शिंजो आबे की हत्या

8 जुलाई 2022 को, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री और प्रतिनिधि सभा के एक सेवारत सदस्य शिंजो आबे की जापान के नारा प्रान्त के नारा शहर में यामातो-सैदाईजी स्टेशन के बाहर एक राजनीतिक कार्यक्रम में बोलते समय हत्या कर दी गई थी। लगभग 11:30 बजे जेएसटी (यूटीसी+9), लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के उम्मीदवार के लिए एक अभियान भाषण देते समय, आबे को एक घर के बने बन्दूक से पीछे से गोली मार दी गई थी। आबे को मेडिकल हेलीकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां शूटिंग के साढ़े पांच घंटे बाद शाम 5:03 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शिंजो आबे की हत्या
शिंजो आबे की हत्या
आबे, मार्च 2022 में
स्थान यामातो-सैदाईजी स्टेशन के पास, नारा, नारा प्रान्त, जापान
निर्देशांक 34°41′38.6″N 135°47′02.2″E / 34.694056°N 135.783944°E / 34.694056; 135.783944 135°47′02.2″E / 34.694056°N 135.783944°E / 34.694056; 135.783944
तिथि 8 जुलाई 2022 (2022-07-08)
ल. 11:30 AM JST (UTC+9:00)
लक्ष्य शिंजो आबे
हमले का प्रकार हत्या गोली मारकर
मृत्यु 1 (शिंजो आबे)

कई देशों के नेताओं ने अबे की मृत्यु पर सदमे और दुख व्यक्त करते हुए उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। 1936 में 26 फरवरी की घटना के दौरान सैतो मकोतो और ताकाहाशी कोरेकियो के बाद से उनकी हत्या जापान के पूर्व प्रधान मंत्री की पहली और साथ ही 1978 में इटली के एल्डो मोरो के बाद से जी7 के पूर्व नेता की पहली हत्या थी।

मामला

जापान के प्रधानमंत्री के रूप में शिजों आबे ने वर्ष 2006 से 2007 में काम किया, उसके बाद दोबारा 2013 से 2020 तक प्रधानमंत्री चुने गए। इसके बाद उन्होंने खराब सेहत के कारण त्यागपत्र दे दिया। जापान के इतिहास में युद्ध के बाद सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं। इनके नाना (इनके माता के पिता) नोबुसूके किशि भी 1957 से 1960 के बीच जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके ऊपर भी हमला हुआ था, लेकिन वे बच गए थे।


आरोपी

इस हत्या के लिए जापान के पूर्व सैनिक 41 वर्षीय तेत्सुया यमागमी को आरोपी माना गया है। इसने जापान में सैनिक के रूप में 2002 से 2005 तक काम किया था। इसे घटना स्थल से ही पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद यामागामी ने बताया कि उसने आबे की हत्या उनके राजनीतिक फैसले के कारण नहीं ली थी, बल्कि 2002 के समय उसकी माँ को यूनिफिकेशन चर्च के द्वारा ब्रेनवाश किया गया, जिससे उसकी माँ के पास थोड़ा भी पैसा नहीं बचा और वो कंगाल हो गई थी। इसके बाद उसने यूनिफिकेशन चर्च की हाक जा हान को मारने का फैसला किया था, लेकिन उस तक पहुँच नहीं पा रहा था। इस कारण उसने फैसला किया कि उसके जगह वो शिंजों आबे को अपना निशाना बनाएगा, क्योंकि आबे ने ही इस धर्म का जापान में प्रचार किया था और अपने दादा के समय इसके समर्थन में भाषण भी दिया था। निक्कन गेंदई अखबार के अनुसार आबे के चौथे केबिनेट के 20 सदस्यों में से 10 सदस्य यूनिफिकेशन चर्च से जुड़े हुए हैं। यामागामी ने कहा कि उसे आबे के राजनीतिक नीतियों या कार्यों से कोई समस्या नहीं थी।

यामागामी ने हत्या के लिए अपने द्वारा बनाए गए बंदूक का इस्तेमाल किया था।

संदर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

संगीतभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीशिवक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीक्रिकबज़रजनीकान्तगुप्त राजवंशप्रजामण्डलसाहित्य दर्पणचमारमुम्बईनागार्जुनभारतीय दण्ड संहितापप्पू यादवभारत की राजनीतिसिख धर्मभारत में संघवादकम्प्यूटर नेटवर्कजौनपुरभारतीय जनता पार्टीयूट्यूबमहाराष्ट्रफ़तेहपुर सीकरीउपनिषद्एचडीएफसी बैंकआयुष शर्माजाटवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमानव का पाचक तंत्रदक्षिणप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनाआल्हाबौद्ध धर्मकालिदासनेहा शर्मास्वस्तिवाचनमानव भूगोलभारतीय राष्ट्रिकता विधिकृष्णपुस्तकालयगुरु नानकऋग्वेदश्रीमद्भगवद्गीताविद्यापतिईसाई धर्मविक्रमादित्यकुछ कुछ होता हैअसदुद्दीन ओवैसीमौलिक कर्तव्यभारतीय राष्ट्रवादलालू प्रसाद यादवशरत्चन्द्र चट्टोपाध्यायबाघचंद्रयान-3बिहारी (साहित्यकार)राजनीति विज्ञानब्लू बीटल (फ़िल्म)पश्चिम बंगालधन-निष्कासन सिद्धान्तशाहरुख़ ख़ानसत्या (1998 फ़िल्म)यज्ञोपवीतपवन सिंहप्राचीन भारतसोनाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीअकबरमानचित्ररानी लक्ष्मीबाईखजुराहो स्मारक समूहकल्कि 2898 एडीहेमा मालिनीहनुमानगढ़ी, अयोध्याउद्यमिताबिहार के जिलेराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीमुद्रास्फीतिअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानयोगी आदित्यनाथ🡆 More