अधिसूचनाएँ

अधिसूचना प्रणाली (पूर्व नाम Echo) के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों पर आपका स्वागत है!

अधिसूचनाएँ
अधिसूचनाएँ आपको विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं पर उन गतिविधियों की जानकारी देती हैं जो आपसे सम्बन्ध रखती हैं।

यह नयी अधिसूचना प्रणाली हिन्दी विकिपीडिया पर 22 अक्टूबर 2013 को लागू की गयी है। यह इससे पहले विभिन्न विकि परियोजनाओं पर लागू की जा चुकी है, जैसे कि अंग्रेज़ी विकिपीडिया, मेटा-विकि और MediaWiki.org

आपको कौनसी सूचनाएँ मिलती हैं, ये बदलने के लिए साइट पर वरीयताएँ के "अधिसूचनाएँ" टैब में जाएँ। इस प्रणाली की जाँच करने में सुझावों हेतु mediawiki.org पर जाँच पृष्ठ देखें। अधिसूचना प्रणाली की जाँच करने के बाद कृपया इस सर्वे में भाग लें, और मेटा पर इस चर्चा पृष्ठ पर चर्चा में भाग लें।

यह अधिसूचना प्रणाली क्या है?

अधिसूचना प्रणाली (पूर्व नाम Echo) विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया साइटों के सदस्यों को उनसे सम्बन्ध रखने वाले कार्यों की जानकारी तेज़ी से प्रदान करती है। ये सूचनाएँ सदस्यों को उनसे सम्बन्ध रखने वाली घटनाओं का जल्दी से पता लगाने में मदद करते हैं ताकि वे चाहें तो उस पर जल्द कार्यवाही कर सकें।

यह सॉफ़्टवेयर विकिमीडिया फाउंडेशन की सम्पादक प्रोत्साहन टीम द्वारा बनाया गया था ताकि लोगों को विकिमीडिया साइटों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। अधिसूचना प्रणाली का निर्माण इन साइटों पर वर्तमान सूचना प्रणालियों के साथ काम करने अथवा उनकी जगह लेने के लिए बनाया गया है। साथ ही ये सदस्यों को सूचनाओं पर पहले से अधिक नियंत्रण प्रदान करता है।

अधिसूचनाओं के लिए अधिक जानकारी पाने हेतु MediaWiki.org पर इस परियोजना केंद्र को देखें, या अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर इस पृष्ठ को देखें।

अधिसूचनाएँ कैसे काम करती हैं?

जब किसी विकिमीडिया साईट पर कोई ऐसा कार्य किया जाता है जो आपसे सम्बन्ध रखता है, पृष्ठ के ऊपर दाहिनी ओर आपके सदस्यनाम के साथ एक लाल बैज बना आ जाएगा। इसमें आपकी सूचनाओं की संख्या लिखी होगी। इस पर क्लिक करने पर आपको हालही की सूचनाएँ दिखाई देंगी (स्क्रीनशॉट देखें)। आप अपनी पसंद अनुसार सूचनाओं के बारे में अधिक जानने के लिए उन पर क्लिक कर सकते हैं। अधिक देखने के लिए "सभी अधिसूचनाएँ" पर क्लिक कर के आप सूचना पुरालेख खोल सकते हैं।

मैं किस प्रकार की सूचनाएँ पा सकता/सकती हूँ?

इस प्रणाली की सूचनाओं की श्रेणियाँ निम्न हैं:

  • वार्ता पृष्ठ सन्देश: जब आपके सदस्य वार्ता पृष्ठ पर सन्देश आता है (यह पहले दिखने वाली ऑरेंज पट्टी की जगह लेता है);
  • उल्लेख: जब किसी वार्ता पृष्ठ पर आपके सदस्यनाम का उल्लेख किया जाता है;
  • पृष्ठ कड़ियाँ: जब आपके बनाए किसी पृष्ठ की नयी कड़ी बनाई जाती है;
  • सम्पादन पूर्ववत होना: जब आपके सम्पादन पूर्ववत किये जाते हैं या वापिस लिए जाते हैं;
  • धन्यवाद: जब कोई आपके सम्पादन के लिए आपको धन्यवाद कहता है;
  • सदस्य अधिकार: जब आपके सदस्य अधिकार बदलते हैं;
  • स्वागत: जब आप नया खाता बनाते हैं;

इस सुविधा की पहली रिलीज़ के लिए कुछ सूचनाएँ डिफ़ॉल्ट रूप से वर्तमान और नए सदस्यों के लिए बंद होंगी। यदि आप इनमें से किसी को भी सक्षम (या अक्षम) करना चाहते हैं तो आप अपनी पसंद में जाकर ये कर सकते हैं, जैसा कि नीचे समझाया गया है।

मैं अपनी सूचनाएँ कैसे बदल सकता/सकती हूँ?

आप अपनी अधिसूचना पसंदों द्वारा नियंत्रित कर सकते हैं कि आपको किस प्रकार की सूचनाएँ मिलती हैं और कब मिलती हैं। अपनी सेटिंग्स देखने के लिए ऊपर के स्क्रीनशॉट में दिखाए गए डायलॉग में "वरीयताएँ" पर क्लिक करें या सूचना पुरालेख में "सभी अधिसूचनाएँ" पर क्लिक करें। आप किसी भी पृष्ठ पर ऊपर दाहिनी ओर "वरीयताएँ" पर क्लिक कर के "अधिसूचनाएँ" टैब भी चुन सकते हैं।

किसी भी श्रेणी के लिए अधिसूचनाएँ सक्षम/अक्षम करने के लिए उसके सामने के बक्से को चेक (या अनचेक) करें। आप मुख्यतः सभी श्रेणियों के लिए वेब एवं ई-मेल अधिसूचनाएँ सक्षम या अक्षम कर सकते हैं। (कुछ अधिसूचनाएँ अक्षम नहीं करी जा सकतीं, जैसे कि आपके सदस्य अधिकारों में परिवर्तन या आपके वार्ता पृष्ठ सन्देश, चूँकि ये अधिसूचनाएँ अति-महत्वपूर्ण होती हैं।) आप यह भी नियंत्रित कर सकते हैं कि आप कितने समय में ई-मेल पाना चाहते हैं, हर अधिसूचना के लिए एक ई-मेल अथवा रोजाना या सप्ताह में एक ई-मेल। बदलाव करने के बाद अपनी पसंद को अद्यतित करने के लिए पृष्ठ के नीचे "सहेजें" पर क्लिक करना मत भूलियेगा।

मैं पुरानी अधिसूचनाएँ कैसे देख सकता/सकती हूँ?

हाल की सभी अधिसूचनाएँ देखने के लिए वर्तमान अधिसूचना में "सभी अधिसूचनाएँ" पर क्लिक करें। ये आपको अधिसूचना पुरालेख पृष्ठ पर ले जाएगा। आपकी सबसे हाल की अधिसूचनाएँ इसमें ऊपर दिखेंगी। पुरानी अधिसूचनाएँ देखने के लिए उस पृष्ठ में सबसे नीचे "और..." बटन पर क्लिक करें।

मैं किसी अन्य सदस्य को अधिसूचित कैसे कर सकता/सकती हूँ?

किसी अन्य सदस्य को किसी चर्चा के बारे में अधिसूचित करने के लिए आप उनके वार्ता पृष्ठ पर सन्देश छोड़ सकते हैं। आप इसकी जगह चर्चा में उनके सदस्यनाम का उल्लेख भी कर सकते हैं। ध्यान दें कि उल्लेख होने पर सदस्य को तभी अधिसूचित किया जाएगा यदि उनकी पसंद में उन्होंने यह चुन रखा हो। किसी सदस्य का चर्चा में उल्लेख करने हेतु {{सुनिये}} साँचे का प्रयोग किया जा सकता है।

यह किस के लिए है?

अधिसूचनाएँ विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया वेबसाइटों के सभी पंजीकृत सदस्यों के लिए हैं। नए सदस्यों को खाता खोलते ही विशेष अधिसूचनाएँ भेजी जाती हैं, और पंजीकृत सदस्यों को उनके अधिकारों में परिवर्तन होने पर अधिसूचनाएँ भेजी जाती हैं। अपंजीकृत सदस्य अधिसूचनाएँ नहीं पा सकते हैं (वार्ता पृष्ठ अधिसूचनाओं के अतिरिक्त, जो अब भी अनामक सदस्यों को एक ऑरेंज पट्टी में दिखाई जाती हैं)।

आप ये क्यों बना रहे हैं?

इस समय मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर केवल ध्यानसूची द्वारा अधिसूचनाएँ प्रदान करता है। ध्यानसूची सहायक है, परन्तु उसका स्वरूप सीमित है। वह पृष्ठों से सम्बंधित बदलावों के लिए अच्छा काम करती है, परन्तु सदस्यों से सम्बंधित बदलावों के लिए उतना अच्छा काम नहीं करती। साथ ही ध्यानसूची में दिखने वाले परिवर्तनों पर नियंत्रण सीमित है: अगर पृष्ठ ध्यानसूची में है तो आपको उसमें हुए सभी बदलावों के बारे में सूचित किया जाता है, और अगर ध्यानसूची में नहीं है तो किसी बदलाव के बारे में सूचित नहीं किया जाता। ध्यानसूची सहायक हैं और जिस उद्देश्य से बनायी गयी थीं वह उद्देश्य पूरा करती हैं, परन्तु वे विकि पर होने वाली सभी गतिविधियों के लिए नहीं हैं। हमारी आशा है कि यह नयी अधिसूचना सुविधा ध्यानसूची के साथ मिलकर सदस्यों को एक बेहतर अनुभव प्रदान कर सकती है। सदस्य अधिक गतिविधियों के बारे में आसानी से जाँ पाएँगे और उन्हें मिलने वाली सूचनाओं को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर पाएँगे।

मैं इस पर प्रतिक्रिया कैसे दे सकता/सकती हूँ?

हमें अधिसूचना प्रणाली पर आपके विचार जानने में बहुत ख़ुशी होगी। हम आपको इस छोटे से सर्वे के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि हम आपकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर इस प्रोडक्ट को बेहतर बना सकें। अपने सुझावों के बारे में अन्य सदस्यों से चर्चा करने के लिए ये परियोजना चर्चा पृष्ठ देखें: यह फ़िलहाल अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर है ताकि हम चर्चा एक जगह कर सकें, और हमारी टीम इस पर नियमित रूप से नज़र रखती है।

अगर आपको कोई बग मिलता है तो आप उसे बगज़िला में रिपोर्ट कर सकते हैं। परन्तु हम जानते हैं कि बगज़िला प्रयोग करने में बहुत आसान नहीं है; अतः आप रिपोर्ट परियोजना चर्चा पृष्ठ पर भी कर सकते हैं, आपके ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी और एक स्क्रीनशॉट सहित। :)

और कौनसी सुविधाओं की योजना बनायी जा रही है?

इस साल की पहली रिलीज़ के लिए सुविधाओं को बनाना बंद कर दिया गया है। हम भविष्य की रिलीज़ के लिए और सुविधाओं पर विचार कर रहे हैं, समुदाय की प्रतिक्रियाओं के आधार पर। अगर आपके पास इस टूल को सुधारने के लिए कोई सुझाव है तो हमें अवश्य बताएँ :)

सुविधा का आनंद लें!

Tags:

अधिसूचनाएँ यह अधिसूचना प्रणाली क्या है?अधिसूचनाएँ कैसे काम करती हैं?अधिसूचनाएँ मैं किस प्रकार की सूचनाएँ पा सकतासकती हूँ?अधिसूचनाएँ मैं अपनी सूचनाएँ कैसे बदल सकतासकती हूँ?अधिसूचनाएँ मैं पुरानी कैसे देख सकतासकती हूँ?अधिसूचनाएँ मैं किसी अन्य सदस्य को अधिसूचित कैसे कर सकतासकती हूँ?अधिसूचनाएँ यह किस के लिए है?अधिसूचनाएँ आप ये क्यों बना रहे हैं?अधिसूचनाएँ मैं इस पर प्रतिक्रिया कैसे दे सकतासकती हूँ?अधिसूचनाएँ और कौनसी सुविधाओं की योजना बनायी जा रही है?अधिसूचनाएँ

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

इंडियन प्रीमियर लीगक़ुतुब मीनारएशियाभारत की नदी प्रणालियाँसुरियावाँश्रीरामरक्षास्तोत्रम्विज्ञानतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरकोलकाता नाईट राइडर्सभागवत पुराणबीएसई सेंसेक्सझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रसाक्षात्कारराशी खन्नामरे-डार्लिंग बेसिनजय जय जय बजरंग बलीगोरखनाथसूरतविष्णुईस्ट इण्डिया कम्पनीमहाद्वीपमहाभारत की संक्षिप्त कथायोगी आदित्यनाथप्राथमिक चिकित्साहिन्दू पंचांगराजस्थान रॉयल्सगूगलउदित राजसंभववाद (भूगोल)शिक्षण विधियाँभारत में भ्रष्टाचारउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीमुंबई इंडियंसहनु मानहार्दिक पांड्यासकल घरेलू उत्पादखजुराहो स्मारक समूहक्रिकेट के नियमआत्महत्या के तरीकेभारतीय जनता पार्टीमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशभारत की संस्कृतिकेन्द्र-शासित प्रदेशइंस्टाग्रामसीतादेवों के देव... महादेवस्त्री जननांगयहूदी धर्मये रिश्ता क्या कहलाता हैबहुजन समाज पार्टीभारतीय रुपयावाल्मीकिभाषाविज्ञानलड़कीराजा राममोहन रायमिया खलीफ़ाजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीवीर्यपानीपत का प्रथम युद्धकर्क रेखाविवाहरीति कालभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीईरान का इतिहासकलानिधि मारनइन्दिरा गांधीहिन्दी भाषा का इतिहासविराट कोहलीकरणी माता मन्दिर, बीकानेरज़ुबिन नौटियालनुवान तुषाराराणा सांगाभारत का संविधानराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघप्रबन्धनमेसोपोटामिया का इतिहासचम्पाछठ पूजाकिन्नर🡆 More