हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरंभ (आरम्भ) किया गया था और अप्रैल 2024 तक इस पर 1,61,437 लेख और लगभग 8,10,099 पंजीकृत सदस्य हैं। 30 अगस्त 2011 के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ है। और इसे मुख्यतः हिन्दीभाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया इण्डिक स्क्रिप्ट (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड किये रोमन कुंजीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है।
प्रकार | ज्ञानकोश |
---|---|
उपलब्ध भाषा | हिन्दी |
मालिक | विकिमीडिया संस्थान |
नारा | एक मुक्त ज्ञानकोश |
जालस्थल | hi |
व्यावसायिक | नहीं |
पंजीकरण | वैकल्पिक |
शुरू | 11 जुलाई 2003 |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
क्रमांक | महीना | वर्ष | लेख संख्या |
---|---|---|---|
१. | जुलाई | २००३ | १+ |
२. | अगस्त | २००३ | २२+ |
३. | फ़रवरी | २००४ | १००+ |
४. | जनवरी | २००५ | ५००+ |
५. | फ़रवरी | २००५ | १,०००+ |
६. | जनवरी | २००७ | ५,०००+ |
७. | मार्च | २००७ | १०,०००+ |
८. | जनवरी | २००८ | १५,०००+ |
९. | जुलाई | २००८ | २०,०००+ |
१०. | अनुपलब्ध | अनुपलब्ध | २५,०००+ |
११. | मई | २००९ | ३०,०००+ |
१२. | अगस्त | २००९ | ३५,०००+ |
१३. | ३१ अगस्त | २००९ | ४०,०००+ |
१४. | सितम्बर | २००९ | ४५,०००+ |
१५. | १४ सितम्बर | २००९ | ५०,०००+ |
१६. | ९ जून | २०१० | ५५,०००+ |
१७. | ३० अगस्त | २०११ | १,००,०००+ |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article हिन्दी विकिपीडिया, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.