बहुविकल्पी

अधिक जानकारी के लिए देखें: विकिपीडिया:बहुविकल्पी शब्द

बहुविकल्पी पृष्ठ स्पष्ट रूप से पाठकों के हित में एक सुगम लेख सूची बनाने का कार्य है। ये मिलते-जुलते नाम के एक से अधिक लेखों तथा एक से अधिक विषयों से संबद्ध होते हैं। इसे समान शीर्षकों की शृंखला के साथ पाठक की सहायता हेतु लिंक के साथ प्रस्तुत किया जाता है। विकिपीडिया पर यह 'पृष्ठ' एक से अधिक लेख के लिए एक प्राकृतिक शीर्षक के माध्यम से प्रस्तुत करने का ऐसा माध्यम है जो पाठक को सुगमता के साथ एक के बजाए दूसरे लेख पर पहुंचा दे।

उदाहरण

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित विषयों की संख्या अधिक हो, और उनमें से एक बाकियों से काफ़ी अधिक प्रचलित हो, तो फिर मुख्य नाम पर प्रचलित विषय का लेख डाला जाता है और एक बहुविकल्पी पृष्ठ बनाया जाता है जिसका नाम मुख्य लेख का नाम (बहुविकल्पी) रखा जाता है। यहाँ और नाम के अंत में एक स्पेस रखा जाता है।

इसप्रकार बहुविकल्पी शब्द वे शब्द हैं जो एक से अधिक अर्थों में प्रयुक्त होते हैं। जैसे "सरस्वती" सरस्वती नदी भी है और हिन्दू धर्म की प्रमुख देवियों में से एक यानी सरस्वती देवी भी। साथ ही सरस्वती हिन्दी की एक मासिक पत्रिका भी है। इन सभी पृष्ठों के लिए बहुविकल्पी पृष्ठ सरस्वती है।

यदि शब्द या वाक्यांश से सम्बंधित कई विषय हों और उनमें से कोई भी अन्य विषयों से बहुत अधिक प्रचलित ना हो, तो ऐसे में मुख्य लेख को एक बहुविकल्पी पृष्ठ बनाया जाता है, और सभी लेखों के नाम के आगे एक स्पेस देकर ब्रैकेट में कोई उपयुक्त प्रत्यय जोड़ा जाता है या फिर विषय के पूरे नाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे उज़बेक एक बहुविकल्पी पृष्ठ है जो सम्बंधित विषयों के लेखों की सूची प्रदान करता है, इसमें उज़बेकिस्तान, उज़बेक लोग और उज़बेक भाषा लेखों की कड़ियाँ हैं। चूँकि इन लेखों के विषय के पूरे नाम अलग-अलग हैं, अतः आगे कोई प्रत्यय नहीं लगाए गए हैं। इसीपरकार मूँगा एक बहुविकल्पी पृष्ठ है जिसमें मूँगा (जीव), मूँगा (ज़ेवर) और मूँगा (रंग) की कड़ियाँ दी गई हैं। चूँकि तीनों लेखों के विषय का मूल नाम मूँगा ही है, अतः तीनों के नामों में एक स्पेस देकर उपयुक्त प्रत्यय जोड़ा गया है।

विशेषता

इससे विकिपीडिया के पाठक अथवा शोधार्थी एक बहुविकल्पी पृष्ठ पर जाने के बजाय उस पृष्ठ पर दिखाए गए लिंक्स में से एक का अनुसरण करते हुये उस पृष्ठ पर चले जाते हैं जिससे उनका उद्देश्य जुड़ा होता है। इसप्रकार मूल पृष्ठ लिंक से अपने गंतव्य के लिए सीधे जाया जा सकता है जहां संपादन अथवा सुधार करने के लिए आप स्वतंत्र होते हैं।



Tags:

विकिपीडिया:बहुविकल्पी शब्द

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जीव विज्ञानशीतयुद्धकेदारनाथ मन्दिरहनु मानराजनीतिक दलमौसमपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभाषाविज्ञानममता बनर्जीभारत की जनगणनासंचारमानव दाँतव्यंजन वर्णप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तशेखर सुमनदैनिक जागरणभारत का विभाजनमादरचोदभारतीय दर्शनराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीसंकट मोचन हनुमान मंदिरओम जय जगदीश हरेकोठारी आयोगअंग्रेज़ी भाषासीताप्रेमचंदअसहयोग आन्दोलनआदिकालपृथ्वीराज चौहानसमुदायमुग़ल साम्राज्यप्रत्ययराजस्थान के जिलेराजनीतिसूर्यभीष्मचोल राजवंशविलोमइतिहासमनमोहन सिंहभारतीय अर्थव्यवस्थाभूकम्पभारतीय राजनीतिक दर्शनभारतीय थलसेनाभारतीय मसालों की सूचीभारत का प्रधानमन्त्रीमैथिलीशरण गुप्तप्राचीन भारतज्योतिराव गोविंदराव फुलेजगन्नाथ मन्दिर, पुरीकृष्णचिराग पासवानविष्णु सहस्रनामराजस्थान रॉयल्सवैदिक सभ्यताभारतीय आम चुनाव, 2019भैरवभारत में भ्रष्टाचारमिताली राजरविन्द्र जडेजाविनायक दामोदर सावरकरसंयुक्त राज्य अमेरिकावृष राशिऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनमनुस्मृतिशास्त्रीय नृत्यपंजाब (भारत)राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005कृत्रिम बारिशगोगाजीसट्टादमनशिक्षा का अधिकारभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीरीति कालहनुमानकम्प्यूटर नेटवर्कलोक सभा🡆 More