ताशकन्द समझौता

ताशकन्द समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 10 जनवरी 1966 को हुआ। यह एक शान्ति समझौता था। यह समझौता भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खान की लम्बी वार्ता के उपरान्त 11 जनवरी 1966 ई.

को ताशकंद सोवियत संघ , वर्तमान उज़्बेकिस्तान में हुआ। इस समझौते के अनुसार यह तय हुआ कि भारत और पाकिस्तान अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने झगड़ों को शान्तिपूर्ण ढंग से तय करेंगे।

समझौते का प्रारूप

ताशकंद समझौता संयुक्त रूप से प्रकाशित हुआ था। 'ताशकंद सम्मेलन' सोवियत रूस के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें कहा गया था कि-[उद्धरण चाहिए]

  • भारत और पाकिस्तान शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने-अपने झगड़ों को शान्तिपूर्ण ढंग से तय करेंगे।
  • दोनों देश 25 फ़रवरी 1966 तक अपनी सेनाएँ 5 अगस्त 1965 की सीमा रेखा पर पीछे हटा लेंगे।
  • इन दोनों देशों के बीच आपसी हित के मामलों में शिखर वार्ताएँ तथा अन्य स्तरों पर वार्ताएँ जारी रहेंगी।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बन्ध एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने पर आधारित होंगे।
  • दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बन्ध फिर से स्थापित कर दिये जाएँगे।
  • एक-दूसरे के बीच में प्रचार के कार्य को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।
  • आर्थिक एवं व्यापारिक सम्बन्धों तथा संचार सम्बन्धों की फिर से स्थापना तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान फिर से शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
  • ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न की जाएँगी कि लोगों का निर्गमन बंद हो।
  • शरणार्थियों की समस्याओं तथा अवैध प्रवासी प्रश्न पर विचार-विमर्श जारी रखा जाएगा तथा हाल के संघर्ष में ज़ब्त की गई एक दूसरे की सम्पत्ति को लौटाने के प्रश्न पर विचार किया जाएगा।

प्रभाव

इस समझौते के क्रियान्वयन के फलस्वरूप दोनों पक्षों की सेनाएँ उस सीमा रेखा पर वापस लौट गईं, जहाँ पर वे युद्ध के पूर्व में तैनात थी।[उद्धरण चाहिए] परन्तु इस घोषणा से भारत-पाकिस्तान के दीर्घकालीन सम्बन्धों पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ा। फिर भी ताशकंद घोषणा इस कारण से याद रखी जाएगी कि इस पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही घंटों बाद भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की दु:खद मृत्यु हो गई थी।[उद्धरण चाहिए]

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

ताशकन्द समझौता समझौते का प्रारूपताशकन्द समझौता प्रभावताशकन्द समझौता इन्हें भी देखेंताशकन्द समझौता बाहरी कड़ियाँताशकन्द समझौतापाकिस्तानभारत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रतन नवल टाटाउपनिषद्भारतीय आम चुनाव, 1957रिद्धिमान साहाकन्या पूजनप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तकिरोड़ी लाल मीणादेसीचिराग पासवानगोदान (उपन्यास)सिद्धिदात्रीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीऊष्माश्रीरामरक्षास्तोत्रम्हरियाणास्वस्तिक मन्त्रड्रीम11पाकिस्तानसंस्कृतिमनमोहन सिंहउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022सलमान ख़ानफिलिप ह्यूजआसननई शिक्षा नीति 2020बिश्नोईजॉनी सिन्सहिन्दू पंचांगस्वस्तिवाचननमाज़ज्योतिष एवं योनिफलभारत की आधिकारिक भाषाएँसंक्षेपणए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाममध्य प्रदेशआदित्य श्रीवास्तवदिल सेभूषण (हिन्दी कवि)लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हमकर राशिकिसी का भाई किसी की जानगुर्जरश्री रामचंद्र कृपालु भजमनशिव ताण्डव स्तोत्रबौद्ध धर्मभारत की भाषाएँऋग्वेदविराट कोहलीमौसमहनुमानगढ़ी, अयोध्यारामदेवबाल गंगाधर तिलकबारहखड़ीफिलिस्तीन राज्यकन्हैया कुमारबृजभूषण शरण सिंहभारत का प्रधानमन्त्रीलिंग (व्याकरण)पार्वतीअंग्रेज़ी भाषाअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रलालबहादुर शास्त्रीदिल्ली कैपिटल्सयोद्धा जातियाँप्यारभारत के राष्ट्रपतिमहावीरकर्णलोक सभारोवमैन पॉवेलअरिजीत सिंहदुर्गा पूजाकृत्रिम बारिशकलानिधि मारनविक्रमादित्यहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यमहाद्वीपराम नवमी🡆 More