करमचन्द गाँधी: महात्मा गाँधी के पिता

करमचन्द उत्तमचन्द गाँधी (१८२२ — १६ नवंबर १८८५) महात्मा गांधी के पिता थे। वे पोरबन्दर रियासत में प्रधानमंत्री, राजस्थानिक कोर्ट के सभासद, राजकोट में दीवान और कुछ समय तक वांकानेर के दीवान के उच्च पद पर प्रतिष्ठित थे। ये कबा गाँधी के नाम से भी जाने जाते थे।

करमचन्द गाँधी: महात्मा गाँधी के पिता
करमचन्द गाँधी

महात्मा गाँधी की माता पुतली बाई थी। इनके पिता का नाम उत्तमचन्द गाँधी और माँ का नाम लक्ष्मी गाँधी था।

उन दिनों किसी रियासत की दीवानगिरी चैन की नौकरी नहीं थी। पोरबन्दर पश्चिमी भारत की तीन सौ रियासतों में से एक था, जिस पर उन राजाओं ने शासन किया जो मात्र राजकुल में जन्म लेने के कारण और अंग्रेजों की सहायता से सिंहासन पर विराजमान हुए। मनमानी करने वाले राजाओं, सर्वोच्च ब्रिटिश सत्ता के निरंकुश प्रतिनिधि 'पोलिटिकल एजेंटों' और युगों से दबीगकुचली प्रजा के बीच निरापद कर्त्तव्य निर्वाह करने के लिए काफी धैर्य, कूटनीतिक कौशल और व्यावहारिक बुद्धि की जरूरत होती थी। पिता उत्तमचन्द और करमचन्द, दोनों ही कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ सच्चे और प्रतिष्ठित व्यक्ति भी थे। वे स्वामिभक्त थे लेकिन अप्रिय और हितकर सलाह देने में भी नहीं हिचकते थे। अपने इस विश्वास पर साहस के साथ अडिग रहने के कारण उन्हें कष्ट झेलने पड़े। शासक की सेना ने उत्तमचन्द गांधी के घर को घेर लिया और उस पर गोले बरसाये। उन्हें रियासत से भागना पड़ा। उनके पुत्र करमचन्द ने भी अपने सिद्धान्तों पर अटल रह कर पोरबन्दर से हट जाना ही पसन्द किया।

सन्दर्भ

Tags:

दीवान (शायरी)पोरबन्दरप्रधानमन्त्रीमहात्मा गांधीराजकोटवांकानेर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मायावतीराजनीतिक दलसामाजिक परिवर्तनराम मंदिर, अयोध्याजाटयोद्धा जातियाँमनमोहन सिंहभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीबृजभूषण शरण सिंहइस्लामझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रनमस्ते सदा वत्सलेहिन्दू वर्ण व्यवस्थाबाबरभारतीय संसदकेदारनाथ मन्दिरराजनीतिक दर्शनसाइमन कमीशनसंयुक्त राज्य अमेरिकाभारत की आधिकारिक भाषाएँसमान नागरिक संहिताबवासीरलोक प्रशासनएचडीएफसी बैंकशिवम दुबेखेलनिकाह हलालाचेन्नई सुपर किंग्सभारत में भ्रष्टाचारभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनविटामिनझाँसी की रानी (उपन्यास)नेतृत्वरानी लक्ष्मीबाईमोहसिन खान (भारतीय क्रिकेटर)मौर्य राजवंशकर्णउपसर्गकोठारी आयोगलोक साहित्यगलसुआबरगदभीष्मअन्य पिछड़ा वर्गलखनऊकरएलोरा गुफाएंए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामविवाह संस्कारभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीप्रजामण्डलपवन सिंहमैंने प्यार कियागुर्जररामायण आरतीवैष्णो देवी मंदिरप्यारअमित शाहप्लासी का पहला युद्धकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहरिवंश राय बच्चनब्रह्मचर्यपानीपत का तृतीय युद्धमिताली राजकेन्द्र-शासित प्रदेशकुंभ राशिछत्तीसगढ़पर्यावरणभारतीय स्टेट बैंकसट्टाबुद्ध पूर्णिमाजय सिया रामकारकहनु मानविवाहभारत के चार धामअकबरराजीव गांधीहृदय🡆 More