तेन्दुआ

तेन्दुआ (Panthera pardus उचारण: पैन्थेरा पार्डस) पैन्थरा जीनस का एक विडाल (बड़ी बिल्ली प्रजाति) है जो अफ़्रीका और एशिया में पाया जाता है। यह विडाल प्रजातियों जैसे शेर, बाघ और जैगुअर की तुलना में सबसे छोटा होता है। लेकिन तेंदुए बहुत शक्तिशाली और चतुर जीव है और इनकी एकाग्रता तो लाज़वाब होती है। शिकार को पकड़ने की तकनीक और हमला करने की शैली इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। आमतौर पर ये निशाचरी होते हैं। तेंदुए 56 से 60 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

तेन्दुआ
सामयिक शृंखला: बेलातीत प्लियोसीन या आरम्भिक प्लिस्टोसीन से हाल का
तेन्दुआ
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जन्तु
संघ: कॉर्डेटा
वर्ग: स्तनपायी
गण: मांसाहारी
कुल: विडाल
वंश: पैन्थेरा
जाति: P. pardus
द्विपद नाम
Panthera pardus
लिनेयोस, १७५८
तेन्दुआ
एतिहासिक (लाल) और वर्तमान (हरा) तेन्दुए की रेंज

दिखावट

तेन्दुए अधिकांशतः पीली चमड़ी के होते हैं जिसपर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। लेकिन तेन्दुओं की विभिन्न उपप्रजातियों में बहुत से अन्तर भी हो सकते हैं। कुछ तेन्दुए पूर्ण रूप से काले भी होते हैं, और उन्हें काला पैन्थर कहा जाता है। आमतौर पर अन्य बड़ी बिल्लियों की अपेक्षा तेंदुओं की मध्यम टाँगे, लम्बा शरीर और बड़ी खोपड़ी पायी जाती है। नर तेन्दुए, मादा तेन्दुओं से लगभग ३०% बड़े आकार के होते हैं। [स्रोतः अंकुर आनन्द मिश्र]

आवास

तेन्दुए मूल रूप से पूरे अफ़्रीका और दक्षिण एशिया में रहते आए हैं। लेकिन अब तेन्दुओं की बहुत सी उपप्रजातियाँ, विशेषकर एशिया में, विलुप्ती के कगार पर हैं। अन्य बड़ी बिल्लियों की तुलना में तेन्दुए सबसे बड़े क्षेत्रों में रहते हैं और इस कारण इनकी बहुत सी उपप्रजातियाँ पाई जाती हैं। लेकिन एशिया में इनकी कई उपप्रजातियाॅ लुप्त हो चुकी है जैसे होंग कोंग, लीबिया, ट्यूनीसिया, कुवैत, सिंगापूर और मोररको जो बहुत चिंताजनक है। तेन्दुए विभिन्न पर्यावरणों में रहते हैं जैसे: वर्षावन, वन, पर्वत और सवाना।

उपप्रजातियाँ

आज तेन्दुओं की नौ उपप्रजातियाँ पहचानी गई हैं; जिनमें से एक अफ़्रीका में हैं और आठ एशिया में हैं:

  • अफ़्रीकी तेन्दुआ
  • अमूर तेन्दुआ
  • अरबी तेन्दुआ
  • भारतीय तेन्दुआ
  • हिन्दचीनी तेन्दुआ
  • जावाई तेन्दुआ
  • उत्तर चीनी तेन्दुआ
  • फ़ारसी तेन्दुआ
  • श्रीलंकाई तेन्दुआ

सन्दर्भ

बाहरी कडियाँ

Tags:

तेन्दुआ दिखावटतेन्दुआ आवासतेन्दुआ उपप्रजातियाँतेन्दुआ सन्दर्भतेन्दुआ बाहरी कडियाँतेन्दुआ

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

दिल सेकैलास पर्वतहम साथ साथ हैंशिवम दुबेबिहार के जिलेचन्द्रशेखरहरिद्वार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपप्पू यादवअयोध्यायोनिब्रह्माण्डजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीबारहखड़ीभारत की आधिकारिक भाषाएँरामेश्वरम तीर्थमुग़ल साम्राज्यशिवाजीजेक फ्रेजर-मैकगर्कभारतीय थलसेनागीतरामायणशिवलिंगभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीविटामिनभारत के विश्व धरोहर स्थलअखिलेश यादवपरामर्शकाशी विश्वनाथ मन्दिरआज़ाद हिन्द फ़ौजबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रगणेशजगन्नाथ मन्दिर, पुरीअर्थशास्त्रराजस्थानी भाषानक्सलवादपारिभाषिक शब्दावलीकन्हैया कुमारझारखण्डअमर सिंह चमकीलाभारत के विभिन्न नामवाल्मीकिफिरोज़ गांधीमायावतीभारत की संस्कृतिहस्तमैथुनआशिकी 2सामंतवादमराठा साम्राज्यराष्ट्रीय शिक्षा नीतिनाटकलड़कीहिंदी साहित्यकरीना कपूरआर्य समाजलॉरेंस बिश्नोईकोठारी आयोगवेदव्यासजय जय जय बजरंग बलीनॉटी अमेरिकाखाटूश्यामजीज़ुबिन नौटियालराजस्थान रॉयल्सबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)आदि शंकराचार्यशेर शाह सूरीभक्ति कालहिन्दू धर्म का इतिहासकिसी का भाई किसी की जानअरविंद केजरीवालनरेन्द्र मोदीबाबरसुमित्रानन्दन पन्तइशांत शर्मामहामृत्युञ्जय मन्त्रनागार्जुनसाँची का स्तूपराजस्थान के जिलेहरिवंश राय बच्चनशिव🡆 More