुमारपाल, मिलशाह, समप्रति राज मंदिर यहाँ के प्रमुख मंदिर हैं। पालीताना में बहुमूल्य प्रतिमाओं आदि का भी अच्छा संग्रह है।

पालीताना: भारत के गुजरात राज्य का एक गाँव 
पालीताना के जैन मन्दिर



सन्दर्भ

Tags:

गुजरातजैन धर्मभारतभावनगरभावनगर जिलाभौगोलिक निर्देशांक प्रणालीशाकाहार

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

फ्लिपकार्टएचडीएफसी बैंकभारतीय मसालों की सूचीनेपालनिकाह हलालापर्यावरणसंविधानमैं हूँ नाभारतीय दर्शनभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशमायावतीकारकराज्य की मार्क्सवादी अवधारणाआयुष्मान भारत योजनास्त्री शिक्षाचन्द्रगुप्त मौर्यप्राचीन मिस्रकुरुक्षेत्रउपसर्गआज़ाद हिन्द फ़ौजसमान नागरिक संहिताराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)संयुक्त राष्ट्रराधा कृष्ण (धारावाहिक)ईराननेतृत्वअमर सिंह चमकीलाजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रनीति आयोगइस्लामछायावादआदर्श चुनाव आचार संहितामहावीर जन्म कल्याणकभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रचिराग पासवानपर्यटनभारत का उच्चतम न्यायालयआर्य समाजद्वादश ज्योतिर्लिंगजीवन कौशलपृथ्वी की आतंरिक संरचनाशिक्षकप्रबन्धनअरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियमसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)छत्तीसगढ़सचिन तेंदुलकरभारतीय राजनीतिक दर्शनसंधि (व्याकरण)कामायनीअंग्रेज़ी भाषाहैदराबादअनुसंधानओशोआशिकीमहाजनपदराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनराष्ट्रभाषाभारतीय रुपयासाम्यवादसाथ निभाना साथियाब्रह्मचर्यबाल गंगाधर तिलकदयानन्द सरस्वतीकंप्यूटरछंदशिवम दुबेप्लेटोबाल विकासमूल अधिकार (भारत)सीताभक्ति कालबिहार के जिलेइन्सुलिनहर हर महादेव (2022 फिल्म)तिलक वर्माअकबरपुनर्जागरणभारत की राजनीति🡆 More