धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस

धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख उत्सव है। दुनिया भर से लाखों बौद्ध अनुयाई एकट्ठा होकर हर साल अशोक विजयादशमी एवं १४ अक्टूबर के दिन इसे मुख्य रुप से दीक्षाभूमि, महाराष्ट्र के साथ साथ अब सारे भारत में मनाते हैं। इस उत्सव को स्थानीय स्तर पर भी मनाया जाता है।

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस
धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस, दीक्षाभूमि

२० वीं सदी के मध्य में बोधिसत्व, भारत रत्न , विश्व ज्ञानपुंज, सिंबल ऑफ नॉलेज डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने अशोक विजयादशमी के दिन १४ अक्टूबर १९५६ को नागपुर में अपने ५,००,००० (5 लाख से अधिक) अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। डॉ॰ आंबेडकर ने जहां बौद्ध धम्म की दीक्षा ली वह भूमि आज दीक्षाभूमि के नाम से जानी जाती है। डॉ॰ आंबेडकर ने जब बौद्ध धर्म अपनाया था तब बुद्धाब्ध (बौद्ध वर्ष) २५०० था। विश्व के कई देशों एवं भारत के हर राज्यों से बौद्ध अनुयाई बहुत बड़ी संख्या में हर साल दीक्षाभूमि, नागपुर आकर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस १४ अक्टूबर को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं साथ ही बौद्ध धम्म ग्रहण भी करते हैं और जीवन को नैतिकता, समानता, बंधुत्व, न्याय को शामिल करने का संकल्प लेते है।यह त्यौहार व्यापक रूप से डॉ॰ आंबेडकर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है।

डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने यह दिन बौद्ध धम्म दीक्षा के लिए चूना क्योंकि इसी दिन ईसा पूर्व ३ री सदी में सम्राट अशोक ने भी बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। तब से यह दिवस बौद्ध इतिहास में अशोक विजयादशमी के रूप में जाना जाता था, डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर ने बीसवीं सदीं में बौद्ध धर्म अपनाकर भारत से लुप्त हुए धर्म का भारत में पुनरुत्थान किया।

इस त्यौहार में विश्व के प्रसिद्ध बौद्ध व्यक्ति एवं भारत के प्रमुख राजनेता भी सामिल रहते है। धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि पर प्रति वर्ष हजारो लोग धर्म परिवर्तन कर बौद्ध बनते हैं। सन 2018 में 62वे धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर 62,000 तथा सन 2019 में 63वे धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर 67,543 अनुयायिओं ने दीक्षाभूमि पर बौद्ध धर्म अपनाया था।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

दीक्षाभूमिमहाराष्ट्र१४ अक्टूबर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हम साथ साथ हैंप्रदोष व्रतएशियाओम नमो भगवते वासुदेवायशनि (ज्योतिष)योगडिम्पल यादवहिन्दीअंग्रेज़ी भाषाइलेक्टॉरल बॉन्ड या चुनावी बॉन्डउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रमधुहैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनीति आयोगशिक्षकलाल क़िलामीणासनातन धर्म के संस्कारसंघवादभारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीपर्यावरणचमारग्रीष्म ऋतुरविदाससूर्य ग्रहणआशिकी 2रबीन्द्रनाथ ठाकुरसंस्कृतिअसदुद्दीन ओवैसीरूसतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रविवाहसंदीप वारियरछठ पूजात्र्यम्बकेश्वर मन्दिरकुंभ राशिधर्मो रक्षति रक्षितःकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रक्षत्रियफिल साल्ट (क्रिकेटर)कर्णगीतगोविन्दबर्बरीकसूरदासहिन्दी व्याकरणराजस्थान रॉयल्सभूल भुलैया 2भारतीय स्टेट बैंकपरिवारसाँची का स्तूपराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीमैंने प्यार कियाइतिहासमध्य प्रदेशरावणकहो ना प्यार हैजसोदाबेन मोदीकार्ल मार्क्सअमरनाथआईसीसी क्रिकेट विश्व कपशिवएलन मस्कभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहासवाट्सऐपपृथ्वी की आतंरिक संरचनाहिन्दू वर्ण व्यवस्थाअन्नामलाई कुप्पुसामीराजस्थान विधान सभाभोपाल गैस काण्डअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धमहाद्वीपपृथ्वी का वायुमण्डलझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीमहादेवी वर्माआँगनवाडीहिन्दूविधान सभा🡆 More